Rajasthan PTET Admit Card: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Spread the love

Rajasthan PTET Admit Card 2022: जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान द्वारा राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) के एड्मिट कार्ड जारी कर दिये गए हैं। राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा 13 जुलाई 2022 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा दोपहर 11:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित होगी। वे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, अपना एड्मिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com

पर जाकर डाऊनलोड कर सकते हैं। 

जानें क्या है एग्जाम पैटर्न (Rajasthan PTET Exam Pattern 2022)

इस परीक्षा में मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटिट्यूड एंड एप्टीट्यूड टेस्ट, जनरल अवेयरनेस और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी (हिंदी या अंग्रेजी) विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को 3 घंटों में कुल 200 प्रश्न हल करने होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। पेपर में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को 3 अंक मिलेंगे। प्रश्न पत्र कुल 600 अंकों का होगा। 

Rajasthan PTET Exam Important Official Notice- Click here

किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी नीचे दी गई है- 

Section No. of Questions Total Marks 
Mental Ability 50 150 
Teaching Attitude & Aptitude Test 50 150 
General Awareness 50 150 
Language Proficiency 50 150 
Total 200 600 

अभ्यर्थी ऐसे चेक कर सकेंगे अपना एड्मिट कार्ड 

अभ्यर्थी अपना एड्मिट कार्ड नीचे बताई इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर डाऊनलोड कर सकते हैं- 

Step-1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com पर जाएँ। 

Step-2. अब यहाँ दिख रहे ‘Click Here for B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed. 4 Year Course’ or ‘Click Here for B.Ed 2 Year Course’ लिंक पर क्लिक करें। 

Step-3. होमपेज के बाएँ कोने पर दिख रहे ‘Download Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें। 

Step-4. यहाँ अपना फॉर्म नं. या रोल नं. दर्ज कर सबमिट करें। 

Step-5. एड्मिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें व प्रिंट निकलवाएँ।

ये भी पढ़ें-

REET 2022: शिक्षण विधियों से रीट परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले 15 बेहद महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए!

REET 2022: शिक्षा मनोविज्ञान में अधिगम स्थानांतरण से पूछे जाते हैं कई सवाल, क्या आपको पता है इनके जवाब?


Spread the love

Leave a Comment