TET Exam 2023: आगामी माह में होंगी कई बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षाएं आयोजित, पूछे जाएंगे स्किनर के सिद्धांत से जुड़े कुछ ऐसे सवाल

Spread the love

Skinner Theory Important One Liner: शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा लिए टीचिंग एग्जाम की तैयारी कर रहे ऐसे अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2023 में अनेकों भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाने वाली हैं जिसमें एमपी टेट, रीट, सुपर टेट और यूपीटेट जैसी परीक्षाएं शामिल है, यदि आप भी इन शिक्षक पात्रता परीक्षाओं को देने जा रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इस आर्टिकल में हम बीएफ स्किनर क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत के सवालों (Skinner Theory Important One Liner

) को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जो परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं इसलिए इन्हें एक बार जरूर पढ़ें.

बी.एफ स्किनर क्रिया प्रसूत अनुबंधन के सिद्धांत पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी—Skinner theory important one liner for all TET exam 2023

प्रश्न. नैमित्तिक अनुबंधन का सर्वप्रथम अध्ययन किसने किया

उत्तर – स्किनर का

प्रश्न. कक्षा आठ के एक छात्र ने यह आदत बना ली है कि उसे पुरस्कार प्राप्ति हेतु पढ़ना है यहां उदाहरण है

उत्तर – क्रिया प्रसूत सिद्धांत का

प्रश्न. किसका कथन है कि अभिप्रेरणा सर्वोत्तम राजमार्ग है

उत्तर- बी. एफ स्किनर ने

प्रश्न. स्किनर का क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत किस के नियम पर आधारित है

उत्तर- थार्नडाइक का प्रभाव का नियम

5. क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत की केंद्रीय अवधारणा क्या है

उत्तर- प्रबलन /पुनर्बलन

प्रश्न. स्किनर ने किस प्रकार के अनुबंधन पर बल दिया है

उत्तर- टाइप – R अनुबंधन

प्रश्न. किसमें प्राणी एक तीन पदों वाले प्रासंगिकता को सीखता है कि किसी उद्दीपक के प्रति कोई अनुक्रिया के बाद एक पुनर्बलन दिया जाता है

उत्तर- क्रिया प्रसूत अनुबंधन

प्रश्न. क्रिया प्रसूत अनुबंधन का सिद्धांत को और किस नाम से जाना जाता है

उत्तर – अभिक्रमित अनुदेशन सिद्धांत

प्रश्न. अभिक्रमित अधिगम का विकास किसने किया

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. क्रिया प्रसूत साहचर्य मुख्यता किसकी भूमिका पर बल देता है

उत्तर-  पुनर्बलन

प्रश्न. किस मनोवैज्ञानिक को मौलिक व्यवहारवादी के रूप में वर्णित किया जाता है

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. स्किनर के कौन से सिद्धांत को R Type Theory कहा जाता है

उत्तर – क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत

प्रश्न. प्राणी को यदि सकारात्मक पुनर्बलन दिया जाता है तो प्राणी क्रिया को दोहराता है किसका कथन है

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. नैमित्तिक अनुबंधन का सिद्धांत किस पर आधारित है

उत्तर – क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत पर

प्रश्न. किसका मत है कि जब भी कार्य में सफलता मिलती है तो संतोष प्राप्त होता है यह संतोष क्रीया पर बल प्रदान करता है

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. मनोविज्ञान शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है यह कथन है

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. स्किनर किस प्रकार के मनोवैज्ञानिक थे

उत्तर – व्यवहारवादी

प्रश्न. द बिहेवियर ऑफ आर्गेनिज्म पुस्तक के लेखक है

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. वियोंड फ्रीडम एंड डिग्निटी पुस्तक है

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. स्किनर ने व्यवहार कितने प्रकार के बताए हैं

उत्तर – दो (प्रतिवादी व्यवहार, क्रिया प्रसूत व्यवहार)

प्रश्न. कौन सा सिद्धांत बताता है कि बालक में अच्छे व्यवहार को उत्पन्न करना है तो उसमें पुनर्बलन देने की आवश्यकता पर जोर देना चाहिए

उत्तर – क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत

प्रश्न. स्किनर का सिद्धांत किस पर आधारित है

उत्तर – उद्दीपन अनुक्रिया व संबंधवाद पर आधारित

प्रश्न. प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत को किस नाम से जाना जाता है

उत्तर – नेमित्तिक अनुबंधन सिद्धांत

प्रश्न. मनोविज्ञान व्यवहार तथा अनुभव का विज्ञान है यह कथन है

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. प्रेरणा सीखने के लिए सर्वश्रेष्ठ है किसने कहा था

उत्तर- स्किनर

प्रश्न. व्यक्ति का व्यवहार किसी खास लक्ष्य की ओर पुनर्बलन के आधार पर ले जाया जाता है यह किसका कथन है

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. बालक द्वारा प्रश्न का सफाई से तथा सही उत्तर लिखने पर अध्यापक प्रशंसा करता है इससे बालक के सफाई से तथा सही उत्तर देने का व्यवहार बढ़ता है यह कौन से अधिगम सिद्धांत पर आधारित है

उत्तर – क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत

प्रश्न. स्किनर बॉक्स का प्रयोग किया जाता है 

उत्तर – क्रिया प्रसूत अनुबंधन के लिए

प्रश्न. अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था

उत्तर – स्किनर ने

प्रश्न. अभिक्रमित अधिगम में संपत्ति निर्माण में किस विचार का योगदान है

उत्तर- स्किनर का सक्रिय अनुबंधन सिद्धांत

प्रश्न. पावलाव व स्किनर किससे संबंधित है

उत्तर- व्यवहारवाद से

प्रश्न. अधिगम के किस सिद्धांत का मत है कि अभिप्रेरणा से उत्पन्न क्रियाशीलता ही सीखने के लिए उत्तरदाई है

उत्तर – क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत

प्रश्न. कंप्यूटर द्वारा निर्देशन की अवधारणा किसने विकसित की है 

उत्तर- स्किनर

प्रश्न. शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत शिक्षा से संबंधित संपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व आ जाता है यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई

उत्तर- स्किनर

प्रश्न.  मापन किया जाने वाला व्यक्तित्व का प्रत्येक पहलू व्यक्तित्व भिन्नता का अंश है किसकी परिभाषा है

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. अभिक्रमित अधिगम मॉडल के जनक है 

उत्तर- स्किनर

प्रश्न. क्रिया प्रसूत अनुबंधन में सीखने वालों की भूमिका होती है

उत्तर – सक्रिय तथा महत्वपूर्ण

प्रश्न. किस का मानना है कि अनेक अनुक्रियाओं के लिए उद्दीपक की उपस्थिति आवश्यक नहीं है

उत्तर – स्किनर

प्रश्न. पुनर्बलन से प्रेरित होने वाले व्यवहार को क्या कहते हैं

उत्तर- क्रियाप्रसूत

प्रश्न. जो अनुक्रिया किसी उद्दीपक के कारण होती है उसे कहा जाता है – 

उत्तर- अनुक्रिया व्यवहार

Read More:

TET Exam 2023: राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 से सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में पूछे जाने वाले 15 बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न, यहां पढ़िए

UPTET Exam 2023: पर्यावरण अध्ययन के ऐसे सवाल जो, आगामी माह में होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाएंगे


Spread the love

Leave a Comment