SSC MTS 2023: भारत की जलवायु से जुड़े ऐसे सवाल, जो मल्टीटास्किंग भर्ती परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, इन्हें जरूर पढ़ ले

Spread the love

MCQ on Climate of India for SSC MTS Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के पदों पर नियुक्ति हेतु संयुक्त परीक्षा का आयोजन आगामी अप्रैल माह में किया जाना संभावित है जिसके लिए देश के युवाओं ने लाखों की संख्या में आवेदन किए हैं. बता दे कि इस परीक्षा के माध्यम से 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी ऐसे में बेहतर अंक पाने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर देनी चाहिए. ताकि सफलता हासिल की जा सके यहां हम सामान्य ज्ञान के ऐसे ही सवाल आपके साथ लेकर आए हैं. जो भारत की जलवायु (MCQ on Climate of India for SSC MTS Exam 2023

) पर आधारित हैं, जिनका अभ्यास आपको एक बार जरूर करना चाहिए.

मल्टीटास्किंग भर्ती परीक्षा में अपना Score बेहतर बनाने के लिए भारत की जलवायु के इन प्रश्नों का अभ्यास जरूर करें—SSC MTS Exam 2023 Indian Climate Important MCQ

1. निम्नलिखित में से किस राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा नहीं होती है ?

A. राजस्थान

B. तमिलनाडु

C. कर्नाटक

D. पंजाब

Ans- B

2. देश के किस भाग में मानसून के अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी दोनों ही शाखाओं से वर्षा होती है ?

A. मध्य प्रदेश

B. बिहार

C. पंजाब

D. ओड़िशा

Ans- C

3. भारत के कोरोमंडल तट सर्वाधिक वर्षा होती है –

A. जनवरी-फरवरी में

B. जून-सितम्बर में

C. मार्च-मई में

D. अक्टूबर-नवम्बर में

Ans- D

4.  भारतवर्ष में सर्वाधिक वर्षा क्षेत्र में होती है |

A. पश्चिमी घाट, हिमालय क्षेत्र तथा मेघालय 

B. मध्य प्रदेश तथा बिहार

C. उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब

D. आन्ध्र प्रदेश तथा विदर्भ

Ans- A

5. भारत में सबसे अधिक तथा सबसे कम वर्षा प्राप्त करने वाले दो राज्यों का सही क्रम निम्नलिखित में से कौन है ?

A. केरल तथा मध्य प्रदेश

B. मेघालय तथा राजस्थान 

C. असम तथा राजस्थान

D. केरल तथा राजस्थान

Ans- B

6. दिल्ली में अधिक वार्षिक तापान्तर का कारण है –

A. अल्प वर्ष

B. कर्क रेखा से निकटता

C. मरुस्थल से निकटता

D. समुद्र से अधिक दूरी

Ans- D

7. निम्नलिखित में से किस स्थान पर सबसे कम वार्षिक वर्षा होती है ?

A. बेल्लारी

B. जैसलमेर

C. जोधपुर

D. लेह

Ans- D

8. यदि भारत में कर्क रेखा के स्थान पर विषुवत रेखा होती, तो यहाँ की जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता ?

A. अधिक ताप एवं कम वर्षा

B. अधिक ताप एवं अधिक वर्षा

C. कम ताप एवं कम वर्षा

D. कम ताप एवं अधिक वर्षा

Ans- B

9. भारत का अधिकांश भाग कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है पर इसे एक उष्ण कटिबन्धीय देश कहते हैं, क्योंकि –

A. कर्क रेखा भारत के मध्य से गुजरती है।

B. भारत के निवासी उष्ण कटिबन्ध से आये हैं

C. जनसंख्या का अधिक घनीकरण उष्ण कटिबन्धीय भाग में है। 

D. देश की जलवायु का निर्धारण उष्ण कटिबन्धीय मानसून से होता है

Ans- D

10. यद्यपि भारत का केवल दक्षिणी भाग उष्ण कटिबन्ध में स्थित है, तथापि सम्पूर्ण भारत की जलवायु उष्ण कटिबन्धीय है | इसका कारण है –

A. भारत मानसून के प्रभाव के अंतर्गत आता है | 

B. भारत के उत्तर भाग की स्थिति महाद्वीपीय है |

C. देश के मध्य भाग में कर्क रेखा गुजरती है। 

D. ऊँची हिमालय पर्वत श्रेणियां उत्तरी ठंडी हवाओं से इसकी रक्षा करती है ।

Ans- D

11. मानसूनी जलवायु की प्रमुख विशेषता है –

A. मूसलाधार एवं पर्वतीय वर्षा 

B. मूसलाधार एवं चक्रवातीय वर्षा 

C. मूसलाधार एवं संवाहनिक वर्षा 

D. वायु की दिशा में मौसमी परिवर्तन

Ans- D

12. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा होती है

A. पश्चिमी विक्षोभ से

B.बंगाल की खाड़ी की मानसूनी शाखा से 

C.अरब सागर की मानसूनी शाखा से

D. लौटते मानसून से

Ans- A

14. भारत में सबसे कम वर्षा का क्षेत्र है –

A. कच्छ से लेकर पंजाब-हरियाणा तक

B. पंजाब से लेकर दिल्ली तक

C. मध्य प्रदेश का क्षेत्र 

D. उड़ीसा का बालागीर क्षेत्र

Ans- A

15. भारतीय उपमहाद्वीप पर ग्रीष्म ऋतु में उच्च तापमान एवं निम्न दाब हिन्द महासागर में वायु का कर्षण करते हैं जिसके कारण प्रभावित होती है।

A. दक्षिण-पूर्व मानसून

B. दक्षिण-पश्चिम मानसून

C. व्यापारिक हवाएं

D. पश्चिमी हवाएं

Ans- B

16. दक्षिण-पश्चिम मानसून काल में निम्नलिखित स्थानों में से सबसे कम वर्ष कहाँ होती है ?

A. कोलकात

B. मंगलौर

C. चेन्नई

D. दिल्ली

Ans- C

17. दक्षिण-पश्चिम मानसून से सम्पूर्ण भारत में कुल कितने प्रतिशत वर्षा मिलती है ?

A. लगभग 40%”

B. लगभग 75%”

C. लगभग 90%”

D. लगभग 100%”

Ans- B 

18. चेन्नई की जलवायु कोलकाता की जलवायु की तुलना में गर्म क्यों रहती है, जबकि दोनों स्थान समुद्र तट पर स्थित है ? 

A. क्योंकि चेन्नई कोलकाता की अपेक्षा समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर है |

B. चेन्नई के आस-पास रेत ही रेत है |

C. चेन्नई विषुवत रेखा के अधिक समीप है | 

D. चेन्नई ठंडी हवाओं के मार्ग में नहीं पड़ता है, जबकि कोलकाता पड़ता है |

Ans- C

19. भारत के पश्चिमी तटों में ग्रीष्म में अति उच्च वर्षा मुख्यत: किसके कारण होती है ?

A. उष्णकटिबंधीय अवस्थिति 

B. समुद्र के निकट होना

C. पश्चिमी घाट

D. हिमालय

Ans- A 

Read More:

SSC MTS 2023: भारत के लोक नृत्य से जुड़े बेहद जरूरी सवाल, जो SSC परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं

SSC MTS Exam 2023: सामान्य अध्ययन (GS) के इन जरूरी सवालों से, चेक! करें एसएससी एमटीएस परीक्षा की तैयारी

For the Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment