TET Exams 2022: इस साल शिक्षक भर्तियों के लिए, CTET सहित आयोजित होगी ये TET परीक्षाएँ

Spread the love

TET Exam 2022 Latest Updates: शिक्षक की नौकरी एक सबसे बेहतर कैरियर विकल्प में से एक मानी जाती है और इसीलिए हर साल लाखों युवा सीटेट सहित विभिन्न शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इस साल देशभर के विभिन्न केंद्रीय तथा राज्य सरकारों द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लाखों पदों पर भर्ती की जानी है, जिसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीटेट तथा विभिन्न राज्यों द्वारा स्टेट टीईटी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यदि आप भी शिक्षक बनने की चाहत रखते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

साल 2022 में शिक्षकों की बंपर भर्तियां आने वाली है जिसमें केंद्र द्वारा संचालित विद्यालयो में शिक्षकों के पदों पर भर्ती परीक्षाएं होनी है इसके साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश,  बिहार,  तथा मध्य प्रदेश में हजारों शिक्षकों के पदों पर भर्ती परीक्षाओं का ऐलान किया जा चुका है। यहां हम इस साल आयोजित होने वाली विभिन्न शिक्षक पात्रता तथा शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की जानकारी शेयर कर रहे हैं।

इस साल आयोजित होगी ये शिक्षक पात्रता परीक्षाएँ

सीटेट परीक्षा 2022- (Central Teacher Eligibility Test)

हर साल लाखों अभ्यर्थी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट परीक्षा में शामिल होते हैं इस साल सीटेट के जुलाई 2022 परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि सीबीएसई की ओर से सीटेट जुलाई 2022 परीक्षा के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा याने सीटेट का आयोजन सीबीएसई द्वारा साल में दो बार जुलाई व दिसंबर में किया जाता है। सीटेट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के स्कूलों जैसे- केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल आदि में शिक्षक की नौकरी प्राप्त करने के पात्र हो जाते हैं। 

SUPER TET Exam 2022- (Super Teacher Eligibility Test)

इस साल उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मीयों के बीच प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में 17,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती का ऐलान किया गया था। शिक्षकों के इन पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सुपर टेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यूपीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में B.Ed तथा D.El.Ed अभ्यर्थियों के मध्य चल रहे विवाद के बीच हाई कोर्ट द्वारा यूपीटीईटी परीक्षा के सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगा दी गई है जिसके चलते सुपर टेट परीक्षा नोटिफिकेशन जारी होने में देरी हो रही है, हालांकि मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस साल सुपर टेट परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसका नोटिफिकेशन जल्द आने की संभावना है।

REET Exam 2022– (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस साल रीट परीक्षा का आयोजन 23 व 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा। रीट परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 23 मई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें

आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से टीचर्स के 46 हजार 500 पदों पर अगले साल जनवरी में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को रीट परीक्षा पास करना आवश्यक होगा। 

Important Dates for Upcoming TET Exam 2022 (tentative)

Name of Exam Exam Date Application Window
CTETTo be NotifiedTo be Notified
REET23rd and 24th July 2022Starts – 18th April 2022Ends – 23th May 2022
TN TET (Tamil Nadu)To be NotifiedStarts – 14th March 2022Ends – 26th April 2022
TS TET (Telangana)12th June 2022Starts – 26th March 2022Ends – 12th April 2022
Kerala TET4th & 5th May 202216th February 2022
Bihar TETTo be NotifiedTo be Notified
PSTET (Punjab)November 2022 (Tentatively)Starts – To be NotifiedEnds – To be Notified
UTET (Uttarakhand)To be NotifiedStarts – To be NotifiedEnds – To be Notified
HP TET (Himachal Pradesh)To be NotifiedStarts – To be NotifiedEnds – To be Notified
OSSTET (Odisha)To be NotifiedStarts – To be NotifiedEnds – To be Notified
CG TET (Chhattisgarh)9th January 2022Starts – 15th December 2021Ends – 22nd December 2021
MPTET (Madhya Pradesh)5th to 26th March 2022Starts – 14th December 2021Ends – 28th December 2021
Karnataka TETTo be NotifiedStarts – To be NotifiedEnds – To be Notified
Maha TET (Maharashtra)To be NotifiedStarts – To be NotifiedEnds – To be Notified
Tripura TETTo be NotifiedStarts – To be NotifiedEnds – To be Notified
Assam TETTo be NotifiedStarts – To be NotifiedEnds – To be Notified
Meghalaya TETTo be NotifiedStarts – To be NotifiedEnds – To be Notified
HTET (Haryana)To be NotifiedStarts – To be NotifiedEnds – To be Notified
TET Exam 2022 Latest Updates

ये भी पढ़ें-

REET 2022 Rajasthan Art and Culture: राजस्थान भाषा और साहित्य से जुड़े ऐसे सवाल जो REET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, यहां पढ़िए संभावित प्रश्न

SUPER TET 2022 Sanskrit Practice MCQ: उत्तर प्रदेश सुपर टेट परीक्षा में उत्तम परिणाम पाने के लिए पढ़िए ‘संस्कृत भाषा’ से जुड़े, यह संभावित सवाल


Spread the love

Leave a Comment