UP Board Result 2022 Download: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज दिनांक 18 जून 2022 को घोषित कर दिया गया है। प्रदेश भर में लगभग 51 लाख विद्यार्थी इस समय अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थें। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते है।
आपको बता दें, कि उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएँ 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित कराई गई थी। बोर्ड नें एक आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर परिणाम घोषित करने की तिथि और समय की जानकारी दी है। नोटिफ़िकेशन के अनुसार, कक्षा 10वीं का परिणाम 18 जून 2022 को दोपहर 02:00 बजे और कक्षा 12वीं का परिणाम 18 जून 2022 को दोपहर पश्चात 04:00 बजे ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया जाएगा।
51 लाख स्टूडेंट्स कर रहे हैं रिज़ल्ट का इंतज़ार
इस वर्ष कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। जिनमें से केवल 47,75,749 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। लगभग 27.8 लाख विद्यार्थी कक्षा 10वीं और तकरीबन 24.1 लाख विद्यार्थी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ऐसे जाँचे अपना परीक्षा परिणाम- (How to Download UP Board Result 2022)
विद्यार्थी अपना परिणाम नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकेंगे-
Step-1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresult.nic.in पर जाएँ।
Step-2. होमपेज पर दिख रही ‘UP Board Result 2022’ की लिंक पर क्लिक करें।
Step-3. लॉगिन डीटेल व पूछी गई जानकारी भर कर सबमिट करें।
Step-4. स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउन्लोड करें व प्रिंट निकलवा लें।
ये भी पढ़ें-
MSBSHSE 10th Results Today: आज जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिज़ल्ट, ऐसे करें चेक