(latest*) UP Current Affairs August 2019 Important Questions

Spread the love

UP Current Affairs August 2019 Important Questions

 दोस्तों आज के इस  कि इस पोस्ट में हम आपके समक्ष (UP Current Affairs August 2019 Important Questions ) उत्तर प्रदेश के अगस्त माह 2019 का करंट अफेयर्स  शेयर कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स के लगभग 30 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को आप इस पोस्ट में जानेंगे जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।  करंट अफेयर्स एक ऐसा विषय होता है, जिससे लगभग हर प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर बात की जाए राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तो उसमें राज्य का करंट अफेयर्स भी पूछा जाता है।  उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से यह करंट अफेयर्स अत्यंत महत्वपूर्ण है, तो आइए जाने उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स अगस्त 2019

जो इस प्रकार है।  



उ.प्र करंट अफेयर अगस्त 2019 (UP Current Affairs August 2019 Important Questions)

प्रश्न1 उत्तर प्रदेश में राज्य के पहले रोप वे का उद्घाटन कहां पर किया गया है?

उत्तर- चित्रकूट में

प्रश्न2 राष्ट्रीय पोषण माह उत्तर प्रदेश में कब से कब तक मनाया जाएगा ?

उत्तर- 1 से 30 सितंबर

प्रश्न3 नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पुरस्कार और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के किस गांव को चुना गया है?

उत्तर- हसुड़ी औसानपुर, सिद्धार्थनगर

प्रश्न4 मिस टीन इंडिया 2019 के विजेता कौन है?

उत्तर- अक्षिता मिश्रा जो उत्तर प्रदेश लखनऊ से है।

प्रश्न5 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में कितने और नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की है?

उत्तर- 14

प्रश्न6 वर्ष 2020 तक उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा वन विभाग को कितने करोड़ पौधे रोपण करने का लक्ष्य दिया गया है?

उत्तर- 25 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य

प्रश्न7 वर्ष 2022 तक उत्तर प्रदेश में आशा धन का लक्ष्य कितने प्रतिशत रखा गया है?

उत्तर- 15%

प्रश्न8 कौन से आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन किया गया?

उत्तर- भारत छोड़ो आंदोलन जो कि 9 अगस्त 1942 में हुआ था।

प्रश्न9 प्रधानमंत्री के द्वारा मथुरा जिले में 11 सितंबर को कौन-कौन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया?

उत्तर- “देशव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम”,”राष्ट्रीय पशु रोग निवारण कार्यक्रम”,”स्वच्छता ही सेवा”

प्रश्न10 भारत का पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय का क्या नाम है, जो ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जाएगा?

उत्तर- राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय (यहां पर पुलिस विज्ञान में परास्नातक कराया जाएगा।)

प्रश्न11 उत्तर प्रदेश में कृषि निर्यात नीति के अंतर्गत लघु तथा सीमांत किसानों को सीधे लाभ उपलब्ध करवाने हेतु क्या बनाए जाएंगे?

उत्तर- निर्यात क्लस्टर

प्रश्न12 उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति के अंतर्गत कृषि उपज में क्या-क्या होंगे?

उत्तर- आम ,केला ,अमरूद, आंबला एवं आलू

प्रश्न13 कृषि निर्यात नीति 2019 के अंतर्गत क्लस्टर स्थापित करने के लिए न्यूनतम कितनी भूमि होना अनिवार्य है?

उत्तर- 50 हेक्टेयर


प्रश्न14 वह कौन सा राज्य है जिसे फेम इंडिया 2 के अंतर्गत सर्वाधिक इलेक्ट्रॉनिक बसों को मंजूरी प्राप्त हुई है?

उत्तर- उत्तर प्रदेश के लिए 600 बसें

प्रश्न15 ‘फेम इंडिया वन’ योजना कब लागू की गई थी?

उत्तर- 1 अप्रैल 2015 (इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में इलेक्ट्रॉनिक और हाइब्रिड वाहनों की तेजी से इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।)

प्रश्न16 उत्तर प्रदेश की वाराणसी में स्थित कौन से अनुसंधान संस्थान ने भिंडी की नई प्रजाति ‘काशी लालिमा’ विकसित करने में सफलता पा ली है?

उत्तर- भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ वेजिटेबल रिसर्च, आईआईवीआर)

प्रश्न17 उत्तर प्रदेश में 17वे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन लखनऊ में कब से कब तक किया गया?

उत्तर- 22 से 29 सितंबर 2019

प्रश्न18 वर्तमान में उत्तर प्रदेश में जनपदों और मंडलों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 18 मंडल एवं 75 जिले (प्रश्नकाल मे नवीनतम जिला काशीनगर जिसका वर्तमान में नाम कासगंज है, था। जो 71 वा जिला तथा अलीगढ़ नवीनतम 18 वा  मंडल था।)

प्रश्न19 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को लागू करने और लाभ पहुंचाने में भारत के कौन से राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है? 

उत्तर- उत्तर प्रदेश को

Read Also : UP Current Affairs 2019 In Hindi : Click Here

प्रश्न20 उत्तर प्रदेश में कहां पर अंतरराष्ट्रीय शास्त्रार्थ महाकुंभ का आयोजन हुआ?

उत्तर- वाराणसी में

प्रश्न21 उत्तर प्रदेश की कौन से शहर में तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा?

उत्तर- गाजियाबाद में

प्रश्न22.   22 करोड़ पौधारोपण का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में कब किया गया?

उत्तर  9 अगस्त को

प्रश्न23 नीति आयोग की अभी हाल ही में रैंकिंग जारी की गई है जिसमें आकांक्षात्मक जिलों की सूची में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है?

उत्तर- छठवां (उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल है।)

प्रश्न24 उत्तर प्रदेश प्रतीक चिन्हों के अनुचित प्रयोग पर कितने वर्षों की सजा का प्रावधान किया गया है?

उत्तर- 2 वर्ष

प्रश्न25 उत्तर प्रदेश की नई मंत्रिमंडल में मुख्य कैबिनेट मंत्री है?

उत्तर- मुख्य कैबिनेट मंत्री इस प्रकार है।

  • आशुतोष टंडन –  नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री ।
  • अनिल राजभर –  पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन  मंत्री 
  • जय प्रताप सिंह –  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  मंत्री 
  • भूपेंद्र सिंह – पंचायती राज  मंत्री 
  • डॉ महेंद्र सिंह – जल शक्ति मंत्री 
  • सिद्धार्थ नाथ सिंह  – खादी एवं ग्रामोद्योग, निर्यात एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री 
  • दारा सिंह चौहान – वन पर्यावरण व जंतु उद्यान मंत्री 
  • राजेंद्र प्रताप सिंह “मोती सिंह” –  ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम्य विकास मंत्री 

प्रश्न26 उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा गया?

उत्तर- 1 ट्रिलियन डॉलर

प्रश्न27 उत्तर प्रदेश की वर्तमान अर्थव्यवस्था लगभग कितनी है?

उत्तर- 230 बिलियन डॉलर

प्रश्न28 प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के कौन से शहर में किया गया?

उत्तर- वाराणसी में

प्रश्न29   कौन से राज्य में गोवंश के पशुओं में वर्गीकृत वीर्य के उपयोग की योजना को मंजूरी प्रदान की गई है?

उत्तर-  उत्तर प्रदेश

 प्रश्न30   मेट्रो रेल तथा हाई स्पीड ट्रेन के डिब्बों के अलावा एल्युमीनियम आधारित आधुनिक एवं  रेल के डिब्बों का निर्माण उत्तर प्रदेश के किस जिले में किया जाएगा? 

 उत्तर-  रायबरेली 



इस पोस्ट में आपने जाना उत्तर प्रदेश करंट अफेयर अगस्त 2019 (UP Current Affairs August 2019 Important Questions) के प्रश्न उत्तर,  ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं धन्यवाद!!

For more update please like our Facebook page…

Related Posts:


Spread the love

Leave a Comment