UPSSSC PET Geography: भारत की जलवायु एवं अपवाह तंत्र से पूछे जाने वाले इन सवालों को हल कर, जाने! अपना स्कोर

Spread the love

MCQ on Climate and Drainage System For UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश में अब से कुछ ही सप्ताह बाद आयोजित होने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं  बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में किया जाना है इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लाखों युवाओं ने अपने आवेदन किए हैं यदि आप भी इस परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो यहां हम एग्जाम पैटर्न पर आधारित भूगोल में भारत की जलवायु और अपवाह तंत्र पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने में मदद करेगा.

एग्जाम हॉल में बेहद काम आएंगे, भारत की जलवायु और अपवाह तंत्र से संबंधित यह सवाल—Indian Geography MCQ on Climate and Drainage System For UPSSSC PET 2022

Q. प्रायद्वीपीय उच्च भूमि से आने वाली मुख्य सहायक नदियाँ है –

(a) गंगा, यमुना, कोसी

(b) घाघरा, गंडक, भागीरथी

(c) चंबल, बेतवा, सोन

(d) यमुना, घाघरा, गंडक

Ans- c

Q. निम्नलिखितलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. यमुना की सहायक नदी केन का उद्गम कैमूर की पहाड़ियों से होता है।

2. शारदा या सरयू नदी घाघरा नदी की सहायक नदी है। 

3. रामगंगा नदी उत्तरप्रदेश के कन्नौज के निकट आकर गंगा नदी में मिलती है। 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 2

(b) 2 व 3

(c) 1 व 3

(d) उपर्युक्त सभी

Ans- d 

Q. ब्रह्मपुत्र की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन-सी है?

(a) सुवनसिरी

(b) लोहित

(c) मानस 

(d) धनसिरी

Ans- a 

Q. निम्नलिखित नदियों को उनके लम्बाई के आधार पर छोटी से बड़ी क्रम में सजाइए।

(1) नर्मदा

(2) महानदी

(3) गोदावरी

(4) कृष्णा

(a) 2, 1, 3, 4

(b) 2, 3, 1, 4

(c) 1, 2, 3, 4

(d) 2, 1, 4, 3

Ans- d 

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?

 नदियाँ                किनारे बसे नगर

(a) गंगा        –       कानपुर

(b) यमुना      –       मथुरा

(c) रामगंगा    –      रायबरेली

(d) महानदी    –      कटक

Ans- c

Q. अमरकंटक पर्वतचोटी किन नदियों का उद्गम स्थल है?

(a) गंगा व ब्रह्मपुत्र 

(b) सोन व गोदावरी

(c) नर्मदा व सोन 

(d) ताप्ती व सोन

Ans- c 

Q. गंगा नदी तंत्र के संबंध में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए

1. गंगा नदी मध्य या लघु हिमालय को काटकर तंग महाखड्डों से होकर गुजरती है। 

2. गंगा नदी हरिद्वार के पास पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदान भाग में प्रवेश करती है।

3. पिरम द्वीप के समीप यह नदी बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 

(d) केवल 3

Ans- d 

Q. गोदावरी नदी का सहायक नदियों का उद्गम से डेल्टा की ओर सही क्रम होगा –

(a) वेनगंगा, पेनगंगा, प्राणहिता, इन्द्रावती 

(b) पेनगंगा, प्राणहिता, वेनगंगा, इन्द्रावती 

(c) इन्द्रावती, प्राणहिता, पेनगंगा, वेनगंगा

(d) प्राणहिता, वेनगंगा, पेनगंगा, इन्द्रावती

Ans- a 

Q. सुमेलित कीजिए –

सूची I (अपवाह तंत्र )             सूची II ( नदियाँ) 

A. अनुवर्ती                           1. बेतवा, सोन

B. पूर्ववती                            2. स्वर्णरखा, बनास

C. पूर्वारोपित                        3. सिंधु, ब्रह्मपुत्र

D. परवर्ती                            4. गोदावरी, कृष्णा 

(a) A-1, B-2, C-3, D-4 

(b) A-4, B-3, C-2, D-1

(c) A-3, B-2, C-1, D-4

(d) A-1, B-3, C-2, D-4

Ans- b

Q. प्रायद्वीपीय भारत की कृष्णा नदी के संदर्भ मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. कृष्णा नदी का अपवाह क्षेत्र तीन राज्यों में है।

2. कृष्णा नदी कावेरी नदी के साथ मिलकर प्रायद्वीपीय भारत का सबसे बड़ा डेल्टा बनाती है। 

3. इसका उद्गम सह्याद्रि में महाबलेश्वर के पास से होता है। 

कूट द्वारा सत्य कथन / कथनों का चयन कीजिए

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

(c) केवल 3

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans- c

Q. गंगा नदी के दाई ओर से मिलने वाली सहायक नदियाँ हैं –

1. यमुना

2. गोमती

3. सोन

4. घाघरा

कूट-

(a) 1, 2, 3

(b) 1, 2

(c) 1, 3

(d) 2, 3, 4

Ans-  c

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म असंगत है?

  नदियाँ              सहायक नदियाँ

(a) सिंधु      –       झेलम, चिनाब, रावी

(b) गंगा      –       पुनपुन, सोन, महानंदा

(c) ब्रह्मपुत्र  –      तीस्ता, मानस, धनश्री

(d) यमुना   –      चम्बल, बराकर, पुरना

Ans- d

Q. प्रायद्वीपीय नदियों को विशेषताओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. प्रायद्वीपीय नदियाँ अपना मार्ग बदलती रहती हैं। 

2. प्रायद्वीपीय नदियाँ अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण करती हैं।

3. प्रायद्वीपीय नदियों की अपवाह द्रोणियाँ आकार में अपेक्षाकृत छोटी हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) उपर्युक्त सभी

Ans- b 

Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए –

कथन – (A) : हिमालय से निकलने वाली सभी नदियाँ बारहमासी हैं। 

कारण-(B): हिमालय अपनी वर्षा का अधिकांश दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से प्राप्त करता है।

कूट:

(a) केवल A

(b) केवल B

(c) A व B दोनों

(d) न तो A और न ही B

Ans- c

Q. भारतीय प्रायद्वीप की पूर्व की ओर बहने वाली नदियों का उत्तर से दक्षिण की ओर सही क्रम क्या है?

(a) स्वर्णरखा, कृष्णा, महानदी, गोदावरी, कावेरी, वैगई, पेन्नार 

(b) स्वर्णरखा, महानदी, गोदावरी, कावेरी, वैगई कृष्णा, पेन्नार,

(c) महानदी, गोदावरी, स्वणरखा, कृष्णा, कावेरी, वैगई, पेन्नार 

(d) गोदावरी, स्वर्णरखा, कृष्णा, पेन्नार, वैगई, कावेरी, महानदी

Ans- b

Read more:

UP PET Exam 2022: भारत के भूगोल से जुड़े कुछ अजब-गजब से प्रश्न, जो प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है

UPSSSC PET 2022 Geography: भारत के भूगोल से जुड़े यह सवाल दिलाएंगे, अक्टूबर में होने वाली उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में बेहतर अंक

इस आर्टिकल में हमने आगामी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) में ‘भूगोल’ से जुड़े कुछ (MCQ on Climate and Drainage System For UPSSSC PET 2022) सम्भावित सवालों का अध्ययन किया है, परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे Telegram Channel के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment