School Holiday In October 2022: अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Spread the love

School Holiday In October 2022: अक्टूबर माह एक ऐसा महीना है, जिसमें साल में स्कूलों की सबसे ज्यादा छुट्टियां रहने वाली है क्योंकि इस महीने में दशहरा, दीपावली जैसे बड़े त्यौहार शामिल है। इसके अलावा गांधी जयंती, मिलादुन्नबी, महर्षि बाल्मीकि जयंती भी रहने वाली है। इस तरह के बड़े बड़े दिन व त्योहार को देखते हुए स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी ज्यादा टाइम इन्जॉय करने के लिए मिलने वाला है, ऐसे मे पेरेंट्स इन छुट्टियों मे अपने बच्चों को किसी ट्रिप मे ले जाकर खुश भी कर सकते है। 5 रविवार की वजह से भी छुट्टियों की संख्या बढ़ी है रविवार को शामिल करते हुए इस महीने कुल 11 दिन स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है अर्थात छात्रों को इस महीने मे सिर्फ 20 दिन ही स्कूल जाना होगा। लेख मे हमने अक्टूबर मे रहने वाली छुट्टियो की तिथि दी हुई है जिससे आपको अभी से ज्ञात हो जाएगा कि आखिर इस महीने किन किन तारीख को छुट्टिया रहने वाली है।

अक्टूबर माह मे छुट्टियों की पूर्ण सूची- School Holiday list October 2022

2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती (दिन रविवार)
5 अक्टूबर – दशहरा (दिन बुधवार)
8 अक्टूबर – मिलाद उन-नबी (दिन शनिवार)
9 अक्टूबर – महर्षि वाल्मिकी जयंती (दिन रविवार)
22 अक्टूबर – धन तेरस
23 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी (दिन रविवार)
24 अक्टूबर – दीपावली (दिन सोमवार)
25 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा (दिन मंगलवार)
26 अक्टूबर – भाई दूज (दिन बुधवार)
30 अक्टूबर – छठ पूजा (दिन रविवार)

इस महीने 2, 9, 16, 23, और 30 तारीख कुल मिलकर 5 रविवार पढ़ रहे है जिससे छुट्टियों के दिनों मे काफी इजाफा हुआ है। इसके अलावा स्कूलों छात्रों को दीपावली के लिए लगातार 5 दिनों का अवकाश मिल रहा है, दीपावली का यह अवकाश 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रहेगी। जिसेम 22 अक्टूबर को धन तेरस, 23 तारीख को नरक चतुर्थी, 24 को दीपावली, 25 को गोवर्धन पूजा तथा 26 तारीख को भी दूज के रूप मे स्कूलो छुट्टिया रहेगी।

ये भी पढ़ें-

Parenting Tips: अगर आप माता पिता है तो इन टिप्स की मदद से छुड़ाए अपने बच्चे से मोबाईल की लत

Simple GK Questions on Republic Day for kids: अपने बच्चों को सिखाएं ‘रिपब्लिक डे’ के ये, रोचक सवाल


Spread the love

Leave a Comment