CTET Exam 2023: सीटेट जनवरी 2023, EVS में पूछे जा रहे हैं अब ऐसे प्रश्न, डालें एक नजर

Spread the love

EVS Question for CBSE CTET Exam 2023: टीचिंग को एक बेहतर  जॉब प्रोफेशन के रूप में जाना जाता है जिसकी तैयारी देश के लाखों युवा करते हैं ऐसे में यदि आप केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं तो उसके लिए जरूरी सीटेट परीक्षा क्वालीफाय होना बेहद जरूरी है. सत्र 2022 में इस का सोलवा संस्करण आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतिम चरणों की परीक्षाएं जारी हैं जो कि 7 फरवरी 2023 को समाप्त हो जाएंगे. यह परीक्षा सीबीएसई के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं.

इस आर्टिकल में हम परीक्षा के एनालिसिस के आधार पर पर्यावरण अध्ययन से पूछे जा रहे हैं कुछ सवालों को आपके लिए लेकर आए हैं जिनका अभ्यास आपको बेहतर अंक दिलाने में सहायक होगा इसलिए एग्जाम हॉल में जाने से पूर्व इन्हें एक नजर अवश्य पढ़ लेवे.

Read More: KVS Pre Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा के प्री-एडमिट कार्ड हुए जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

सीटेट में पर्यावरण अध्ययन से पूछे जा रहे, सवालों के पैटर्न को जानने के लिए इन सवालों को, जरूर पढ़ें—EVS exam analysis question for CBSE CTET exam 2023

Q.1 पर्यावरण अध्ययन के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस विषय का अध्ययन किया जाना चाहिए ?

1. स्वास्थ्य एवं पोषण

2. भूगोल

3. जीव विज्ञान

4. इनमें से सभी

Ans- 4 

Q-2 दुर्गा एक गांव में रहती है और लकड़ी या गोबर के उपले का इस्तेमाल करते हुए चूल्हे पर खाना पकाती है पिछले 3 महीनों से उसे तेज खांसी आ रही है इसका कारण हो सकता है ?

1. उसकी झोपड़ी के अंदर और बाहर प्रदूषण तथा वृद्धावस्था 

2. जलते हुए ईंधन  से उत्पादित काला धुआं जो उसकी श्वसन नली में जमा हो गया होगा 

3. ईंधन के जलने से उत्पादित कार्बन मोनोऑक्साइड जो उसकी श्वसन नली में जमा हो गई होगी

4. जलते हुए ईंधन से उसे एलर्जी हो गई होगी

Ans- 2 

Q.3 पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

1. पर्यावरण अध्ययन की शिक्षा की शुरुआत प्राथमिक कक्षा से ही होनी चाहिए

2. पर्यावरण अध्ययन की शिक्षा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अनिवार्य होनी चाहिए

3. पर्यावरण अध्ययन के अंतर्गत मुख्य रूप से जलमडल का अध्ययन किया जाता है

4. पर्यावरण अध्ययन का संबंध मानव स्वास्थ्य से भी है।

Ans- 3 

Q.4 पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तकों में कविताओं और कहानियों को शामिल करने का निम्नलिखित में से कौन सा उद्देश्य नहीं है ?

1. विषय में रुचि का विकास करना

2. शिक्षार्थियों को आनंद और मजा उपलब्ध कराना

3. शिक्षार्थियों में कल्पनाशीलता और सृजनात्मक योग्यता को बढ़ावा देना 

4. नित्य और एकरस विषय वस्तु में बदलाव करना

Ans- 4 

Q.5 कांसा (ब्रॉन्ज) कौन सा दो धातु का मिश्रण है यह दो धातुएं हैं?

1. एल्यूमनियम और टिन 

2. तांबा और जस्ता

3. तांबा और टिन

4. तांबा और लोहा

Ans- 3 

Q.6 निदान के पश्चात कोई डॉक्टर रोगी से क्या कहता है कि उसके खून में हीमोग्लोबिन की कमी है तो उस रोगी को आयरन की कमी को पूरा करने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए ?

1. हरी पत्तेदार सब्जियां गेहूं संतरा

2. चावल चीनी आंवला

3. गुड़ नींबू मटर

4. आंवला हरी पत्तेदार सब्जियां गुड़

Ans- 4 

Q.7 कौन सा शहर “जरी कढ़ाई” के लिए प्रसिद्ध है ?

1. ग्वालियर

2. लखनऊ

3. पाली

4. वाराणसी

Ans- 4 

Q.8 अधिकांश पक्षियों के पंखों में केंद्र के नीचे एक मोटा कठोर खंभा होता है जिसे क्या कहा जाता है ?

1. शाफ्ट

2. केराटिन

3. शाख

4. इनमें से कोई नहीं

Ans- 1 

Q.9 लावणी नृत्य किस राज्य का नृत्य है ?

1. असम

2. केरल,

3. मेघालय

4. महाराष्ट्र

Ans- 4 

Q.10 निम्नलिखित में से भौतिक विशेषताओं के आधार पर कद्दू के पौधे क्या हैं ?

1. झाड़ी

2. शाक

3. आरोहीलता

4. विसर्पी

Ans- 4 

Q.11 निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत का केंद्र शासित प्रदेश है ?

1. उड़ीसा 

2. कर्नाटक 

3. लद्दाख और पुडुचेरी

4. पंजाब

Ans- 3 

Q.12 बिहार राज्य की चित्रकारी कौन सी है ?

a. मधुबनी

b. कलमकारी

c. वर्ली

d. पट्ट चित्र

Ans- a 

Q.13 मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में कौन सा लोकप्रिय नृत्य है ?

1. गौर मारिया

2. जवारा

3. लावणी

4. तारंगेमिल

Ans- 2 

Q14 लेफ्टिनेंट कमांडर वहीदा प्रिज्म भारतीय नौसेना में डॉक्टर हैं। निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है है ?

1. वह हिमांचल प्रदेश राज्य से है 

2. वह अपने स्कूल समय के दिनों की एक गर्ल गाइड थी

3. वह परेड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला है 

4. उन्होंने जम्मू मेडिकल कॉलेज से MBBS किया है

5. एक परेड में 36 कमांड होती है।

Ans- 1 

Q.15 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए

1. विषय के आधारभूत सिद्धांतों को स्मरण करना 

2. स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने की कुशलता अर्जित करना

3. कक्षा कक्ष की अधिगम को विद्यालय के बाहर के जीवन से जोड़ना 

4. विषय की आधारभूत संकल्पना ओं की आधारभूत समाज का विकास करना

Ans- 3 

Read More:

CTET 2022-23: जीन पियाजे व वाइगोत्सकी के सिद्धांत से, सीटेट परीक्षा में अब तक पूछे गए सवाल, यहां पढ़िए!

CTET 2022: पर्यावरण अध्ययन और शिक्षण के ऐसे ही सवाल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा रहे हैं, अभी देखें

शिक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment