CTET Exam 2022 CDP PYQ: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2021 में ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ से पूछे गए महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए!

Spread the love

CDP Previous Year Questions for CTET: देश की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजन सीबीएसई के द्वारा वर्ष में दो बार किया जाता है वर्ष 2021 में पहली बार इस परीक्षा को ऑनलाइन मोड पर आयोजित किया गया था जिसकी विभिन्न Shift में कई प्रकार के प्रश्न पूछे गए इस आर्टिकल में हम 2021 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे गए बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) के महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं जो आपको आगामी परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी हो सकते हैं सीटेट परीक्षा में विगत वर्षों में पूछे गए सवालों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि परीक्षा में कई सवाल विगत वर्षों से भी पूछ लिया जाते हैं इसलिए आपको एक नजर इन सवालों पर जरूर डाल लेना चाहिए.

CDP Previous Year Questions for CTET Exam 2022—पिछली सीटेट परीक्षा में पूछे जा चुके हैं सी डी पी के कुछ ऐसे सवाल, अभी पढ़ें

Q. यह महत्वपूर्ण है कि कोई अध्यापक बच्चों को, बुद्धि-लब्धि के आधार पर स्थिर समूहों में पृथक ना करे, क्योंकि …….

1. यह अध्यापक के लिए असुविधाजनक है।

2. यह विद्यालयों के लिए असुविधाजनक है।

3. यह बच्चों को एक-दूसरे के साथ अंत:सामूहिक प्रतिस्पर्द्धा नहीं करने देता। 

4. बुद्धि-लब्धि संकल्पना स्थायी नहीं है और यह बच्चों को चिन्हित करने के लिए ज़िम्मेदार हो सकती है।

उत्तर – (4)

Q. होवार्ड गार्डनर के सिद्धांत के अनुसार, एक कक्षा में तरह-तरह की अध्यापन रणनीतियों का इस्तेमाल होना जरूरी है, क्योंकि

1. बहु-बौद्धिकता को निष्पादित करने में मददगार है।

2. यह सामान्य बौद्धिकता को बढ़ाने में मददगार है।

3. यह ‘तारक’ विद्यार्थी बनाने में मददगार है। 

4. यह व्यवहारिक बौद्धिकता के बढ़ाने में मददगार है।

उत्तर – (1)

Q. 1.5 से 2.5 साल की उम्र के बच्चों द्वारा अकसर उच्चरित “द्वि-शब्दीय” उच्चारणों को क्या कहा जाता है?

1. वाचन का अधि-विस्तारण 

2. तार प्रपित वाचन ( टेलीग्राफिक स्पीच)

3. नववाद

4. बकवाद

उत्तर – (2)

Q. वो विद्यार्थी जिनमें ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार है. उनकी पहचान किस क्षेत्र में उनके सामने आने वाली चुनौतियों से की जा सकती है? 

1. लिखित पाठ को समझना

2. किसी दिए गए कार्य को लंबे समय तक जारी रखना 

3. स्थितियों का अवबोधन और समझना

4. पर्याप्त ऊर्जा स्तर बनाए रखना

उत्तर – (2)

Q. यो विद्यार्थी जिन्हें पठन क्षेत्र में अधिगम कठिनाई होती है, उनके सफल समावेशन के लिए निम्न में से किस की आवश्यकता है?

1. बहुभाषा विषयों की अनिवार्य शिक्षा ।

2. भाषा विषयों से उचित छूट।

3. विद्यार्थियों के लिए दण्ड का बार-बार उपयोग ।

4. विद्यार्थियों का स्थायी अलगाव ।

उत्तर – (1)

Q. उपकरणों और सहायक तकनीकों की पहुंच को अनुकूलित करने से निम्नलिखित में से किसके समावेशन में मदद मिलेगी?

i. वो विद्यार्थी जो दृष्टि बाधित है।

ii. वो विद्यार्थी ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार है।

iii यो विद्यार्थी जिन्हें प्रमस्तिष्कीय घात है।

iv. असाधारण प्रतिभा वाले छात्र

 सही विकल्प कायन कीजए

1. (i)

2. (ii). (iii)

3. (i). (ii), (iii) 

4. (i). (ii). (iii). (iv)

उत्तर – (4)

Q. वंचित और हाशिये पर स्थित समूहों की भाषा और संस्कृति को स्कूली पाठ्यक्रम में समावेशित करने से एक अध्यापक क्या सुनिश्चित कर सकता है ?

1. शिक्षा में समानता 

2. शिक्षा में साम्यता

3. सुविधावंचित समूहों के प्रति सहानुभूति विशेषतः

4. सुविधावंचित समूहों के लिए व्यवसायिक शिक्षा

उत्तर – (2)

Q. कक्षा में सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए, विद्यार्थियों को कैसे अवसर प्रदान करने चाहिए?

1. विशिष्ट उपलब्धि वर्ग में सम्मेलन के 

2. मौलिक खोज और सोच को बढ़ाने के

3. परीक्षा देने के बेहतर कौशल विकसित करने के 

4. अभिसारिक सोच सीखने के

उत्तर – (2)

Q. एक संरचनात्मक कक्षा में बच्चों की संज्ञानात्मक सहभागिता को किस प्रकार सुसाधित किया जा सकता है? 

(i) बच्चों के वार्तालाप द्वारा

(ii) अध्यापक के संवेगों द्वारा 

(iii) बच्चों के सकारात्मक परस्पर संबंधों द्वारा

(iv) बाहय रूप से अधिरोपित अनुशासन द्वारा

1. (iii)

2. (iv)

3. (i), (ii), (iii)

4. (i), (ii), (iv)

उत्तर – (3)

Q. “बच्चों की असफलता, अकसर विद्यालय की असफलता होती है।” निम्न में इस वाक्य का समर्थन करता है? कौन-सा कथन

1. स्कूलों का अस्तित्व विद्यार्थियों के सामर्थ्य में विभेदीकरण करने हेतु है।

2. बच्चे इसीलिए असफल होते हैं, क्योंकि विद्यालय बच्चों के सीखने की विविध गतियोंका संज्ञान नहीं करते।

3. बच्चे इसीलिए असफल होते हैं, क्योंकि वह विद्यालय की ज़रूरतों का अनुपालन नहीं करते हैं।

4. बच्चे योग्यता की कमी निम्न और बुद्धि-लब्धि की वजह से असफल होते हैं।

उत्तर – (2)

Q. किसी संप्रत्यय के प्रासंगिक और अर्थपूर्ण होने के लिए क्या आवश्यक है? 

1. उपयुक्त परिभाषा द्वारा पढ़ाया जाना

2. बच्चे के जीवन संबंधित सामाजिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ कर पढ़ाना

3. पाठ्य पुस्तक से बच्चों कॉपी में ज्यों का त्यों लिखना

4. अच्छे से रट लेना, ताकि विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले पाए

उत्तर – (2)

Q. एक कक्षा में बच्चों के ‘असफलता के भय’ को दूर करना क्यों जरूरी है?

1. एक कक्षा में अध्यापक बच्चों के भय संभाल नहीं सकता।

2. विद्यालय बच्चों के भावात्मक जीवन की ज़िम्मेदारी नहीं ले सकता। 

3. असफलता और त्रुटियां, बच्चे के अधिगम का स्वभाविक हिस्सा हैं।

4. भय का अहसास करने वाले बच्चे, विकासात्मक रूप से विफल होते हैं।

उत्तर -(3)

Read more:

CTET 2022 Science Previous Year Question For Paper 2: विगत वर्षों में आयोजित सीटेट परीक्षा में पूछे गए ‘विज्ञान’ के महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए

CTET 2022 CDP Previous Year Question: विगत वर्ष में आयोजित सीटेट परीक्षा में पूछे जा चुके हैं ‘बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र’ के ये प्रश्न

यहां हमने सीटेट परीक्षा में CDP से (CDP Previous Year Questions for CTET) विगत वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।

Join us on Telegram – Click Here 
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment