SUPER TET 2022 Hindi MCQ Question: उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा बेहतर परिणाम के लिए ‘हिंदी भाषा’ इन सवालों का, अभ्यास जरूर करें

Spread the love

Hindi Question for Super TET 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा जिसे हम सुपर टेट के नाम से जानते हैं प्रदेश शिक्षकों की नियुक्ति हेतु प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा केआयोजन का इंतजार युवाओं को लंबे समय से है दरअसल उत्तर प्रदेश में प्राथमिक अध्यापकों की नियुक्ति हेतु 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी है लेकिन अभी तक इस परीक्षा को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, आपको बता दें कि इस परीक्षा में केवल यूपीटीईटी अथवा सीटीईटी में क्वालीफाई अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होते हैं.

सुपर टेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए हमेशा आर्टिकल में ‘हिंदी भाषा’ के अंतर्गत परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवाल करने जा रहे हैं जो आपको परीक्षा के दृष्टिकोण से एक नजर अवश्य कर लेना चाहिए.

UP Super TET परीक्षा में पूछे जाते हैं, हिंदी भाषा के कुछ ऐसे सवाल—Hindi Question for Super TET 2022

Q.1 “जिसे जीता न जा सके” के लिए एक शब्द है

(अ) विजित

(ब) अज्ञेय

(स) दुर्जेय

(द) अजेय

Ans- (द) 

Q.2  “निस्वार्थ” का सही शब्द क्या होगा

(अ) निः + स्वार्थ

(ब) निस्व + अर्थ

(स) नि + सु + अर्थ

(द) नि + स्वार्थ

Ans- (अ) 

Q.3 जिस व्यक्ति की पत्नी मर गई हो उसके लिए एक शब्द इनमें से क्या होगा

(अ) अविवाहित

(ब) अपत्नीक

(स) विधुर

(द) एकाकी

Ans- (स) 

Q.4’पद्मावत’ नामक साहित्यिक कृति के रचनाकार के नाम को चुनें

(अ) पदमाकर

(ब) भूषण

(स) जायसी

(द) मंझन

Ans- (स)

Q.5’अतिथि के लिए चाय लाओ’ इस वाक्य में अतिथि के लिए’ में कौनसा कारक है ?

(अ) कर्म कारक

(ब) सम्प्रदान कारक

(स) करण कारक

(द) अपादान कारक

Ans-(ब)

Q.6  ‘मधुशाला’ नामक साहित्यिक कृति के रचनाकार के नाम को चुनें

(अ) हरिवंशराय बच्चन

(ब) सुमित्रानंदन पंत

(स) अज्ञेय

(द) भारतेन्दु

Ans- (अ)  

Q.7 कोई शब्द जब तक किसी वाक्य का अंग नहीं बन जाता तब तक शब्द रहता है, जब वह वाक्य में प्रयुक्त हो जाता है, तो उसे क्या कहते है ?

(अ) वाक्य

(ब) संयुक्त शब्द

(स) पद

(द) संयुक्त वाक्य

Ans- (स)

Q.8 ‘आड़े हाथों लेना’ मुहावरे का अर्थ है

(अ) खरी-खोटी सुनाना

 (ब) मारपीट करना 

(स) झगड़ा करना

 (द) मुसीबत पैदा करना

Ans- (अ) 

Q.9  नीचे दिए हुए शब्दों में तत्सम शब्द चुनिए

(अ) पुष्कर

(स) दीया

(ब) नींद

(द) नेवला

Ans- (अ) 

Q.10. ‘बहुत बुद्धिमान’ व्यक्ति के लिए उचित मुहावरा है

(अ) अक्ल का पुतला

(ब) अक्ल का भी गुरु

(स) अक्ल का दुश्मन

(द) महागुरु

Ans- (अ)

Q.11 विशेषण की विशेषता बताने वाला क्या कहलाता है?

(अ) विधेय विशेषण 

(ब) प्रविशेषण

(स) क्रिया विशेषण

(द) विशेष्य

Ans-(ब)  

Q.12 कौन से शब्द में विसर्ग सन्धि हैं ?

(अ) सन्मार्ग

(ब) सुरेन्द्र

(स) निराधार

(द) हितैषी

Ans-(स) 

Q.13  तू, तुम, आप आदि हिन्दी में कौनसे पुरुषवाचक सर्वनाम है?

(अ) उत्तमपुरुष 

(ब) अन्यपुरुष 

(स) मध्यमपुरुष

(द) इनमें से कोई नहीं

Ans- (स)

Q.14 कपोत शब्द का पर्यावाची क्या होगा

(अ) सैन्धव

(ब) सैरन्धी 

(द) स्वस्ति

(स) हारिल

Ans-(स)

Q.15 नीचे दिए हुए शब्दों में तत्सम शब्द चुनिए

(अ) छाता

(ब) घर

(स) आग

(द) कृषक

Ans- (द)  

Read More:-

SUPER TET 2022 HINDI Practice MCQ: आगामी SUPER TET परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘हिंदी भाषा’ के कुछ ऐसे सवाल, यहां पढ़ें संभावित प्रश्न

SUPER TET Exam 2022 Hindi Practice SET: उत्तर प्रदेश में होने वाली सुपर टेट परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘हिंदी भाषा’ से यह महत्वपूर्ण सवाल, अभी देखें

इस आर्टिकल में हमने सुपर टेट परीक्षा (SUPER TET) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘हिंदी भाषा‘ के कुछ महत्वपूर्ण सवालों (Hindi Question for Super TET 2022) का अध्ययन किया है. सुपर टेट सहित सभी टीईटी परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं


Spread the love

Leave a Comment