CLAT 2022: क्लेट परीक्षा की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ जानें कैसे कर सकेंगे चेक 

Spread the love

CLAT First Merit List 2022: कन्सोर्टीयम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLUs) द्वारा हाल ही में चल रही काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए क्लैट परीक्षा की पहली मेरिट लिस्ट घोषित कर दी गयी है। CNLUs नें मेरिट लिस्ट घोषित करने की तिथियों की जानकारी आधिकारिक शैड्यूल में ही दे दी थी। अभ्यर्थी CNLUs की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।  

आपको बता दें, कि CNLUs द्वारा क्लैट के चरण 1 की परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा की आन्सर की 23 जून 2022 को तथा परीक्षा का रिज़ल्ट 24 जून 2022 को जारी किया गया था। CNLUs द्वारा काउंसिलिंग की प्रक्रिया 25 जून से 27 जून 2022 तक कराई गई थी। 

जारी की जाएंगी कुल 5 मेरिट लिस्ट

बता दें, कि जिन अभ्यर्थियों नें क्लैट के चरण एक की परीक्षा उत्तीर्ण की है, तथा काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीयन कराया है, केवल वे ही मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं, इसके साथ ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना सिलेक्शन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। CNLUs द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया के लिए कुल 5 मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। अन्य मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि- 

Merit ListDate of Release
CLAT 2022 1st Merit List Release30th June 2022
CLAT 2022 2nd Merit List Release7th July 2022
CLAT 2022 3rd Merit List Release12th July 2022
CLAT 2022 4th Merit List Release16th July 2022
CLAT 2022 5th Merit List Release19th July 2022

जानें! आखिर कैसे चेक कर सकेंगे अभ्यर्थी लिस्ट में अपना नाम 

अथॉरिटी द्वारा क्लैट परीक्षा की मेरिट लिस्ट भी अन्य सभी आवश्यक जानकारियों की तरह ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। बता दें, अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। 

मेरिट लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया- 

1. सबसे पहले CNLUs की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएँ। 

2. होमपेज पर दिख रहे ‘CLAT 2022 Candidate Portal’ टैब पर क्लिक करें। 

3. पूछी गई जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें। 

4. नया पेज खुलेगा, यहाँ दिख रही ‘Merit List’ की बटन पर क्लिक करें। 

5. इसके पश्चात अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।

Read More:

CLAT Result 2022: CLAT परीक्षा का रिज़ल्ट हो चुका है जारी, ऋषभ शिवानी नें हासिल की ऑल इंडिया रैंक वन  


Spread the love

Leave a Comment