Commonwealth 2022: संकेत सरगर नें बनाया वेटलिफ्टिंग में नाम, दिलाया रजत पदक, कॉमनवैल्थ 2022 में भारत का पहला पदक

Spread the love

Commonwealth Game 2022 Day 2 live Update: 29 जुलाई 2022, शनिवार से कॉमनवैल्थ खेलों का शुभारंभ हो चुका है। आज इस शृंखला का दूसरा दिन था। कॉमनवैल्थ खेलों के दूसरे ही दिन हमारे उभरते नौजवान खिलाड़ी संकेत सरगर

नें भारोत्तोलन में देश को कॉमनवैल्थ 2022 संस्करण का पहला पदक दिलाया है। संकेत नें पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता में कुल 248 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है। 

आपको बता दें, प्रति चार वर्षों में होने वाले कॉमनवैल्थ खेल इस वर्ष बर्मिंघम में आयोजित कराए जा रहे हैं। 28 जुलाई 2022 से 8 अगस्त 2022 तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगी शृंखला का आज दूसरा दिन था। दूसरे दिन ही हमारे प्रतिभावान तथा उभरते खिलाड़ी संकेत नें रजत पदक जीत कर इस वर्ष का प्रथम पदक देश के नाम किया है। 

चोट लगाने के बाद भी नहीं मानी हार, करी अंतिम कोशिश 

कॉमनवैल्थ खेल संस्करण 2022 की पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन प्रतियोगिता में संकेत नें कुल 248 किग्रा (113 स्नेच में तथा 135 क्लीन एंड जर्क में) वजन उठाकर विजय हासिल की है। संकेत नें स्नेच राउंड में कुल 113 किग्रा वजन उठाया, जो स्नेच राउंड में सर्वाधिक था। क्लीन एंड जर्क राउंड के पहले प्रयास में संकेत नें कुल 135 किग्रा वजन उठाया। 

आपको बता दें, क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में 139 किग्रा वजन उठाते समय संकेत की दाहिनी बाजू में चोट आ गई थी, जिससे वह दूसरे प्रयास में लिफ्ट कंप्लीट नहीं कर पाए। चोट लगने के बाद भी संकेत नें अपार धैर्य एवं दृढ़ संकल्प दिखाया तथा अपने तीसरे तथा अंतिम प्रयास में उन्होंनें दोबारा अपनी 139 किग्रा की लिफ्ट को पूरा करने की कोशिश की। किन्तु वे इसे पूरा नहीं कर पाए तथा मलेशिया के बिन कसदन मोहम्मद अनिक से भारोत्तोलन में केवल 1 किग्रा वजन से पीछे रहकर रजत पदक हासिल किया। 

माननीय प्रधानमंत्री नें की प्रशंसा 

देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी संकेत को कॉमनवैल्थ खेलों में देश को रजत पदक दिलाने के लिए तथा उनके अथक प्रयासों को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी नें अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी। शुभकामनाओं के साथ ही उन्होंनें संकेत के इस असाधारण प्रयास की प्रशंसा भी की। 

माननीय प्रधानमंत्री लिखते हैं, “संकेत सरगर का असाधारण प्रयास! उनके द्वारा प्रतिष्ठित रजत पदक हासिल करना राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए एक शानदार शुरुआत है। उन्हें इस विजय के लिए बधाई तथा भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।” 

पेरिस ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक जितना चाहते हैं संकेत 

आपको बता दें, कि देश को रजत पदक दिलाने वाले संकेत महाराष्ट्र के सांगली जिले से हैं। संकेत की ही तरह संकेत की बहन भी भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) हैं। उनके पिता एक पान की दुकान चलते हैं। संकेत कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय के इतिहास संकाय के छात्र हैं। कॉमनवैल्थ खेलों में रजत पदक अपने नाम करने के बाद अब संकेत चाहते हैं, कि वे पेरिस ओलिम्पिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाएँ।

Read More:

Commonwealth Games 2022 Today Schedule: कॉमनवैल्थ खेलों में, जानें आज है किस भारतीय खिलाड़ी का है मैच 


Spread the love

Leave a Comment