CTET 2022: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के इन सवालों को हल कर, जाने! कितनी है आगामी सीटेट परीक्षा में आपकी तैयारी

Spread the love

Child Development and Pedagogy CTET Paper 1 and 2: केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु अनिवार्य परीक्षा जिसे हम सीटेट के नाम से जानते हैं का आयोजन इस वर्ष दिसंबर माह में किया जाएगा. जिसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अपनी तैयारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय है, ऐसे में बेहतर अंकों के साथ सफलता पाने के लिए एक रणनीति बनाकर पढ़ाई पर फोकस करना बेहद आवश्यक है.

आपको बता दें कि सीटेट के पेपर वन और पेपर दो दोनों में ही ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ (CDP) से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए बाल विकास की इस टॉपिक पर पकड़ मजबूत करना बेहद आवश्यक है दिसंबर में होने वाली इस परीक्षा के संदर्भ में हम नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवा रहे हैं, जो आने वाली सीटेट परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए इन सवालों का अभ्यास जरूर करें.

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के ऐसे प्रश्न जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं, अभी पढ़े—CTET paper 1 and 2 child development pedagogy question

Q. बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सामाजिक संरचनावादी परिप्रेक्ष्य से सही है?

1. बच्चों के व्यवहार की अनुभवों के वजह से छोटे, वृद्धि से संबंधित परिवर्तन के रूप में व्याख्या की जा सकती है। 

2. बच्चों का व्यवहार पूरी तरह से जीवन के आरंभिक अनुभवों के द्वारा सुनिश्चित किया जाता है। 

3. बच्चें ‘बत्कृष्ट असभ्य’ प्राणी के रूप में जन्म लेते हैं और समाज द्वारा दुराचारी बना दिए जाते हैं। 

4. बच्चे क्रियाशील प्राणी हैं जो अपने सामाजिक-संस्कृतिक संदर्भों में काम व अंतःक्रिया करके ज्ञान का सृजन करते हैं।

Ans- 4 

Q. जीन पियाजे के अनुसार सीखने के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे आवश्यक है?

1. पुनर्बलन व सजा 

2. विद्यार्थियों द्वारा सक्रिय खोजबीन

3. अवलोकन एवं अनुकरण

4. भाषात्मक विकास जो सामाजिक अंतःक्रिया को सुसाध्य करता है।

Ans- 2

Q. लेव वायगोत्सकी के विचारों पर आधारित सामाजिक संरचनात्मक कक्षा में निम्न में से किस का समर्थन नहीं किया जाता है।

1. परीक्षा के लिए अधिगम 

2. रचनात्मक और विवेचनात्मक चिंतन

3. संकल्पनात्मक समझ

4. अनुभवनात्मक अधिगम

Ans- 1 

Q. लेव वायगोत्सकी के अनुसार बच्चे चिंतन और व्यवहार करने के तरीके कैसे अर्जित करते हैं। जिससे समुदाय की संस्कृति का निर्माण होता है?

1. सामाजिक अंतः क्रियाओं द्वारा

2. निष्क्रिय होकर 

3. उद्दीपन द्वारा

4. पुनर्बलन द्वारा

Ans- 1 

Q. निम्न में से कौन का सिद्धांत यह प्रतिपादित करता है कि विकास जीवन पर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया है जिसका अन्त नहीं होता है?

1. समरूपता का सिद्धांत

2. एकीकरण का सिद्धांत 

3. अंतःक्रियात्मकता का सिद्धांत

4. निरन्तरता का सिद्धांत

Ans- 4 

Q. लोरेंस कोहलबर्ग द्वारा दिए गए नैतिक विकास में सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिनवीकरण किसमें सही वर्णित है –

1. व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति

2. मित्रों और सम्बन्धियों का स्नेह और स्वीकृति बनाए रखना।

3. अमूर्त सार्वभौमिक सिद्धांत जो सम्पूर्ण मानवता के लिए मान्य  हो।

4. स्वयं के लिए कानून और नियमों को उचित ठहराना।

Ans- 3 

Q. विद्यार्थियों के आकलन के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा निम्न में से कौन से उपकरण / विधियां प्रस्तावित की गई हैं?

i. भूमिका अदा करना

ii. समूह में कार्य करना 

iii. पोर्टफोलियो बनाना

iv. परियोजना

1. Ii, iii 

2. I, ii, iv

3. i,ii,iv

4. i,ii,ii,iv

Ans- 4

Q. कौन सा विकल्प वुद्धि-प्रकार के लिए हॉवर्ड गार्डन के अनुसार सही है –

1. चिकित्सक, जीवविज्ञानी, वाद्य यंत्र विशेषज्ञ

2. कसरती, रचनात्मक अभिव्यक्तशील

3. व्यावहारिक विश्लेषक, रचनात्मक

4. अन्तर वैयक्तिक, प्रकृतिवादी, शारिरिक रूप से क्रियाशील

Ans- 4

Q. लेव व्यागोल्की के परिप्रेक्ष्य में भाषा –

1. संज्ञानात्मक विकास में बाधा डालती है।

2. संज्ञानात्मक विकास में सुसहायक है।

3. संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करती। 

4. संज्ञानात्मक विकास से स्वतंत्र रूप में कार्य करती है।

Ans- 2 

Q. एक सह- शैक्षिक कक्षा में अध्यापक का निम्नलिखित में से कौन सा व्यवहार नहीं करना चाहिए क्योंकि वह जैंडर रूढ़िबद्धता को पुर्नबलित करेगा?

1. एक समान लिंग के समूह बनाना तथा लड़के और लड़कियों को पृथक-पृथक अधिगम कार्य देना। 

2. महिलाओं और पुरुषों को सामाजिक चलन के विपरीत भुमिकाओं में दर्शाना।

3. जैंडर एक सामाजिक निमिति है पर चर्चा करना। 

4. जैंडर समतुल्यता वाली भाषा का प्रयोग करना ।

Ans- 1 

Q. प्रगतिशील शिक्षा बालकों के प्रति कैसा दृष्टिकोण रखती है? 

1. ईश्वर ने उन्हें जन्म में उच्च नौतिकता और नीति प्रदान की है। 

2. कोरी पट्टी / रिक्त स्लेट जैसे

3. लघु वयस्क जिनकी सोचने व्यस्क के कम है।

4. जिज्ञासु प्राणी जो अपने आस-पास को खोज अनवेषण करके जानना चाहते हैं।

Ans- 4 

 Q. विद्यार्थियों द्वारा कक्षा में मातृ-भाषा के इस्तेमाल के संदर्भ में कौन का कथन सही है? 

1. स्कूल को सारी कक्षाओं में केवल एक मानक भाषा का इस्तेमाल निर्धारित करना चाहिए। 

2. स्कूल को सभी विद्यार्थियों की भाषाओं का सम्मान करने की संस्कृति अपनानी चाहिए।

3. स्कूल को सभी स्तर पर अंग्रेजी को निर्देशन की भाषा निर्धारित  करना चाहिए।

4. विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति से हतोत्साहित करने के लिए स्कूल को जुर्माना करना चाहिए।

Ans- 2 

Q. खेलते समय, बच्चों का एक समूह एक आधुनिक और लोकप्रीय फिल्म में दृश्यों का अभिनय करता है। यह स्थिति यह दर्शाती है। कि ———— सामाजीकरण का एक प्रमुख संस्थान है।

1. परिवार

2. मीडिया

3. सहपाठी

4. धर्म

Ans- 2 

Q. कथन (A) : एक अध्यापक को अपनी कक्षा में बच्चों के सामाजिक-सांस्कृति संदर्भों को प्रधानता देते हुए एक सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षाशास्त्र को अपनाना चाहिए। 

तर्क (R) विद्यालयों को एक संरचित एकरूप पाठ्यक्रम का अनुसरण करना चाहिए और कक्षा में व्यक्तिगत विभिन्नताओं पर गौर नहीं करना चाहिए।

सही विकल्प चुनें।

1. (A) और R दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की। 

2. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की। 

3. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 

4. (A) और (R) दोनों गलत है।

Ans- 3 

Q. समावेशी शिक्षा में कौन शामिल हैं?

i. अधिगम अक्षमता वाले विद्यार्थी

ii. प्रतिभाशाली विद्यार्थी । 

iii. दृष्टिबाधित विद्यार्थी।

iv. वह बच्चे जो ऐसे समुदाय से हैं जो हाशिए पर है।

1. (i), (iii)

2. (i), (iii), (iv)

3. (i), ((ii), (iii)

4. (i), (ii), (iii), (iv)

Ans- 4 

Read More:

CTET 2022 CDP PYQ [Paper I & II]: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते है बाल विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के ये सवाल, अभी पढ़ें

CTET Exam 2022: नई शिक्षा नीति-2020 से सीटेट परीक्षा में कई सवाल पूछे जाते हैं, यहां पढ़िए 15 संभावित प्रश्न



Spread the love

Leave a Comment