CTET December 2022: बाल विकास शिक्षा शास्त्र के ऐसे प्रश्न जो, सीटेट 2022 में बेहद काम आएंगे, अभी देखें

Spread the love

CTET Child Development And Pedagogy MCQ: देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक मानी जाने वाली सीटेट परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। बहुत ही जल्द परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा किया जाएगा हालांकि अभी तक परीक्षा की तिथि जारी नहीं की हुई है किंतु जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीटेट परीक्षा दिसंबर 2022 तथा जनवरी 2023 के मध्य आयोजित की जाने की उम्मीद है। यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। यदि आप भी परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं तो यहां हमने परीक्षा से संबंधित अति महत्वपूर्ण माने जाने वाला विषय बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CTET Child Development And Pedagogy MCQ

) से संबंधित सवाल सांझा किए हैं जिन्हें आप परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व एक बार अवश्य पढ़ लें ताकि उच्चतम अंकों के साथ बेहतर सफलता अर्जित की जा सके। 

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी—CTET exam 2022 child development and pedagogy MCQ For paper 1 and Paper 2

1. विद्यार्थियों की सीखने की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन एक बाधा है?

1. गतिविधियों में कई तरह से संलग्न होना

2. कई तरह से राय की अभिव्यक्ति

3. कई तरीकों से विद्यार्थियों की नामीकरण और क्रमीकरण

4. कई तरीकों से सूचना का प्रतिनिधित्व

Ans- 3 

2. सामान्य विद्यालयों में दिव्यांग विद्यार्थियों के समावेशन हेतु निम्न में से कौन-सा प्रावधान दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) के प्रतिकूल है ?

1. परीक्षा पत्र को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय

2. विद्यार्थियों की जरूरत पूरी करने हेतु लिपिक की सुविधा

3. दूसरी और तीसरी भाषा संबंधी कोसों की बाध्यता। 

4. व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार यथोचित संयोजन ।

Ans- 3 

3. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विश्लेषण व मूल्याँकन जैसी संज्ञानात्मक कौशल का आकलन करता है ? 

1. अपने क्षेत्र में आप निजी और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बीच क्या अतंर पाते हैं और क्यों?

2. नागरिक अधिकार अधिनियम 1964 क्या प्रस्तावित करता है? 

3. भारत में कितने राज्य हैं?

4. विधान सभा के सदस्य कैने चुने जाते है ?

Ans- 1 

4. निम्नलिखित में से कौन-सी अधिगम अक्षमता सीधे संचार कौशल और समाविष्ट करने की क्षमता को प्रभावित करती है?

1. गुणज वैकल्य

2. लेखन वैकल्य

3. उत्साह वैकल्य

4. गति – समन्वय वैकल्य

Ans- 4 

5. माध्यमिक स्तर की एक कक्षा में शिक्षकों क्या करना चाहिए?

1. अधिगमकर्ताओं की आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलन करने के लिए तैयार रहें।

2. अपना ध्यान मुख्य रूप से उच्च उपलब्धि प्राप्त करने

3. कक्षा में अधिगमकर्ताओं की विविधता को अनदेखा करें।

4. मूल्याँकन के केवल एक मानकीकृत तरीके का उपयोग करें।

Ans- 1 

6. निम्नलिखित में से क्या ‘सृजनात्मकता’ वाले विद्यार्थी की विशेषता नहीं है?

1. उनकी समस्या को सुलझाने का कौशल उच्च कोटि का होता हैं 

2. वे विभिन्न तरीकों से समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

3. उनमें नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा कम होती है।

4. वे अकसर नए विचारों और नवाचारों के साथ आते हैं।

Ans- 3 

7. लेखन वैकल्य वाले विद्यार्थियों का सफल समावेश सुनिश्चित करने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि:

1. कक्षा में ऑडियो रिकॉर्डर या लैपटॉप के उपयोग की अनुमति दें।

2. मूल्याँकन के लिए लिखित परीक्षाओं का व्यापक रूप से उपयोग करें ।

3. सादे / अनियमित कागज-पत्रों पर लिखना अनिवार्य करें।

4. दिए गए कार्य को पूरा करने के लिए अटल समय-सीमा निर्धारित करें ।

Ans- 1 

8. अभिकथन (A) : किसी सम्प्रत्यय को पढ़ाते समय, एक शिषिका को अपने विद्यार्थियों को विपरीत दृष्टार्तो और उदाहरणों पर विचार – मंथन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। भूमिका नहीं निभाते हैं।

तर्क (R) : गैर-उदाहरण किसी सम्प्रत्यय को समझने में कोई

सूही विकल्प चुनें।

1. A और R दोनों सही हैं और R सही व्याख्या करता है A की ।

2. A और R दोनों सही हैं लेकिन R सही व्याख्या नहीं है A की।

3. A सही है लेकिन R गलत है।

4. A और R दोनों गलत हैं।

Ans- 3 

9. एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों में अधिसंज्ञानात्मक विकास को सुसाध्य करना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कौशल इस उद्देश्य के लिए सहायक नहीं होगा?

1. मूल्याँकन

2. प्रबोधन

3. योजना बनाना

4. रट कर याद रखना

Ans- 4 

10. एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के घोषणात्मक ज्ञान का आकलन करना चाहती हैं निम्नलिखित में से कौन का प्रश्न इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त है?

1. एक केक कैसे तैयार किया जाता है?

2. उबड़-खाबड़ इलाके में साइकिल को कैसे संतुलित करें ?

3. ‘आयतन’ की गणना का सूत्र क्या है?

4. गेहूँ के रोपण के लिए मिट्टी तैयार करने की प्रक्रिया क्या है?

Ans- 3 

11. एक कक्षा में कुछ विद्यार्थी अपने लिए निर्धारित व्यक्तिगत अधिगम लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाए। स्थिति में, एक शिक्षक को निम्न में से क्या करना चाहिए?

1. उनकी विफलता को अपमानजनक और शर्मनाक मानें ।

2. इन विद्यार्थियों को निष्काषित करें और उन्हें एक विशेष विद्यालय में जाने का सुझाव दें।

3. भविष्य के प्रयासों में उनसे सफलता की बहुत कम उम्मीदें रखें।

4. विफलता को सीखने की विकासात्मक प्रक्रिया के एक भाग के रूप में देखें।

Ans- 4 

12. संरचनावादी दृष्टिकोण अधिगम को किस प्रकार निर्दिष्ट करता है?

1. अव्यवस्थित और एकतरफा

2. स्वभावहीन और पृथक

3. पारस्परिक और सक्रिय

4. निष्क्रिय और निर्भर

Ans- 3 

13. प्रदर्शन- परिहार लक्ष्य रखने वाले विद्यार्थियों का ध्यान निम्न में से किस पद केन्द्रित रहता हैं?

1. गतिविधि का आनंद

2. असफल होने का डर

3. सफलता की आशा

4. गर्व की भावना

Ans- 2

14. संज्ञानात्मक विकास के समकालीन दृष्टिकोण भ्रांतियों को किस प्रकार देखते हैं?

1. पूरी तरह से महत्वहीन और सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में एक बाधा ।

2. आमतौर पर ‘प्रतिभाशाली’ विद्यार्थियों में

3. सहज विचार और समझ जो व्यक्ति विशेष के पिछले अनुभवों में निहित हैं।

4. तंत्रिका संबंधी कमी और पठन वैकल्य का पहचान लक्षण ।

Ans- 3 

15. निम्नलिखित मे से कौन-सा कदम विद्यार्थियों के समस्या-समाधान कौशलों में बाधा डाल सकता है?

1. समस्या को समझने के लिए स्कीमा / संरचना को सक्रिया करना ।

2. समस्या के बारे में प्रासंगिक जानकारी पर ध्यान केन्द्रित करना ।

3. किसी समस्या को प्रस्तुत करने के एक निर्दिष्ट तरीके पर अटक जाना ।

4. समस्या के संभावित समाधानों की पहचान करना

Ans- 3 

Read More:

CTET 2022: जीन पियाजे, वैगोत्स्की तथा कोहलबर्ग के सिद्धांतों पर आधारित प्रश्न, परीक्षा में दिलायेंगे पक्के नंबर

KVS EXAM 2022: शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता के लिए, करंट अफेयर्स पर बनाये पकड़, पढ़ें 15 संभावित सवाल

सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment