CTET December Hindi Pedagogy: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘हिंदी भाषा शिक्षण’ से सबसे ज्यादा पूछे सवाल, यहां पढ़िए!

Spread the love

CTET Pedagogy of Hindi Language MCQ Questions: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के द्वारा सीटेट परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है देखा जाए तो पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए लाखों उम्मीदवारों ने अपने आवेदन किए हैं ऐसे में कड़ी प्रतिस्पर्धा हमें देखने को मिलेगी. बेहतर परिणाम पाने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर देना चाहिए राखी पर्याप्त समय में संपूर्ण पाठ्यक्रम ध्यान पूर्वक पूरा किया जा सके इस परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए यहां हम नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवा रहे हैं इसी क्रम में आज हम ‘हिंदी भाषा शिक्षण’ पर आधारित प्रश्नों (CTET Pedagogy of Hindi Language MCQ Questions

) को आपके साथ सांझा करने जा रहे हैं, जिन्हें आपको परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक नजर जरूर पढ़ना चाहिए.

Read More: CTET Exam 2022: कल खुलेगी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो, ऐसे कर पाएंगे सुधार

CTET 2022 में पूछे जाएंगे हिंदी भाषा शिक्षण पर आधारित ऐसे प्रश्न एक नजर जरूर डालें—Questions on Pedagogy of Hindi Language For CTET Exam 2022

Q.1 प्राथमिक स्तर पर भाषा की पाठ्य पुस्तकों में किस तरह की रचनाओं को स्थान दिया जाना चाहिए?

a. विदेशी साहित्य की रचनाएं

b. ऐसी रचनाएं जो बच्चों के परिवेश से जुड़ी हो और जिनमें भाषा की अलग-अलग छटाएं हो

c. जो प्रत्यक्ष रुप से मूल्यों पर आधारित हो

d. केव कहानियां अथवा कविताएं

Ans- b 

Q.2 बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति का विकास करने के लिए सबसे कम प्रभावी तरीका कौन सा है?

a. व्याकरण-आधारित संरचना-अभ्यास

b. अपने अनुभवों का वर्णन

c. बातचीत करना

d. संवाद अदायगी

Ans- a 

Q.3 हिंदी भाषा का मूल्यांकन करते समय आप सबसे ज्यादा किसे महत्व देंगे?

a. सीखने की क्षमता का आकलन

b. काव्य सौंदर्य

c. निबंध लिखने की योग्यता

d. व्याकरण के नियम

Ans- a 

Q.4 एक बहुभाषिक कक्षा में आप किसे सबसे कम महत्व देंगे?

a. विभिन्न प्रकार का बाल साहित्य

b. कक्षा में विभिन्न प्रकार की सामग्री

c. कक्षा के बहुभाषिक और बहु सांस्कृतिक संदर्भ के प्रति संवेदनशीलता

d. बच्चों को सिखाना की 2 भाषाओं के मध्य विद्यमान समानता व अंतर का विश्लेषण कैसे किया जाता है

Ans- d 

Q.5 भाषा क्या है?

a. विद्यालय में ही सीखी जाती है

b. एक नियम बद्ध व्यवस्था है

c. सदैव व्याकरण के नियमों का ही अनुगमन करती है

d. नियमों की जानकारी से ही निखरती है।

Ans- b 

Q.6 बच्चे विद्यालय आने से पहले –

a. अपनी भाषा की नियमबद्ध व्यवस्था की व्यवहारिक कुशलता के साथ आते हैं

b. कोरी स्लेट होते हैं

c. भाषा का समुचित उपयोग करने में समर्थ नहीं होते हैं

d. भाषा के चारों कौशलों पर पूर्ण अधिकार रखते हैं

Ans- a 

Q.7 भाषा-अर्जन और भाषा-अधिगम के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?

a. भाषा अर्जन में विभिन्न संकल्पनाएं मातृभाषा में बनती हैं

b. भाषा अधिगम प्रयास पूर्ण होता है।

c. भाषा अर्जन सहज और स्वाभाविक होता है जबकि भाषा अधिगम प्रयास पूर्ण होता है

d. सांस्कृतिक विभिन्नता भाषा अर्जन और भाषा अधिगम को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण कारक है

Ans- d 

Q.8 भाषा सीखने सिखाने का उद्देश्य है। 

a. दूसरों की बात समझना सीखना

b. अपनी बात की पुष्टि के लिए तर्क देना

c. विभिन्न स्थितियों में भाषा का प्रभावी प्रयोग करना

d. अपनी बात कहना सीखना

Ans- c 

 Q.9 निम्नलिखित में से कौन सा भाषा शिक्षण का उद्देश्य है?

a. निजी अनुभवों के आधार पर भाषा का सृजनशील प्रयोग करना।

b. भाषा सीखते समय त्रुटियां बिल्कुल न करना।

c. भाषा की बारीकी और सौंदर्य बोध को सही रूप से समझने की क्षमता को प्रोत्साहित करना। 

d. भाषा के व्याकरण सीखने पर बल देना।

Ans- c  

Q. 10 भाषा अर्जन में महत्वपूर्ण है?

a. भाषा का शिक्षक

b. भाषा के विभिन्न रूपों का प्रयोग

c. भाषा का व्याकरण

d. पाठ्य-पुस्तक

Ans- b 

Q.11 बच्चों की भाषा के आकलन का सर्वाधिक प्रभावी तरीका है –

a. लिखित परीक्षा

b. प्रश्नों के उत्तर देना

c. प्रश्न पूछना और पढ़ी गई सामग्री पर प्रतिक्रिया व्यक्त करना।

d. श्रुतलेख 

Ans- c 

Q.12 भाषा प्रयोग के विविध रूपों को जानने के लिए सर्वाधिक उपयोगी साधन हो सकता है –

a. बाल साहित्य का विविध उपयोग

b. शिक्षण की विधियों का संपूर्ण ज्ञान

c. सुंदर ढंग से छपी पुस्तकें

d. उच्च स्तरीय लेखन सामग्री

Ans- a 

Q. 13 प्राथमिक स्तर पर बच्चों को भाषा सिखाने का सर्वोपरि उद्देश्य है-

a. मुहावरे लोकोक्तियां का ज्ञान प्राप्त करना

b. कहानी कविताओं को दोहराने की कुशलता का विकास करना

c. तेज प्रवाह के साथ पढ़ने की योग्यता का विकास करना

d. अपनी बात को दूसरों के समक्ष अभिव्यक्ति करने की कुशलता का विकास करना

Ans- d 

Q.14 लिखना क्या है?

a. एक बेहद जटिल प्रक्रिया है

b. एक अनिवार्य कुशलता है, जिसे जल्दी प्राप्त किया जाना है

c. एक तरह की बातचीत है।

d. एक अत्यंत यांत्रिक प्रक्रिया है

 Ans- c 

Q.15 कक्षा 1 के बच्चे ………… एवं  ……….. से प्राप्त बोलचाल की भाषा के अनुभवों को लेकर ही विद्यालय आते हैं।

a. घर-परिवार, पड़ोसी

b. घर-परिवार, परिवेश

c. घर-परिवार, दोस्त

d. घर-परिवार, टीवी

Ans- b 

Q.16 कक्षा 1 और 2 के शुरुआती समय में पढ़ने का प्रारंभ ……….से हो और किसी ………….के लिए हो ।

a. अर्थ, उद्देश्य

b. अक्षर-ज्ञान, मनोरंजन

c. शब्द-पहचान, मूल्यांकन

d. अक्षर-ज्ञान, उद्देश्य

Ans- b 

Q.17 भाषा ……. और …… का उत्तम साधन है।

a. सुनने, बोलने, सोचने

b. पढ़ने, लिखने, संप्रेषण

c. सोचने, महसूस करने, चीजों से जुड़ने

d. पढ़ने, लिखने, समझने

Ans- c

Q.18 भाषा सीखने का व्यवहारवादी दृष्टिकोण पर ……… बल देता है।

a. अनुकरण

b. रचनात्मकता

c. भाषा प्रयोग

d. अभिव्यक्ति

Ans- a 

Q.19 हमारी कक्षा में बच्चे भिन्न-भिन्न भाषिक पृष्ठभूमि से आते हैं अतः

a. उनकी भाषाओं को भी कक्षा में सम्मान देना अनिवार्य है

b. उनकी भाषाओं को सीखना सभी शिक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है

c. भाषा की पाठ्य पुस्तक में उनकी सभी भाषाओं के शब्द वाक्य होना अनिवार्य है

d. उनकी सभी भाषाओं की जानकारी शिक्षक के लिए अनिवार्य है

Ans- a 

Q.20 इनमें से प्राथमिक स्तर पर भाषा आकलन का सर्वाधिक उचित तरीका है?

a. किसी पाठ की पांच पंक्तियां पढ़वाना

b. बच्चों को चित्र वर्णन और प्रश्न पूछने के अवसर देना

c. बच्चों से पत्र लिखवाना

d. बच्चों से प्रश्नों के उत्तर लिखवाना

Ans- b 

Read More:

Jobs After CTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद मिलेगी इन स्कूलो में जॉब, जान लें चयन प्रक्रिया

यहां हमने आगामी सीटेट परीक्षा के लिए (CTET Pedagogy of Hindi Language MCQ Questions) हिंदी भाषा शिक्षण के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया. CTET सहित सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।.

ollow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment