CTET ONLINE EXAM 2022-23: लैंगिक रूढ़िबद्धता (Gender Stereotyping) के टॉपिक से सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल, यहां पढ़ें!

Spread the love

CTET Question Based on Gender Stereotype: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई के द्वारा सीटेट परीक्षा के आयोजन का क्रम जारी है जिसमें रोजाना लाखों युवा शिक्षक बनने के लिए शामिल हो रहे हैं इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी ही आगामी केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में आवेदन करने के पात्र होंगे. इस परीक्षा के संदर्भ में आज हम यहां ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ के बेहद महत्वपूर्ण टॉपिक लैंगिक रूढ़िवादिता से पूछे जाने वाले प्रश्नों (CTET Question Based on Gender Stereotype

) को शेयर करने जा रहे हैं जहां से एक सवाल जरूर पूछा जाता है, इसलिए एक बार जरुर पढ़ें.

लैंगिक रूढ़िवादिता पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी—CTET question based on gender stereotype

Q.1 विद्यार्थियों द्वारा ग्रहित जेंडर रूढ़िवादो को भंग करने के लिए, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए? 

1. विद्यार्थियों को उन रूढ़िवादों के साथ रहने देना चाहिए

2. ऐसे विविध उदाहरण साझा करने चाहिए जो उन रूढ़िवादों को चुनौती दे

3. जो विद्यार्थी ऐसे रूढ़िवादों को व्यक्त करते हैं उनका मजाक उड़ाना चाहिए

4. अकादमिक क्षेत्रों के आकलन में उनके अंक कम कर देने चाहिए

Ans- 2 

Q.2 माध्यमिक विद्यालयों में लिंग भेद को दूर करने हेतु निम्न में से कौन-सा कदम मददगार रहेगा?

1. जैंडर आधारित आसन व्यवस्था को बढ़ावा देना

2. जैंडर अनुवृती भूमिकाओं पर बल देना

3. जेंडर – रूढ़िवादों में लचीलेपन को बढ़ावा देना

4. जेंडर प्रारूपों का प्रतिरूपरण करना

Ans- 3 

Q.3. इनमें से कौन-सी शैक्षणिक तकनीक बच्चों में जेंडर रूढ़िवादिता को कम करने और जेंडर समानता को बढ़ावा देने में प्रभावशाली है?

1. जेंडर-पृथक्कता आधारित आसन प्रबंधन करना

2. जेंडर- आधारित अधिगम कार्य देना

3. जेंडर विशिष्ट भूमिकाओं और व्यवहारों पर बल देना 

4. कक्षा में जेंडर पूर्वाग्रहों पर चर्चा सुसाध्य करना

Ans-  4 

Q.4 एक सह-शैक्षिक कक्षा में अध्यापक का निम्नलिखित में से कौन सा व्यवहार नहीं करना चाहिए क्योंकि वह जैंडर रूढ़िबद्धता को पुर्नबलित करेगा?

1. एक समान लिंग के समूह बनाना तथा लड़के और लड़कियों को पृथक- पृथक अधिगम कार्य देना

2. महिलाओं और पुरुषों को सामाजिक चलन के विपरीत भुमिकाओं में दर्शाना

3. जेंडर एक सामाजिक निमिति है’ पर चर्चा करना

4. जेंडर समतुल्यता वाली भाषा का प्रयोग करना

Ans- 1 

Q.5. एक माध्यमिक कक्षा में जेंडर अलगाव आधारित बैठने की व्यवस्था तथा सख्त जेंडर आधारित अधिगम क्रियाकलाप-

1. जेंडर की समानता को बढ़ावा देंगे

2. जेंडर समता को सुसाधित करेंगे

3. जेंडर रूढ़िवादिता बढाएँगे

4. जेंडर रूढ़िवादिता में लचीलेपन को प्रोत्साहित करेंगे

Ans- 3 

Q.6 पाठ्यपुस्तकों में स्त्रियों का केवल नारीवादी विशेषताओं जैसे पालन- पोषण’ व ‘देख-भाल करने वाली, ‘संवेदशील के रूप में चित्रण किसका उदहारण है?

1. स्त्रियों की जन्मजात क्षमताओं के चित्रण का

2. जेंडर पक्षपात का

3. जेंडर समानता का

4. जेंडर समता का

Ans- 2 

Q.7 बच्चों में जेंडर रूढ़िवाद के खंडन हेतु निम्नलिखित में से किसका प्रयोग टालना चाहिए?

1. अन्य जेंडर के बच्चों के साथ संयुक्त प्रयास करना

2. गैर-रूढ़िवादी गतिविधियों से जुड़े वयस्कों से अनावरण

3. लड़कियाँ कला में अच्छी होती हैं’ और ‘लड़के गणित में उत्कृष्ट होते हैं, जैसी वर्गीय उक्तियों का प्रयोग करना

4. विविध जेंडरों के बारे में जन्मजात क्षमताओं और क्षमताओं की सामाजिक अभिज्ञता पर समालोचनात्मक चर्चा करना

Ans- 3 

Q.8 लड़कियों को भाषाओं और कलाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और गणित और विज्ञान को अपनाने के लिए उन्हें हतोत्साहित करना एक उदाहरण है.

1. जेंडर समानता

2. जेंडर स्थिरता

3. जेंडर भेदभाव

4. जेंडर सशक्तिकरण

Ans- 3 

Q.9 जेंडर तटस्थ भाषा का प्रयोग व जेंडर के एक सामाजिक संरचना (बजाए आनुवंशिकता द्वारा निर्धारित) होने पर चर्चा करने से

1. जेंडर भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा

2. जेंडर पक्षपात सुदृढ़ होंगे

3. जेंडर अनुपालन का प्रोत्साहन होगा

4. जेंडर रूढ़िवादिता को चुनौती मिलेगी

Ans- 4

Q.10. जेंडर स्कीमा सिद्धांत निम्न में से किसकी व्याख्या करता है?

1. बच्चे जेंडर भूमिकाएँ कैसे सीखते हैं-

2. विकास के मनोलैंगिक चरण

3. बड़े समाज में विषमता परतंत्रता

4. बच्चों का विपरीत जेंडर अभिभावक के प्रति आकर्षण

Ans- 1 

Q.11 माध्यमिक स्तर की कई कक्षाओं में देखा गया है कि लड़के कक्षा में उत्तर देने के लिए लड़कियों की तुलना में ज्यादा हाथ खड़ा करते हैं और कक्षा की चर्चाओं में हावी होते हैं। ऐसी परिस्थिति में एक शिक्षिका को-

1. स्वीकारना चाहिए कि लड़के लड़कियों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होते हैं

2. स्वीकारना चाहिए कि लड़कियों में माध्यमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता नहीं है

3. विश्लेषण करना चाहिए कि कैसे जेंडर भिन्नताएँ जन्मजात होती हैं व उन्हें संशोधित नहीं किया जा सकता

4. बच्चों के संदर्भ का व खुद के शिक्षाशास्त्र का विश्लेषण करना चाहिए

Ans- 4 

Q.12 निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति एक शिक्षक द्वारा माध्यमिक कक्षाओं में जेंडर रूढ़िवादिता को संबोधित करने के लिए सही नहीं है?

1. जेंडर की एक सामाजिक संरचना के रूप में चर्चा करना

2. गैर- लिंगवादी व्यवहार को प्रोत्साहित करना

3. पाठ्यपुस्तकों में पुरुषों और महिलाओं के चित्रण की समालोचना करते हुए चर्चा करना

4. लड़कों को गणित और विज्ञान एवं लड़कियों को भाषा विषय लेने के लिए प्रोत्साहित करना

Ans- 4

Q.13 शिक्षकों को महिलाओं और पुरुषों की गैर-परस्परवादी जेंडर भूमिकाओं पर चर्चा करनी चाहिए ताकि–

1. जेंडर भूमिका में लचीलेपन को चुनौती मिले

2. जेंडर रूढ़िबद्धता को चुनौती मिले

3. जेंडर पक्षपात को बढ़ावा मिले

4. जेंडर भेदभाव को बढ़ावा मिले

Ans- 2

Q.14 लिंग……………, जबकि ………जेंडर है

1. जैविक, सामाजिक संरचना.

2. सामाजिक संरचना; जैविक

3. सांस्कृतिक, सामाजिक

4. सामाजिक सांस्कृतिक

Ans- 1

Q.15 अधिकांशतः यह देखा गया है कि माताओं की अनुपस्थिति में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों से घरेलू कार्यों को करने व छोटे भाई-बहनों की देखभाल की अपेक्षा की जाती है। यह ……….का उदाहरण है।

1. जेंडर रूढ़िवादिता

2. जेंडर निष्पक्षता

3. जेंडर समानता

4. जेंडर प्रासंगिकता

Ans- 1 

Read More:

CTET 2022: Noam Chomsky का सिद्धांत और सीटेट परीक्षा में अब तक पूछे गए महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए!

CTET Exam Analysis (17 Jan 2023): सीटीईटी परीक्षा में पूछे जा रहे हैं कुछ ऐसे प्रश्न, परीक्षा के बाद क्या बोले अभ्यर्थी?

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment