UPSSSC PET Result: इतजार ख़त्म! यूपी पीईटी का रिजल्ट होने वाला है जारी, upsssc.gov.in पर करे चेक

Spread the love

UPSSSC PET Result 2022: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन द्वारा 15 तथा 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई यूपी पीईटी याने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा को लेकर नई अपडेट सामने आई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार कमीशन द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 13 दिसंबर 2022 को जारी की गई थी जिसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो 22 दिसंबर तक खोली गई थी तथा रिवाइज्ड आंसर की 10 जनवरी 2023 को जारी की जा चुकी है। अब परीक्षा में शामिल हुए 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को PET यानी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा पास करना जरूरी है। आयोग ने यह दूसरी बार PET परीक्षा आयोजित की थी जिसमें लगभग 37 लाख अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था तथा 67 फ़ीसदी के लगभग परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी हालांकि 33 फ़ीसदी अभ्यर्थियों ने पेपर नहीं दिया था तथा कुल मिलाकर 25,11,968 उम्मीदवार ही पेपर में शामिल हुए थे।

UPSSSC PET Result 2022

Commission NameUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission
Test NamePreliminary Eligibility Commission ( UP PET)
Test Dates15 October 2022 and 16 October 2022
UPSSSC PET Result 2022 Release DateJan 2023 (Release SOON…)
Official websiteupsssc.gov.in

How to Download Result?

Step-1 यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाएं।

Step-2 होम पेज पर उपलब्ध पीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

Step-3 लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

Step-4 आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

Step-5 रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

Step-6 आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


Spread the love

Leave a Comment