DRDO Recruitment 2022: (DRDO/DST/ADA Vacancy 2022) रिक्रूटमेंट एंड एसेस्मेंट सेंटर यानि आरएसी नें साइंटिस्ट ‘बी’ के कुल 630 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफ़िकेशन जारी किया है। ये नियुक्तियाँ डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ओर्गेनाइज़ेशन (DRDO), डिपार्टमेंट ऑफ साइन्स एंड टेक्नोलॉजी (DST) एवं एरोनोटिकल डेवलपमेंट एजन्सि (ADA) में कराई जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आरएसी की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
हालांकि, आरएसी द्वारा अभी आवेदन के लिए लिंक एक्टिवेट नहीं की गयी है, अभ्यर्थी लिंक एक्टिवेट होने के 21 दिन बाद तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को बता दें, कि DRDO के साइंटिस्ट ‘बी’ पद पर नियुक्ति के लिए चयन परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 को कराई जाएगी।
किस संगठन में हैं कितने रिक्त पद (DRDO/DST/ADA Recruitment 2022)
संगठन | पद का नाम | पदों की संख्या |
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ओर्गेनाइज़ेशन (DRDO) | साइंटिस्ट ‘बी’ | 579 पद |
डिपार्टमेंट ऑफ साइन्स एंड टेक्नोलॉजी (DST) | साइंटिस्ट ‘बी’ | 8 पद |
एरोनोटिकल डेवलपमेंट एजन्सि (ADA) | साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘बी’ | 43 पद |
जानें किस पद पर नियुक्ति के लिए कितनी आयुसीमा निर्धारित की गयी है
DRDO
- UR/EWS – अधिकतम 28 वर्ष
- OBC – अधिकतम 31 वर्ष
- SC/ST – अधिकतम 33 वर्ष
DST
- UR/EWS – अधिकतम 35 वर्ष
- OBC – अधिकतम 38 वर्ष
- SC/ST – अधिकतम 40 वर्ष
ADA
- UR/EWS – अधिकतम 30 वर्ष
- OBC – अधिकतम 33 वर्ष
- SC/ST – अधिकतम 35 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता से संबन्धित जानकारी जाने के लिए अभ्यर्थी आरएसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफ़िकेशन चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी नोटिफ़िकेशन डाऊनलोड करने के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें-