CTET 2023: एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला से पूछे जाने वाले कुछ संभावित सवाल, यहां देखें

Spread the love

EVS NCERT MCQ on Folk Painting: सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नाम से शिक्षण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के मध्य लोकप्रिय परीक्षा का आयोजन  28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया जा रहा है जिसके अंतिम चरण की परीक्षाएं जारी है जिसमें क्वालीफाई होने वाले अभ्यर्थी आने वाली केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती हेतु परीक्षा में आवेदन करने के पात्र होंगे यदि आप भी इस पात्रता परीक्षा को देने वाले हैं तो यहां एग्जाम के एनालिसिस के आधार पर हम पूछे जा रहे पर्यावरण अध्ययन के सवालों (EVS NCERT MCQ on Folk Painting

) को आपके लिए लेकर आए हैं, जो आपका स्कोर बनाने में मददगार होंगे.

Read More: Teacher Jobs 2023: टीचर बनने का बेहतरीन मौका, इन राज्यों में निकली है शिक्षकों की बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण चित्र कलाएं

1. मधुबनी चित्रकला 

यह मिथिलांचल क्षेत्र जैसे बिहार के दरभंगा, मधुबनी एवं नेपाल के कुछ क्षेत्रों की प्रमुख चित्रकला है। मधुबनी जिले के जितवारपुर गांव इस लोक चित्रकला का मुख्य केंद्र है। शुरुवाती दौर में यह चित्रकला रंगोली के रूप में विकसित हुआ फिर बाँद में यह कला धीरे-धीरे आधुनिक रूप में कपड़ो, दीवारों एवं कागज पर उतर आई। मिथिला की औरतों द्वारा शुरू की गई इस घरेलू चित्रकला को पुरुषों ने भी अपना लिया है।

2. पट्टचित्र कला

‘पट’ का अर्थ ‘कपड़ा’ होता है। यह ओडिशा की पारम्परिक चित्रकला है। इस चित्रकुला में सुभद्रा, बलराम, भगवान जगन्नाथ, दशवतार और कृष्ण के जीवन से संबंधित दृश्यों को दर्शाया जाता है। /

3. पिथोरा चित्रकला 

यह भील जनजाति की सबसे बड़े त्यौहार पिथौरा पर घर की दीवारों पर बनाई जाने वाली एक प्रकार की चित्रकला है मध्यप्रदेश के पिथौरा क्षेत्र में इस कला का उद्गम स्थल माना जाता है इस कला के विकास में भील जनजाति के लोगों का योगदान उल्लेखनीय है जिसमें पारंपरिक रंगों का प्रयोग किया जाता था पिथौरा पेंटिंग गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों के कुछ हिस्सों के भील, नायक और ताड़ी जनजातियों द्वारा बनाई जाती है। 

4. कलमकारी चित्रकला 

‘कलमारी’ का शाब्दिक अर्थ है कलम से बनाए गए चित्र। यह भारत की प्रमुख लोककलाओं में से एक है। कलमकारी एक हस्तकला का प्रकार है जिस में हाथ से सूती कपड़े पर रंगीन ब्लॉक से छाप बनाई जाती है। कलमकारी शब्द का प्रयोग, कला एवं निर्मित कपड़े दोनो के लिए किया जाता है। मुख्य रूप से यह कला भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम एवं ईरान में प्रचलित है।

5. कालीघाट चित्रकला 

इस चित्रकला का का उद्गम् लगभग 19वीं सदी में कोलकाता के कालीघाट मंदिर में हुआ माना जाता है। इस चित्रकला में मुख्यतः हिन्दू देवी-देवताओं तथा उस समय पारम्परिक किमवदंतियाँ के पात्रों के चित्रण विशेषतः देखने को मिलते हैं। प्राचीन समय में इस कला के चित्रकार विभिन्न देवी-देवताओं का चित्रण इस कला द्वारा लोगों को पुट चित्र में गा-गाकर सुनाया करते थे। इस शैली की चित्रकला में चित्रकार लम्बे-लम्बे कागजों में रामायण, महाभारत व अन्य किम्वदन्तियों पर आधारित दृश्यों का चित्रण करते हैं तथा गाकर उस चित्रण का व्याख्यान करते हैं।

6. फर्श चित्रकला (पट चित्रकला)

यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है। अलग अलग प्रदेशों में अलग-अलग नाम जाती है। इसे सामान्यतः त्योहार, व्रत, पूजा, उत्सव विवाह आदि शुभ अवसरों पर सूखे और प्राकृतिक रंगों से बनाया जाता है। यह उत्तरे प्रदेश में चाक पूर्ण उत्तराखंड में एपन, राजस्थान में मंडाना, आंध्र प्रदेश में मगल्ल; बिहार में अरिपाना; महाराष्ट्र में रंगोली; पश्चिम बंगाल में अल्पाना; गुजरात में अथिया; कर्नाटक में रंगवाली; तमिलनाडु में कोल्लम; हिमाचल प्रदेश में अरोफ और केरल में कलमा जट्टू जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है।

7. वर्ली चित्रकला

इस चित्रकला के नाम का संबंध महाराष्ट्र के जनजातीय प्रदेश में रहने वाले एक छोटे से जनजातीय वर्ग से है। ये अलंकृत चित्र गोड तथा कोल जैसे जनजातीय घरों और पूजाघरों के फर्शो और दीवारों पर बनाए जाते हैं। वृक्ष, पक्षी, नर तथा नारी मिल कर एक वर्ली चित्र को पूर्णता प्रदान करते हैं। ये चित्र शुभ अवसरों पर आदिवासी महिलाओं द्वारा दिनचर्या के एक हिस्से के रूप में बनाए जाते हैं

8. थांका चित्रकला 

भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधरित चित्रकला को शंका चित्रकला कहते हैं। यह चित्रकला भारतीय, नेपाली तथा तिब्बती संस्कृति की अनुकाम मिसाल है। इस के माध्यम से तिब्बती धर्म, संस्कृर्ति एवं दार्शनिक मूल्यों को अभिव्यक्त किया जाता रहा है। इस का निर्माण सामान्यतः सूती वस्त्र के धुले हुए काटल कार किया जाता है।

सीटेट की सभी Shift में पूछे जा रहे चित्रकला से जुड़े ऐसे सवाल, एक नजर जरूर पढ़ें—CTET EVS NCERT question based on painting

Q1- चित्रकाठी चित्रकारी निम्नलिखित में से किस राज्य की प्रमुख लोक कला है?

(a) राजस्थान

(b) महाराष्ट्र

(c) मध्यप्रदेश

(d) कर्नाटक

Ans- b

Q2- ‘मधुबनी चित्रकारी’ किस राज्य की विशेष कला है।

(a) उत्तर प्रदेश

(b) मध्य प्रदेश

(c) बिहार

(d) झारखंड

Ans- c 

Q3-‘कलमकारी चित्रकारी’ किस राज्य की कला है?

(a) आन्ध्र प्रदेश /

(b) असम

(c) राजस्थान

(d) हरियाणा

Ans- a 

Q4 -फाड़ चित्रकारी ‘ का संबंध किस राज्य से है?

(a) तेलंगाना

(b) केरल

(c) गुजरात

(d) राजस्थान 

Ans- d

Q5-पट्टा चित्र किस राज्य से संबंधित कला है?

(a) कर्नाटक

(b) ओडिशा

(c) पंजाब

(d) पश्चिम बंगाल

Ans- b

KVS PRT Exam 2023: केवीएस भर्ती परीक्षा में पूछे जाएंगे हिंदी भाषा के कुछ ऐसे सवाल, अभी पढ़े

Sarkari Naukri: मोदी सरकार का बड़ा कदम, अब मिशन मोड में होगी भर्ती, PM दें दिया आदेश, सभी विभागों तथा मंत्रालयों के रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति 

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment