REET 2022: जीन पियाजे के सिद्धांत से REET परीक्षा में पूछे जाने वाले बेहद सामान्य से सवाल, परीक्षा से पूर्व एक बार जरूर पढ़े!

Spread the love

Jean Piaget Important MCQ for REET: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट 2022 के आयोजन का समय अभी हर नजदीक आता जा रहा है परीक्षा के आयोजन में अब गिने-चुने दिनों का समय है शेष बचा है ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, आपको बता दें कि यह परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा ऑफलाइन माध्यम से 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जानी है जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे.

यदि आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां हम परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिस सेट फॉर विगत वर्षों में पूछे गए सवालों की श्रंखला आपके लिए लगातार लेकर आ रहे हैं जिससे आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों को हल करने में सहायता होगी इसी क्रम में आज हम प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक जीन पियाजे के सिद्धांत पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न सांझा करने जा रहे हैं जिनका अध्ययन आपको परीक्षा से पूर्व जरूर करना चाहिए.

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं जीन पियाजे के सिद्धांत से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, अभी पढ़ें—Jean Piaget Theory MCQ for REET 2022

Q. संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत दिया गया

a. विलियम वुण्ट द्वारा

b. ए. मास्लो द्वारा

C. जीन पियाजे द्वारा

d. जे. बी. वाट्सन द्वारा

Ans.c

Q. निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प सुमेलित है ?

a. सिग्मण्ड फ्रायड – विश्लेषणात्मक मनोविज्ञान

b. एडलर – मनोविश्लेषण

C. जीन पियाजे – विकासात्मक मनोविज्ञान

d. जे. बी. वाट्सन द्वारा

Ans.c

Q. अनुभूति बच्चे और वातावरण के बीच अंतः क्रिया की निरंतर प्रक्रिया के माध्यम से विकसित होती है। यह सिद्धांत में प्रतिबिंबित होता हैं।

a. थॉर्नडाइक अधिगम सिद्धांत 

b. पियाजे संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत 

C. टोलमैन संकेत अधिगम

d. कोहलर अधिगम सिद्धांत

Ans.b

Q. पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं को बाँटा गया है –

a. चार भागों में

b. तीन भागों में 

C. दो भागों में 

d. पाँच भागों में

Ans.a

Q. ठोस वस्तुओं पर आधारित मानसिक संक्रिया के परिणामस्वरूप समस्या, पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की कौन सी अवस्था को प्रदर्शित करता है ?

a. संवेदी पेशीय अवस्था

b. प्राक् संक्रियात्मक अवस्था

C. मूर्त – संक्रियात्मक अवस्था

d. औपचारिक-संक्रियात्मक अवस्था

Ans.c

Q. पियाजे के अनुसार वस्तुनिष्ठता एवं वास्तविकता की भूमिका निम्न में से किस अवस्था में बढ़ जाती है ?

a. संवेदी-पेशीय अवस्था

b. प्राक्संक्रियात्मक अवस्था

C. ठोस संक्रिया की अवस्था

d. औपचारिक संक्रिया की अवस्था

Ans.d

Q. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धांत के अनुसार संरक्षण के नियम की समझ विकसित होती है –

a. संवेदी गामक स्तर पर

b. मूर्त संक्रियात्मक स्तर पर

C. पूर्व-संक्रियात्मक स्तर पर

d. इनमें से कोई नहीं

Ans.b

Q. किशोरावस्था जीन पियाजे द्वारा दिये गये संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था के अंतर्गत आती है ?

a. संवेदीपेशीय अवस्था

b. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

d. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

Ans.d

Q. निम्नलिखित में से कौन सी जीन पियाजे द्वारा प्रदत्त ‘मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था’ की विशेषता नहीं है ?

a. विचारों की विलोमीयता

b. संरक्षण

C. क्रमबद्धता

d. संकेतात्मक कार्यों का प्रादुर्भाव

Ans.d

Q. बाल्यावस्था के दौरान अपने तथा दूसरों के नजरिए में फर्क करने में आयोग्यता को दर्शाता है।

a. केन्द्रस्थ (सेन्ट्रीसिज्म)

b. आत्म केन्द्रस्थ ( इगो सेन्ट्रीसिज्म)

C. जणात्मवाद ( एनीमीज्म)

d. इनमें से कोई नहीं

Ans.b

Q. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, परिकल्पित निगमनात्मक तर्क किस अवधि में विकसित होता है ?

a. संवेदी – चालक अवस्था

b. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

d. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

Ans.d

Read more:

REET 2022: भाषा और चिंतन से पूछे जाने वाले इन सवालों से करें आगामी REET परीक्षा की, पक्की तैयारी

REET 2022 Educational Pychology: आगामी REET परीक्षा में उत्तम परिणाम पाने के लिए, शिक्षा मनोविज्ञान में ‘अभिप्रेरणा’ से जुड़े 15 संभावित सवाल, यहां पढ़िए!

यहां हमने REET परीक्षा के लिए ‘जीन पियाजे के सिद्धांत से’ पूछे जाने वाले (Jean Piaget Important MCQ for REET) महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन किया रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment