JEE Advanced Question Paper Download: जेईई एडवांस्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र जारी, जानें परीक्षा से संबन्धित अन्य महत्वपूर्ण तिथियाँ 

Spread the love

JEE Advanced Question Paper: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालजी यानि आईआईटी द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced) की परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आयोजित कराई गई थी। आईआईटी द्वारा जेईई एडवांस परीक्षा के दोनों पेपर के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये गए हैं। जो अभ्यर्थी परीक्षा का प्रश्न पत्र देखना चाहते हैं, वे जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिये प्रश्न पत्र देख सकते हैं। 

आपको बता दें, इस वर्ष जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित कराई गई थी। पहले शिफ्ट में पेपर 1 प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित कराई गई थी। 

जानें परीक्षा से संबन्धित महत्वपूर्ण तिथियाँ– JEE Advanced Important Date

परीक्षा से संबन्धित प्रक्रिया तिथि
जेईई एडवांस्ड परीक्षा की तिथि 28 अगस्त 2022 
प्रश्न पत्र जारी होने की तिथि 29 अगस्त 2022 
अभ्यर्थियों की रिसपोन्स शीट जारी होने की तिथि 1 सितंबर 2022 
आधिकारिक आन्सर की जारी होने की तिथि 3 सितंबर 2022 
आन्सर की विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने की तिथि 3 सितंबर व 4 सितंबर 2022 (शाम 5:00 बजे तक)
फ़ाइनल आन्सर की जारी होने की तिथि 11 सितंबर 2022 (प्रातः 10:00 बजे)
जेईई एडवांस परीक्षा का रिज़ल्ट जारी होने की तिथि 11 सितंबर 2022 (प्रातः 10:00 बजे) 

कैसे कर सकते हैं प्रश्न पत्र डाउनलोड (How to Download JEE Advanced Question)

प्रश्न पत्र डाऊनलोड करने के लिए इन चरणों को फॉलो करें- 

Step-1. सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएँ। 

Step-2. होमपेज पर दिख रही “JEE (Advanced) 2022 Question Paper” की लिंक पर क्लिक करें। 

Step-3. संबन्धित पेपर paper 1/paper 2 को चुनें। 

Step-4. प्रश्न पत्र आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

Step-5. प्रश्न पत्र को डाऊनलोड करें व प्रिंट करा लें।

JEE (Advanced) 2022 DOWNLOAD LINK
PAPER-1Click Here
PAPER-2Click Here

Read More:

Career Options After B.Ed : क्या आप ने भी किया है बी.एड.? आज ही जान लें बी.एड. के बाद के ये बेस्ट करियर ऑप्शन


Spread the love

Leave a Comment