CTET 2022: सीटेट परीक्षा में जीन पियाजे के सिद्धांत से सबसे ज्यादा रिपीट होने वाले सवाल, यहां पढ़िए!

Spread the love

Jean Piaget Theory Most Repeated MCQ For CTET: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन का क्रम लगातार जारी है जिसमें लाखों अभ्यर्थी परीक्षा दे चुके हैं और कुछ अभ्यर्थियों का एग्जाम अभी होना बाकी है ऐसे में बेहतर अंक हासिल करने के लिए अपनी तैयारियों पर फोकस बनाए रखना बेहद आवश्यक है. हम यहां नियमित रूप से परीक्षा के लिए उपयोगी प्रैक्टिस सेट और एग्जाम के एनालिसिस के आधार पर प्रश्नों की महत्वपूर्ण श्रंखला लेकर आ रहे हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज के इस आर्टिकल में हम जीन पियाजे के सिद्धांत से बार-बार पूछे जा रहे प्रश्नों को आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, जिन्हें आपको एक नजर जरूर पढ़ना चाहिए.

सीटेट की आगामी शिफ्ट में तीन से चार अंक दिलाएंगे, जीन पियाजे से जुड़े यह सवाल—CTET jean piaget theory most repeated MCQ

Q.1 बच्चे अपनी समझ से विश्व की परिकल्पना करते हैं।” ये कथन किसने दिया था?

1. पैवलून

2. पियाजे

3. स्किनर

4. कोहलबर्ग

Ans- 2 

Q.2 बालकों की सोच अमूर्तता की अपेक्षा मूर्त अनुभवों एवं प्रत्ययों से होती है। यह अवस्था है

1. 7 से 12 वर्ष तक

2. 12 से वयस्क तक

3. 2 से 7 वर्ष तक

4. जन्म से 2 वर्ष तक

Ans- 1 

Q.3 पियाजे के अनुसार, बच्चों का चिन्तन वयस्कों से ………… में भिन्न होता है बजाय …………… के ।

1. मात्रा प्रकार

2. आकार, मूर्तपरकता

3. प्रकार मात्रा

4. आकार, किस्म

Ans- 3 

Q.4 संज्ञानात्मक विकास के चार चरणों संवेदी पेशीय, पूर्व संक्रियात्मक, स्थूल संक्रियात्मक और औपचारिक संक्रियात्मक की पहचान की गई है।

1. हिलगार्ड द्वारा

2. स्टॉट द्वारा

3. हारलॉक

4. पियाजे द्वारा

Ans- 4 

Q.5 पियाजे के अनुसार विकास की पहली अवस्था (जन्म) से लगभग 2 वर्ष आयु) के दौरान बच्चा – सबसे बेहतर सीखता है।

1. अमूर्त तरीके से चिन्तन द्वारा

2. भाषा के नए अर्जित ज्ञान के अनुप्रयोग द्वारा

3. इन्द्रियों के प्रयोग द्वारा

4. निष्क्रिय (neutral) शब्दों को समझने के द्वारा

Ans- 3 

Q.6 इन्द्रिय गामक सिद्धांत किस मनोवैज्ञानिक ने दिया ?

1. एरिकसन द्वारा

2. स्किनर द्वारा

3. पियाजे द्वारा

4. कोहलबर्ग द्वारा

Ans- 3 

Q.7 बच्चे दुनिया के बारे में अपनी समझ का सृजन करते हैं।” इसका श्रेय ……………. को जाता है।

1. पैवलॉव

2. कोहलबर्ग

3. स्किनर

4. पियाजे

Ans- 4 

Q.8 निम्नलिखित में से कौन-सा निहितार्थ पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त से नहीं निकाला जा सकता?

1. बच्चों की अधिगमनात्मक तत्परता के प्रति संवदेनशीलता

2. वैयक्तिक भेदों की स्वीकृति

3. खोजपूर्ण अधिगम

4. शाब्दिक शिक्षण की आवश्यकता

Ans- 4

Q9. “निम्न में किसने अवस्थाओं का सिद्धांत दिया?

1. पैवलॉव

2. कोहलबर्ग

3. स्किनर

4. पियाजे

Ans- 4 

Q.10 पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्था में बच्चा अमूर्त संकल्पनाओं के विषय में तार्किक चिन्तन करना आरम्भ करता है? 

1. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था (12 वर्ष एवं ऊपर)

2. संवेदी प्रेरक अवस्था (जन्म 02 वर्ष)

3. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (02-07 वर्ष)

4. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (07-11 वर्ष) 

Ans- 1 

Q.11 वह अवस्था जब बच्चा तार्किक रूप से वस्तुओं व घटनाओं के विषय में चिन्तन प्रारम्भ करता है –

1. औपचारिक संक्रियात्मक

2. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था अवस्था

3. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था

4. संवेदी प्रेरक अवस्था

Ans- 3 

Q.12 पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के किस चरण पर बच्चा ‘वस्तु स्थायित्व को प्रदर्शित करता है?

1. मूर्त संक्रियात्मक चरण

2. औपचारिक संक्रियात्मक चरण

3. संवेदी प्रेरक चरण

4. पूर्व-संक्रियात्मक चरण

Ans- 3 

Q.13 पियाजे के अधिगम के संज्ञानात्मक सिद्धान्त के अनुसार, वह प्रक्रिया जिसके द्वारा संज्ञानात्मक संरचना को | संशोधित किया जाता है……… कहलाती है।

1. प्रत्यक्षण

2. समावेशन

3. समायोजन

4. स्कीमा

Ans- 3 

Q.14 बच्चों के बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान की गई 1

1. एरिकसन द्वारा

2. स्किनर द्वारा

3. पियाजे द्वारा

4. कोहलबर्ग द्वारा

Ans- 3 

Q.15 पियाजे के सिद्धान्त के अनुसार बच्चे निम्न में से किसके द्वारा सीखते हैं?

1. सही प्रकार से ध्यान लगाकर जानकारी को याद करना

2. समाज के आर्थिक योग्य सदस्यों के द्वारा उपलब्ध कराए गए सहारे के आधार पर

3. अनुकूलन की प्रक्रियाएँ

4. उपयुक्त पुरस्कार दिए जाने पर अपने व्यवहार में परिवर्तित करना

Ans- 3 

Read More:

CTET Exam Analysis [23 Jan 2023] पहले शिफ्ट की परीक्षा में पूछे गये थे ये सवाल, परीक्षा के बाद क्या बोले परीक्षार्थी!

CTET 2023: 20 जनवरी को आयोजित सीटेट परीक्षा के एनालिसिस के आधार पर सीडीपी से पूछे गए सवाल, यहां पढ़िए!

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment