CTET 2022: अधिगम अक्षमता के इस टॉपिक से सीटेट में हमेशा पूछे जाते हैं 1 से 2 सवाल, अभी पढ़ें

Spread the love

CTET Learning Disability Important Question: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीटेट परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के मध्य आयोजित की जाएगी फिलहाल परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि अभी जारी नहीं की गई है देखा जाए तो 31 अक्टूबर से आरंभ हुई आवेदन की प्रक्रिया में केवल 10 दिन का समय शेष है ऐसे में जिन अज्ञात उम्मीदवारों ने अपने आवेदन अभी तक जमा नहीं किए हैं वे ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही अपने आवेदन कर सकते हैं.

यहां हम शिक्षण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के पैटर्न के अनुसार नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवा रहे हैं इसी श्रंखला में आज हम ‘अधिगम अक्षमता’ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों (CTET Learning Disability Important Question

) को आपके लिए लेकर आए हैं जहां से परीक्षा में हमेशा एक से दो प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं इसलिए जरूर पढ़ें.

दिसंबर में होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जाएंगे, अधिगम अक्षमता से जुड़े ऐसे सवाल—learning disability important question and answer for CTET exam 2022

1. डिस्लेक्सिया मुख्य रूप से किस कठिनाई से जुड़ा है?

1. पढ़ना

2. गायन

3. सोच

4. चलना

Ans- 1 

2. एक बच्ची लिखाई में निरंतर कठिनाई का सामना करती है उसे अक्षर बनाने और शब्दों के बीच अंतर करने में चुनौती महसूस होती है। यह लक्षण किम अधिगम विकार की ओर इशारा करते हैं?

1. पठन वैकल्य

2. आलेख वैकल्य

3. गणन वैकल्य

4. ध्यान एवं अतिसक्रियता विकार

Ans- 2 

3. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गई दिव्यांगता और संबंधित छात्रों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युग्म है?

1. गुणजवेकल्य: कैलकुलेटर का प्रावधान

2. पठनवैकल्य : लंबे-लंबे लिखित कार्य सौंपना

3. श्रवण दोष: ऑडियो टेप देना

4. दृश्य हानि: चित्रों वाली पुस्तकें उपलब्ध कराना

Ans- 1 

4. निम्नलिखित में से कौन-सी दिव्यांगता ‘सामाजिक संचार में चुनौतियों का कारण बनती है? 2

1. आत्मकेंद्रिता/स्वलीनता

2. पठनवैकल्य

3. गुणजवैकल्य

4. गतिमान दिव्यांगता

Ans-  1

5. निम्नलिखित में से कौन, किसी व्यक्ति के हाथ से आँख के तालमेल संतुलन और शारीरिक निपुणता की क्षमता को प्रभावित करता है?

1. गुणजवेकल्य

2. पठनवैकल्य

3. भाषावैकल्य

4. गतिसमन्वयवैकल्य

Ans- 4 

6. निम्नलिखित में से कौन-सी अधिगम अक्षमता गणितीय गणना करने की क्षमता के सीधे प्रभावित करती है?

1. डिस्केलकुलिया

2. डिस्ग्राफिया

3. डिस्लेक्सिया

4. डिस्पैसिया

Ans- 1 

7. निम्नलिखित में से कौन सी अधिगम अक्षमता सुसंगत रूप से लिखने की क्षमता को सीधे प्रभावित करती है?

1. डिस्कैलकुलिया

2. डिस्ग्राफिया

3. डिस्लेक्सिया

4. डिस्पैसिया

Ans- 2

8. पठन वैकल्प को निम्न में से किस वर्ग में सम्मलित किया जाता है?

1. अधिगम विकारों का बहुकम

2. हल्की मानसिक मंदता 

3. मनोसामाजिक विकारों का बहुक्रम

4. बाल्यावस्था की सामान्य ज्ञामक अक्षमताएं

Ans- 1 

9. विषयवस्तु को पढ़ते समय शब्दों को हटाने, उलटकर लिखने और बदलकर लिखने में कठिनाई आना किस विकार की तरफ इशारा करता है?

1. विमर्श वैकल्य

2. वाचन वैकल्य

3. गुणजवेकल्य

4. उत्साह वैकल्य

Ans- 2 

10. एक ऐसी दशा जिसमें कोई बच्चा पढ़ते समय कुछ अक्षरों और शब्दों को हटा देता है, या प्रतिस्थापित करता है, या फिर उलटा कर देता …………… कहलाती है।

1. वाचन वैकल्य

2. स्वलीनता

3. अधिगम असहायता

4. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार

Ans- 1 

11. वह छात्र जिन्हें पठन वैकल्य है उन्हें मुख्यतः किसमें दिक्कत आती है?

1. पढ़ने व लिखने में

2. गतिशीलता में

3. चित्र बनाने में

4. सुनने में

Ans- 1 

12. प्रकाश, ध्वनि, स्पर्श और अन्य सांवेगिक जानकारी के प्रति अति संवेदनशीलता, संचारण में शाब्दिक क्षीणता और अशाब्दिक होना नित्यक्रमों पर अन्य व्यक्तियों को अति निर्भरता और दूसरों से नजर चुराना किन बच्चों के प्राथमिक लक्षण है?

1. श्रवण अक्षमता

2. बौद्धिक अक्षमता

3. स्वलीन स्पेक्ट्रम

4. दृष्टि अक्षमता

Ans- 3 

13. निम्नलिखित का मिलान करें-

दिव्यांगता                           वर्णन

A. डिस्फेजिया            (i) संतुलन, सूक्ष्म गत्यात्मक नियन्त्रण और गति बोधक समन्वयन वाले रोजमर्रा के कामों को     

                                          करने में कठिनाई।

B. डिस्प्रोक्सिया           (ii) वह दिव्यांगता जो सम्बद्धता के साथ लिखने की योग्यता को प्रभावित करती है।

C. डिस्कैलकुलिया       (iii) वह दिव्यांगता जो शिक्षार्थी की गणितीय गणनाओं को करने की दक्षता को प्रभावित  

                                   करती है।

D. डिस्ग्राफिया            (iv) भाषायी विकार जो संप्रेषण कौशल और बोध की योग्यताओं को प्रभावित करता है।

1. A-(iii), B-(i), C-(ii). D- (iv)

2. A-(iv), B-(ii), C-(ii). D- (i) 

3. A- (i), B- (iv), C- (ii) D (iii)

4. A-(iv), B-(i), C-(iii) D- (ii)

Ans- 4

14. एक समावेशी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र सौरभ निम्नलिखित विशेषताएं दर्शाता है:

(a) पुस्तक को पढ़ते समय या तो स्वयं के बहुत नज़दीक या बहुत दूर पकड़ता है।

(b) बार-बार आंख झपकाता है और एक आंख बंद करता है या उसकी आंखों में लालिमा होती है।

(c) चाकबोर्ड पर लिखी विषयवस्तु को गलत पड़ता है। ये विशेषताएँ निम्नलिखित में से किस परिस्थिति की ओर संकेत करती है:

1. प्रमस्तिष्कीय घात

2. दृष्टि बाधित

3. पठन वैकल्य

4. उच्चारण वैकल्य

Ans- 2 

Read More:

CTET EXAM: वाइगोत्सकी, चॉम्स्की, जीन पीयाजे, कोहलबर्ग से CTET 2021 में पूछे गए सवाल, यहां पढ़िए!

CTET 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में NCF-2005 से पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़िए


Spread the love

Leave a Comment