MHT CET Answer Key 2022: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रैन्स टेस्ट सेल द्वारा महाराष्ट्र हैल्थ एंड टेक्निकल कॉमन एंट्रैन्स टेस्ट यानि MHT CET परीक्षा अगस्त माह में आयोजित कराई गई थी। पीसीबी तथा पीसीएम ग्रुप के लिए इस परीक्षा की आन्सर की आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपनी आन्सर की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से डाऊनलोड कर सकते हैं।
बता दें, यदि किसी अभ्यर्थी को आन्सर की के किसी प्रश्न/उत्तर के विरुद्ध कोई आपत्ति है, तो वे 2 सितंबर से 4 सितंबर 2022 (शाम 5:00 बजे) तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इन आपत्तियों के निवारण के पश्चात 15 सितंबर 2022 को या इससे पहले इस परीक्षा का रिज़ल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
जानें परीक्षा से संबन्धित अन्य महत्वपूर्ण तिथियाँ- MHT CET Exam Important Date
प्रक्रिया | तिथि |
आन्सर की जारी होने की तिथि | 1 सितंबर 2022 |
आपत्ति प्रक्रिया प्रारम्भ होने की तिथि | 2 सितंबर 2022 |
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि | 4 सितंबर 2022 (शाम 5:00 बजे तक) |
रिज़ल्ट घोषित होने की तिथि | 15 सितंबर 2022 या उससे पहले |
ऐसे करें आन्सर की डाऊनलोड– How to Download MHT CET Answer Key 2022
आन्सर की डाऊनलोड करने के लिए अभ्यर्थी इन स्टेप्स को फॉलो करें।
Step-1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएँ।
Step-2. होमपेज पर दिख रही “MHT CET Answer Key 2022” की लिंक पर क्लिक करें।
Step-3. नया पेज खुलेगा, यहाँ अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर लॉगिन करें।
Step-4. आन्सर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
Step-5. आन्सर की को डाऊनलोड करें, व प्रिंटआउट निकलवा लें।
ये भी पढ़ें-