MP Latest Current Affairs March 2019* (मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स)

Spread the love

Madhya Pradesh Current Affair March 2019

 दोस्तों आज हम आपके साथ मार्च  2019 का मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स (MP CURRENT AFFAIRS March 2019 ) साथ शेयर कर रहे हैं। जो की आने वाली सभी परीक्षाओं  जैसे MPPSC, MPSI, MP TET,Mp Police के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश में होने वाली सभी परीक्षाओं में (mp latest current affairs March 2019 ) मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स 201
से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं.  इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह बहुत ही महत्वपूर्ण Madhya Pradesh current affairs March 2019 आपके सामने प्रस्तुत किए हैं। आशा है, की यह MP Current Affairs आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे।

मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी से सितंबर माह- 2019  PDF E-book DOWNLOAD करे click here 

मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स मार्च 2019(MP Current Affairs)




                                            mp current affairs 2019 in hindi

प्रश्न1  श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना द्वितीय चरण की 2 इकाइयों का लोकार्पण कब एवं किसके द्वारा किया जाएगा?

उत्तर- 3 मार्च 2019 को मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा

प्रश्न2 मध्यप्रदेश में किस स्थान पर पहली बार  2019 के अखिल भारतीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया?

उत्तर- अखिल भारतीय मलयाली एसोसिएशन एम.पी. चौप्टर द्वारा भोपाल में पहली बार 3 फरवरी 2019 को इस सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया

 प्रश्न3 मध्य प्रदेश से गुजरने वाली किस नदी में राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा की गई है?

उत्तर-  बेतवा नदी (3 फरवरी 2019 को झांसी में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई)

प्रश्न4 मध्य प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त किसे बनाया गया है?

उत्तर-  मध्य प्रदेश की सूचना आयुक्त पत्रकार राहुल सिंह और वन अधिकारी जेबी कृष्णमूर्ति को बनाया गया है उन्होंने केडी खान का स्थान लिया है जो 28 फरवरी 2019 को रिटायर हो गए हैं

प्रश्न5 केंद्र सरकार द्वारा” हल्की मकान से जुड़ी परियोजना( लाइट हाउस प्रोजेक्ट)” नई तकनीक पर आधारित आवास निर्माण के लिए मध्यप्रदेश के किस शहर को चुना गया है?

उत्तर- इस योजना के तहत 6 शहरों को  चुना गया है। राजकोट( गुजरात),  लखनऊ( उत्तर प्रदेश), अगरतला( त्रिपुरा), रांची( झारखंड), इंदौर( मध्य प्रदेश) एवं चेन्नई( तमिलनाडु)

प्रश्न6 ” बिटिया उत्सव” का आयोजन ग्वालियर में कब से कब तक  आयोजित हुआ?

उत्तर- 8 से 11 मार्च 2019 तक( अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में चार दिवसीय बिटिया उत्सव समारोह का आयोजन महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा इसका शुभारंभ किया गया)

प्रश्न7  किस जिला अस्पताल को प्रथम कायाकल्प अवॉर्ड वर्ष 2018-19 के जिला अस्पताल श्रेणी के अंतर्गत प्राप्त हुआ है?

उत्तर-  जबलपुर (श्री तुलसीराम सिलावट जो  की लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री है इनके द्वारा 6 मार्च 2019 को इंदौर में वर्ष 2018-19 के कायाकल्प अवार्ड की घोषणा की गई। इस वर्ष 93 अस्पतालों को यह अवार्ड से सम्मानित किया गया है इसमें प्रथम स्थान जबलपुर द्वितीय होशंगाबाद तथा पन्ना एवं रतलाम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है)

प्रश्न8 वर्ष 2019 के स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में टॉप20  में मध्यप्रदेश के कितने शहर शामिल किए गए हैं?

उत्तर-  6 ( इंदौर- पहला स्थान, उज्जैन- चौथा स्थान, देवास- दसवां स्थान,भोपाल- 19 वा स्थान, नागदा- 18 स्थान, खरगोन- 17 स्थान)

प्रश्न9 वर्ष 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार कितनी बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का गौरव प्राप्त हुआ है?

उत्तर-  तीसरी बार (वर्ष 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है इंदौर को लगातार तीसरी वर्ष देश के सबसे स्वच्छ शहर का गौरव हासिल हुआ है)

प्रश्न10 “मां नर्मदा, मां शिप्रा एवं मां मंदाकिनी नदी न्यास” का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर-  कंप्यूटर बाबा (नामदेव दास त्यागी),

प्रश्न11 “किन्नर सभ्यता, संस्कृति और साहित्य चिंतन और चुनौतियां” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किस स्थान पर किया गया था?

उत्तर-  इंदौर

प्रश्न12 “पोषण पखवाड़ा” मध्य प्रदेश में कब से कब तक मनाया जाएगा?

उत्तर-  8 मार्च से 20 मार्च 2019 तक

You Can also Read : MP Latest Current Affairs January 2019

Also Read :MP Current Affairs February 2019

प्रश्न13 सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाले अतिथि विद्वानों का मानदेय मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घटाकर कितने रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है?

उत्तर-  30000  रुपए जोकि पहले 39500  रुपए मिलता था। 

प्रश्न15 देश का पहला  दो दिवसीय मक्का महोत्सव मध्य प्रदेश के किस जिले में आयोजित किया गया?

उत्तर-  छिंदवाड़ा

प्रश्न16 मध्य प्रदेश के किस जिले में कैंसर इंस्टीट्यूट खोला जाएगा?

उत्तर-  जबलपुर

प्रश्न17 मध्य प्रदेश की नौरादेही अभ्यारण में किस देश से चीते लाने की बात चल रही है?

उत्तर-   नामीबिया

प्रश्न18 मध्य प्रदेश में स्टेट एनिमल सरोगेसी लेप कहां पर स्थापित की गई है?

उत्तर-  इंदौर

प्रश्न19  मध्य प्रदेश में” युवा स्वाभिमान योजना” का लाभ लेने वाले युवाओं के लिए वार्षिक आय की सीमा कितनी निर्धारित की गई है?

 उत्तर- 2 लाख रुपए

प्रश्न20 मध्यप्रदेश शासन ने राजनीतिक मामलों के लिए गठित मंत्रिपरिषद समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?

उत्तर-  मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ

प्रश्न21 मध्यभारत का पहला अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है?

उत्तर-  इंदौर



 

For More Udate like our Facebook Page… 

इस पोस्ट में हमने मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स (MP CURRENT AFFAIRS March 2019  के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (MP CURRENT AFFAIRS) आपके  समक्ष प्रस्तुत किए अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर कीजिए ताकि उन्हें भी इसका लाभ प्राप्त हो सके अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारी FACEBOOK को भी लाइक कर सकते हैं  इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते रहने के  लिए हमारी वेबसाइट exambaaz.com  को विजिट करते रहिएगा!! इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

Mp Gk Related Post:

 


Spread the love

Leave a Comment