MP Samvida Shikshak Varg 3 CDP Practice Set: परीक्षा हॉल में जाने से पूर्व ‘बाल विकास शिक्षा शास्त्र’ के इन सवालों का अभ्यास, जरूर करें

Spread the love

CDP for Samvida varg 3 Exam: मध्य प्रदेश की प्राथमिक स्कूलों में सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति हेतु मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2022 से किया जा रहा है इस परीक्षा के माध्यम से 5000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा. जिसके लिए लगभग 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है यदि आपका एग्जाम भी आने वाले दिनों में होने वाला है तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है.

इस आर्टिकल में हम संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ (CDP) के कुछ संभावित सवाल लेकर आए हैं, जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं अतः इन सवालों को परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व एक नजर अवश्य पढ़ लेवे.

संविदा वर्ग 3 परीक्षा में पूछे जा सकते हैं CDP के यह संभावित सवाल अभी पढ़ें—CDP Practice Questions for MP Samvida Varg 3 Exam 2022

Q.1 अधिगम की सर्वोत्तम अवस्था कौन सी है ?

A. कोई उत्तेजना नहीं, कोई भय नहीं

B. उच्च उत्तेजना, उच्च भय

C. निम्न उत्तेजना, उच्च भय

D. संतुलित उत्तेजना, कोई भय नहीं

Ans- (D)

Q.2 अधिगम का संरचनात्मक विचार यह सुझाव देता है कि ज्ञान की संरचना में-

A. बच्चे पूर्ण रूप से पाठ्य पुस्तकों पर निर्भर रहते हैं।

B. बच्चों की कोई भूमिका नहीं होती।

C. बच्चे पूर्ण रूप से वयस्कों पर निर्भर रहते

D. बच्चे सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Ans- (D)

Q.3 एक कार्य के दौरान, सायना स्वयं से बात कर रही है कि वह कार्य पर किस प्रकार प्रगति कर सकती है। लेव वायगोत्स्की के भाषा और चिंतन/सोच के बारे में दिए गए विचारों के अनुसार, इस तरह का व्यक्तिगत वाक’ क्या दर्शाता है ?

A. मनोवैज्ञानिक विकार

B. संज्ञानात्मक अपरिपक्वता

C. स्व: नियमन

D.आत्म-केन्द्रिता

Ans- (C)

Q.4 मूल्यांकन पद्धतियों का लक्ष्य होना चाहिए-

A. पुरस्कार वितरण हेतु उच्च-अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की पहचान करना।

B. विद्यार्थियों को नामांकित करना।

C. योग्यता-आधारित समूहों में विद्यार्थियों को विभाजित करना।

D. विद्यार्थियों की जरूरतों एवम् आवश्यकताओं की पहचान करना।

Ans- (D)

Q.5 बच्चों के विकास की व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस पर प्रतिरोपित किया जा सकता है ?

A. आनुवंशिकता एवम् पर्यावरण की पारस्परिकता पर

B. केवल आनुवंशिकता पर

c. केवल पर्यावरण पर

D.ना आनुवंशिकता पर ना पर्यावरण पर

Ans- (A)

Q.6 एक खेल क्रिया के दौरान चोट लगने पर रोहन रोने लगा। यह देखकर उसके पिता ने कहा, “लड़कियों की तरह व्यवहार ना करो; लड़के रोते नहीं हैं।” पिता का यह कथन –

A. लैंगिक रूढ़िवादिताओं को चुनौती देता

B. लैंगिक रूढ़िवादिताओं को दर्शाता है।

C. लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है।

D. लैंगिक भेदभाव को कम करता है।

Ans- (B)

Q.7 एक प्रगतिशील कक्षा में-

A. विद्यार्थियों को उनके अकादमिक अंकों के आधार पर नामांकित करना चाहिए।

B. अध्यापक को अटल पाठ्यक्रम का पालन करना चाहिए।

c. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा पर बल देना चाहिए।

D. ज्ञान की संरचना के लिए प्रचुर मौके प्रदान करने चाहिए।

Ans – (D)

Q.8 एक गतिविधि के दौरान, छात्रों को संघर्ष करते देख, एक अध्यापिका बच्चों को संकेत और इशारे जैसे- ‘क्या, क्यों, कैसे’ प्रदान करने का फैसला लेती है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, अध्यापिका की यह योजना –

A. अधिगम की प्रक्रिया में अर्थहीन होगी।

B. बच्चों को अधिगम के लिए अनुत्प्रेरित/निष्प्रेरित करेगी। 

C. अधिगम के लिए पाड़/आधारभूत संरचना का काम करेगी। 

D. छात्रों में प्रत्याहार/निकास प्रवृत्तियाँ पैदा करेगी ।

Ans- (C) 

Q.9 लारेंस कोलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार, “किसी कार्य को इसीलिए करना, क्योंकि दूसरे इसे स्वीकृति देते हैं”, नैतिक विकास के चरण को दर्शाता है।

A. अमूर्त संक्रियात्मक

B. प्रथा-पूर्व

C. प्रथागत

D. उत्तर-प्रथागत

Ans- (C)

Q.10 बहु-बुद्धि का सिद्धांत जोर देता है कि –

A. बुद्धिमत्ता में कोई व्यक्तिगत विभिन्नताएँ नहीं होती हैं।

B. बुद्धि-लब्धि केवल वस्तुनिष्ठ परीक्षणों के द्वारा ही मापी जा सकती है।

C. एक आयाम में बुद्धिमत्ता, अन्य सभी आयामों में बुद्धिमत्ता निर्धारित करती है ।

D. बुद्धिमत्ता की विभिन्न दशाएँ हैं।

Ans- (D)

Q.11 विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?

A. विकास बहुआयामी होता है।

B. विकास की दर, सभी संस्कृतियों में सभा के लिए समान होती है।

C. विकास केवल विद्यालय में होने वाले अधिगम से ही होता है। 

D. विकास केवल बाल्यावस्था के दौरान ही होता है।

Ans- (A)

Q.12 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार कहा नहीं जा सकता?

A. विकास गुणात्मक चरणों में होता है।

B. बच्चे अपनी दुनिया के बारे में ज्ञान का निर्माण और उपयोग करते हैं।

C. निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है।

D. बच्चे अपने पर्यावरण पर क्रिया करते हैं ।

Ans- (C)

Q.13 लेव वायगोत्स्की का सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य, अधिगम प्रक्रिया में के महत्त्व पर जोर देता है।

A. संतुलीकरण

B. सांस्कृतिक उपकरणों

C. गुणारोपण

D. अभिप्रेरणा

Ans-(B)

Q.14 निम्नलिखित में से कौन-सा सतत और व्यापक मूल्यांकन से संबंधित नहीं है?

A. इसे भारत के शिक्षा के अधिकार अधिनियम द्वारा अनिवार्य किया गया है।

B. यह शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग है। 

C. यह विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में बच्चे की उपलब्धि पर केंद्रित है।

D यह यह बच्चों को धीमे, खराब या बुद्धिमान के रूप में चिह्नित करने में उपयोगी होता है

Ans -(D)

Read more:-

MP Samvida Varg 3 Exam Intelligence Theory Based MCQ: बुद्धि के सिद्धांत पर आधारित ऐसे सवाल जो संविदा वर्ग 3 परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़े

MP Samvida Varg 3 Exam 2022: परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘बाल विकास के प्रमुख सिद्धांत’ पर आधारित है ऐसे सवाल, यहां पढ़ें 15 संभावित प्रश्न

यहाँ हमने MPTET Grade 3 के लिए ‘Child Development and Pedagogy ’ पर आधारित CDP for Samvida varg 3 Exam) महत्वपूर्ण प्रश्न शेअर किए है, MP TET सहित सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।

Join us on Telegram – Click Here (MPTET Special)
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment