MP Samvida Varg 3 Math Pedagogy MCQ: परीक्षा में पूछे जा रहे हैं ‘गणित पेडागोजी’ से संबंधित कुछ ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?

Spread the love

Math Pedagogy Practice Questions: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) के द्वारा आयोजित की जाने वाली संविदा शाला शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2022 से किया जा रहा है जिसने मध्य प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस परीक्षा के माध्यम से 5000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा. 26 मार्च तक चलने वाली इस परीक्षा की कई Shift का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका है इसी संदर्भ में हम इस आर्टिकल में ‘गणित पेडागोजी’

से संबंधित कुछ संभावित सवाल (Math Pedagogy Practice Questions) लेकर आए हैं जिन्हें आपको परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व एक नजर अवश्य पढ़ लेना चाहिए.

मैथ पेडगॉजी के इन सवालों का निकाले हल और चेक करें, अपना स्कोर—MP Samvida Shikshak Varg 3 Exam 2022 Math Pedagogy Practice Set

Q.1 कौन एक अच्छे पाठ्यक्रम का उद्देश्य नहीं है?

A. खोजने के लिए बच्चे में रूचि और क्षमताओं को विकसित करना 

B. बच्चे में उसकी क्षमता के अनुसार, ज्ञान और विभिन्न कौशलों को विकसित करना

C. अच्छे अंक प्राप्त करने की प्रकृति को विकसित करना 

D. एक छात्र का सर्वांगीण व्यक्तित्व तैयार करना

Ans-(C)

Q.2 ज्यामितीय समझ को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन श्रेणीक्रम सही हैं? 

A. मानसिक चित्रण, औपचारिक निगमन, विश्लेषण, अनौपचारिक निगमन।

B. मानसिक चित्रण, विश्लेषण, अनौपचारिक निगमन, औपचारिक निगमन। 

C. औपचारिक निगमन, अनौपचारिक निगमन, मानसिक चित्रण, विश्लेषण। 

D. मानसिक चित्रण, विश्लेषण, औपचारिक निगमन, अनौपचारिक निगमन।

Ans- (B)

Q.3 गणित विद्यालय का एक महत्वपूर्ण विषय है, क्योंकि –

A. गणित का अध्ययन करने से सोचने का एक मार्ग प्राप्त होता है जिसका अपना विशेष स्थान होता है

B. गणित हमारे अस्तित्व और जीवन की आवश्यकता है

C. समय की बर्बादी

D. a और b दोनों

Ans- (D)

Q.4 विद्यार्थी  गणितीय समस्याओं को हल करते समय गलतियां करते हैं क्योंकि- 

A.  वे एक से अधिक पाठ्य पुस्तकें नहीं  पढ़ते

B.  उनका सामाजिक आर्थिक स्तर उनके निष्पादन को प्रभावित करता है

C.  वह अर्थ निर्माण के अपने प्रयास में संकल्पनाओं का वैकल्पिक निर्वाचन करते हैं

D.  वे पर्याप्त पठन कार्य नहीं करते

Ans- (C)

Q.5 पाठ्यक्रम ढांचे में गणित का स्थान किस प्रकार की जुड़वां चिंताओं (ट्ठिन कंसर्न) पर स्थित है? 

A. विद्यालय में प्रत्येक बच्चे को बनाए रखने के लिए गणित क्या कर सकती है और यह आत्मनिर्भर होने में किस प्रकार मदद कर सकती है? 

B. प्रत्येक बच्चे के संचार कौशल में सुधार करने हेतु गणित की शिक्षा क्या कर सकती है और विद्यालय पूरा करने के बाद यह उन्हें किस प्रकार रोजगार प्रदान कर सकती है? 

C. प्रत्येक छात्र के दिमाग को व्यस्त रखने हेतु गणित की शिक्षा क्या कर सकती है और यह छात्र के संसाधनों को किस प्रकार सुदृढ़ कर सकती है? 

D.इनमें से से कोई नहीं

Ans-(B)

Q.6 गणित के शिक्षक के लिए शिक्षण सहायक उपकरण के बारे में क्या गलत है?

A. गणितीय अवधारणाओं को स्पष्ट और सरल बनाना

B. पाठ को रूचिकर और प्रभावी बनाना

C. शिक्षण को सार्थक बनाना

D. छात्रों के अवलोकन की शक्ति को कम करना

Ans-(D)

Q.7 निम्न में से कौन सा ज्यामिति अधिगम के उद्देश्य के संदर्भ में गलत है?

A. यह बच्चे को ज्यामितीय तथ्य के बीच संबंधों को समझने में सक्षम बनाता है 

B. यह शिक्षार्थियों को ज्यामितीय अवधारणाओं को समझने में मदद करता है

C. यह तार्किक सोच की पृष्ठभूमि प्रदान करता है 

D. यह तर्क शक्ति विकसित नहीं करता है

Ans- (D)

Q.8 एक छात्र गणितीय संक्रियाओं को सही ढंग से समझने में सक्षम नहीं है। वह हमेशा गणित कक्षा में अन्य छात्रों को भी परेशान करता है। इस तरह की समस्या उसकी.. है –

A. वास्तविक समस्याएं

B. गैर वास्तविक समस्याएं

C. पहेली समस्याएं

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- (A)

Q.9 निर्देश: सबसे सही उत्तर चुनकर, निम्न प्रश्नों का उत्तर चुनिए: 

मेनोन, T.K.A. ने परिभाषित किया है, ……..बच्चा वह है, जो उसकी कक्षा की औसत आयु से एक वर्ष अधिक बड़ा होता है।

A.समस्यात्मक

B. मानसिक रूप से मंद

C. पिछडा

D. प्रतिभाशाली

Ans – (C)

Q.10 दो या उससे अधिक विमाओं वाली वस्तुओं की मापों (क्षेत्रफलों) की तुलना करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा एक सर्वाधिक उपयुक्त हैं?

A. अप्रामाणिक इकाइयों का प्रयोग

B. आंकलन

C. प्रक्षेण

D. अध्यारोपण

Ans- (C)

Read More:-

MP Samvida Varg 3 Math Pedagogy Final Revision MCQ: संविदा वर्ग 3 परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने के लिए ‘गणित पेडागोजी’ के इन सवालों को एक बार, जरूर पढ़ें

MP Samvida Shikshak Varg 3 Math Pedagogy: संविदा वर्ग 3 परीक्षा में शामिल होने से पूर्व ‘गणित शिक्षण शास्त्र’ के इन सवालों को एक नजर, अवश्य पढ़ें

यहा हमने गणित शिक्षाशास्त्र के कुछ महत्वपूर्ण (Math Pedagogy Practice Questions) सवालो का अध्ययन किया है। MPTET सहित सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे Social Media Handle को जरूर फॉलो करें। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।

Join us on Telegram – Click Here (MPTET Special)
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment