TET Exam 2022: सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में हर बार पूछे जाते है पेडागोजी के ये सवाल, क्या आपको पता है इनके जबाब?

Spread the love

Pedagogy Questions for TET Exams 2022: शिक्षक की नौकरी एक सबसे बेहतर कैरियर विकल्प में से एक मानी जाती है और इसीलिए हर साल लाखों अभ्यर्थी शिक्षक बनने के लिए सीटेट सहित विभिन्न शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होते हैं. इस साल CTET, REET, बिहार TET समेत कई शिक्षक पात्रता परिक्षाए आयोजित होंगी. यदि आप भी एक शिक्षक की नौकरी प्राप्त करने के लिए टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.

CTET सहित सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा में “पेडागोजी” विषय से सवाल हमेशा ही पूछे जाते हैं और इसीलिए TET परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को पेडागोजी पर विशेष पकड़ बनाना बेहद जरूरी है. यहां हम पेडगॉजी के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन करेंगे जो कि CTET, Bihar TET, REET, DSSSB तथा KVS परीक्षाओं में हमेशा ही पूछे जाते हैं.

Pedagogy Questions for TET Exams 2022- सभी टीईटी परीक्षाओं में हेतु महत्वपूर्ण सवाल

Q. निम्न में से कौन-सा नियम यह सुझाव देता है कि शरीर के विभिन्न अंग विकास के विभिन्न चरणों में भिन्न भिन्न दरों से विकसित होते है?

A. विकास एकआयामी होता है।

B. विकास एकदिशायी होता है।

C. विकास एक असतत प्रक्रिया है।

D. विकास की दिशा अधोगामी एवं शीर्षगामी है।

Ans- D

Q. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

A. बच्चों का विकास एक सामाजिक सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में होता है।

B. बचपन वह अवधि है जिसे 10 भिन्न अवस्थाओं में बाँटा जा सकता है।

C. बच्चों की सोच सामाजिक अन्त: क्रिया से प्रभावित नहीं होती है।

D. बच्चों का विकास केवल आनुवंशिकता पर आधारित होता है ।

Ans- A

Q आनुवंशिक विन्यास के पूर्वनिर्धारित रूप से प्रकट होने की प्रक्रिया

कहलाती है।

A. अनुकूलन

B. अधिगम

C. सामाजीकरण

D. परिपक्वता

Ans- D

Q. समाजीकरण का प्राथमिक और • समाजीकरण का द्वितीयक कारक है।

A. परिवार, विद्यालय

B. मीडिया, परिवार

C. विद्यालय, मीडिया

D. मीडिया, पास पड़ोस

Ans- A

Q. लॉरेन्स कोहलबर्ग के अनुसार, सात-आठ | वर्षीय बच्चों में नैतिक निर्णय लेने का आधार क्या है?

A. सामाजिक व्यवस्था बनाए रखना

B. सामाजिक अनुबन्ध बनाए रखना

C. दण्ड और आज्ञापालन

D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत

Ans- C

Q जीन पियाजे के सिद्धांत में, ‘क्रमबद्धता’ किस संदर्भ में प्रयोग हुआ है 

A. वस्तुओं को किसी एक आयाम जैसे – –

‘लंबाई’ पर आधारित क्रम देना

B. दूसरों का परिपेक्ष लेने की क्षमता

C. चिन्तन का वर्णनात्मक रूप, कहानी कथन में होता है जैसा

D. स्थानों, जैसे अपने विद्यालय का स्थानकीय मानचित्रण करने की क्षमता

Ans- A

Q. पाँच वर्षीय नसीमा को यह लगता है कि चिकनी मिट्टी के गोले को यदि दबा कर एक साँप के रूप में परिवर्तित करें तो चिकनी मिट्टी बढ़ जाती है।

जीन पियाजे के अनुसार उसकी इस सोच के पीछे कौन-सा तर्क है?

A. जीववाद

B. केन्द्रीयता

C. परिकल्पित निगमनात्मक

D. संक्रमक परिणाम निकलना

Ans- B

Q. लेव वायगोत्स्की के संग्यात्मक विकास का सिद्धांत पर आधारित है।

A. सामाजिक संरचना

B. व्यवहारवाद

C. मनोविश्लेषण

D. सार्वभौमिता

Ans – A

Q.एक प्रगतिशील कक्षा की निम्न में से sive | कौन-सी विशेषता है?

A. ड्रिल और अभ्यास पर जोर देना

B. योग्यता आधारित स्थायी अलगाव

C. सहयोगिता पूर्ण अधिगम

D. पुरस्कार और दण्ड का प्रयोग

Ans- C

Q.  एक बच्चे में दूसरों की नीयत और ) इच्छाओं को समझने की योग्यता है। यह बुद्धि के किस स्वरूप को दर्शाती है?

A. स्थानकीय-संबंध बुद्धि

B. अंतरा वैयक्तिक बुद्धि

C. अन्त: वैयक्तिक बुद्धि

D. प्राकृतिक बुद्धि

Ans- B

ये भी पढ़ें-

CTET 2022 Most Scoring Topics: सीटीईटी परीक्षा में इन टॉपिक्स से पूछे जाते है सबसे ज़्यादा सवाल, अभी चेक करें

CTET 2022 CDP Previous Year Question Series: सीटेट 2021 में पूछे गए बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न, यहां पढ़िए!

इस आर्टिकल में हमने TET परीक्षाओं हेतु पेडागोजी के महत्वपूर्ण सवालों का अधययन किया है CTET सहित सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की नवीनतम जानकारी व नोट्स के लिए आप हमारे Telegram Channel के सदस्य जरूर बने Join लिंक नीचे दी गई है.


Spread the love

1 thought on “TET Exam 2022: सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में हर बार पूछे जाते है पेडागोजी के ये सवाल, क्या आपको पता है इनके जबाब?”

Leave a Comment