Site icon ExamBaaz

Social Science SCERT Notes For UPTET | Class-6 (Chapter-1) | History (Scert Based)

Social Science SCERT Notes For UPTET

Social Science SCERT Notes For UPTET

Spread the love

Social Science SCERT Notes For UPTET Exam

इस पोस्ट में हम आपके साथ SCERT Based SST (Social Science SCERT Notes For UPTET)  के नोट्स शेयर कर रहे हैं।  इससे संबंधित प्रश्न यूपीटेट (UPTET) परीक्षा में पूछे जाते हैं।  इस पोस्ट में आप जानेंगे  कक्षा 6 का प्रथम अध्याय जिसमें इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं जो की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।हम आशा करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। 

Class-6 (History) Chapter-1 

Social Science SCERT Notes:-

महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)

1.  वह समय जिसके लिए कोई भी लिखित सामग्री उपलब्ध नहीं है:-  पूर्व (प्राक्र) ऐतिहासिक काल कहलाता है। 

2.  वह समय जिससे संबंधित लिखित साक्ष्य प्राप्त हैं।  किंतु उसे पढ़ा नहीं जा सकता है उससे आघ ऐतिहासिक काल कहते हैं। 

3. जिस काल के विषय में लिखित सामग्री से जानकारी मिलती है, एवं उसे पढ़ा भी जा सकता है।  उस काल को ऐतिहासिक काल कहते हैं। 

ये भी जाने : जीवन कौशल प्रबंधन एवं अभिवृत्ति notes



 इतिहास को जानने के स्त्रोत निम्न इस प्रकार है:-

1.  पुरातात्विक स्त्रोत

 (अ) अभिलेख-  यह अशोक रूम्मिदेई अभिलेख का अंश है।  जो लुम्बिनी( नेपाल) से प्राप्त हुआ है।  अशोक ने यह घोषणा की है कि लुम्बिनी में उपज का आठवां भाग कर के रूप में लिया जाएगा।  अशोक के अभिलेख पत्थर पर उतरी न होने के कारण महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्त्रोत हैं। यह ब्राह्मी लिपि में  लिखा गया था। 

अभिलेखों से क्या-क्या जाना जा सकता है?

 (ब) सिक्के एवं मुहरे – सिक्कों से तत्कालीन शासक का नाम, उसका समय, बनावट से उस समय की कला तथा धातु से आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है।  इस प्रकार सिक्के इतिहास लेखन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। 

(स) धौलावीरा : हड़प्पा सभ्यता का यह पूरा स्थल गुजरात में स्थित है।  यहां से हड़प्पा कालीन नगर, निर्माण योजना, जल निकास, प्रबंधन आदि के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। 

(द) सारनाथ स्तूप :  सारनाथ (UP) में स्थित है।  इस स्तूप ( धमेख स्तूप) का निर्माण मौर्य वंश के शासक  अशोक ने कराया था। महात्मा बुद्ध ने सर्वप्रथम सारनाथ में अपना उपदेश दिया था। 

2. साहित्यक  स्त्रोत 

ताडपत्रों, भोजपत्रों, ताम्रपत्रो, चमड़े एवं लकड़ी के  पट्टो पर लिखित लेखों के साथ-साथ साहित्य ग्रंथों से भी हमें जानकारी प्राप्त होती है। जैसे-

पुस्तक

लेखक

काल

धार्मिक साहित्य
1. वेद आर्यों के संबंध में
2.  रामायण एवं महाभारत बाल्मीकि एवं वेदव्यास महाकाव्य कालीन समाज के विषय में
3. जैन एवं बौद्ध साहित्य, जातक कथा छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व की राजनीतिक सामाजिक एवं धार्मिक स्थिति 
धर्मेंत्तर  साहित्य
4. अर्थशास्त्र कोटिल्या ( चाणक्य) मौर्यकालीन समाज की राजनीतिक,सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक स्थिति
5.  राज तरंगिणी कल्हण  कश्मीर के ( 11वीं- 12 वीं शताब्दी) इतिहास के विषय में
विदेशी यात्रियों की वृतांत
6.  इंडिका मेगस्थनीज ( यूनानी राजदूत चंद्रगुप्त मौर्य कालीन समाज की झलक
7.  यात्रा विवरण फाह्यान (चीनी यात्री) गुप्त काल संबंधित
8. यात्रा विवरण श्वैन-त्साग (हेनसांग) चीनी यात्री हर्षवर्धन के शासनकाल का विवरण 




 इतिहास में तिथियां:-

दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना SCERT Based SST (Social Science SCERT Notes For UPTET)  से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु यदि आप इससे संबंधित अन्य विषय पर नोट्स प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं।  साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।  इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!!!!




For More Update Please like our Facebook Page…

ये भी जाने :




Spread the love
Exit mobile version