Super TET 2022 Hindi Grammar MCQ: उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी जॉब पक्की करने के लिए ‘हिंदी भाषा’ के इन सवालों से करें, बेहतर तैयारी

Spread the love

Super TET Hindi Grammar MCQ: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा सुपर टेट भर्ती परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद मंत्रियों के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हो चुका है ऐसे में अब पहले से निर्धारित 17000 पदों पर की जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए भर्ती प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी यदि आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है इस आर्टिकल में हम ‘हिंदी व्याकरण’ के अंतर्गत परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित सवाल लेकर आए हैं जो आपको आगामी सुपर टेट परीक्षा में सहायक हो सकते हैं इसलिए इन सवालों को एक नजर अवश्य पढ़ लेवे.

सुपर टेट परीक्षा की पक्की तैयारी के लिए पढ़िए हिंदी व्याकरण के यह सवाल—Hindi Grammar Practice MCQ Questions for Super TET Exam 2022

1. क्रिया या धातु के अन्त में जो प्रत्यय लगाकर क्रिया बनती है, उसे क्या कहते हैं? 

(क) संयुक्त क्रिया

(ख) कृदंत क्रिया

(ग) रंजक क्रिया

(घ) मूल क्रिया

Ans. (ख)

2. धातु के बाद ‘वा’ प्रत्यय जोड़कर कौन-सी क्रिया बनती है?

(क) प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया

(ख) द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया 

(ग) संयुक्त क्रिया

(घ) रंजक क्रिया

Ans. (ख)

3. अनुकरणात्मक क्रिया नहीं होगा?

(क) मिमियाना 

(ख) हिनहिनाना

(ग) झुठलाना

(घ) फड़फड़ाना

Ans. (ग)

4. पंत की इस रचना में प्रगतिवाद का अंत एवं प्रयोगवाद का उदय मिलता है ?

(अ) युगांत

(ब) युगवाणी

(स) युगान्तर

(द) युगपथ

Ans. (अ)

5. किस आलोचक ने सुमित्रानंदन पंत को छायावाद का प्रथम एवं प्रतिनिधि कवि माना है?

(अ) नन्ददुलारे वाजपेयी 

(ब) शांतिप्रिय द्विवेदी

(स) डॉ. गणपतिचंद्र गुप्त 

(द) आ. शुक्ल

Ans. (द)

6. पर्यावरण किस संधि का उदाहरण है?

(क) व्यंजन सन्धि

(ख) यण सन्धि

(ग) दीर्घ सन्धि

(घ) वृद्धि सन्धि

Ans. (ख)

7. सदैव किस संधि का उदाहरण है?

(क) व्यंजन संधि 

(ख) स्वर संधि

(ग) विसर्ग संधि 

(घ) हिन्दी संधि

Ans. (ख)

8. हिन्दी का प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार सुमित्रानंदन पंत को उनके किस काव्य के लिए मिला था

(अ) चिदम्बरा 

(ब) लोकायतन

(स) कला और बूढ़ा चाँद

(द) अतिमा

Ans. (अ)

9. गणेश किस संधि का उदाहरण है? 

(क) विसर्ग सन्धि

(ख) गुण सन्धि 

(ग) वृद्धि सन्धि

(घ) दीर्घ सन्धि

Ans. (ख)

10. इत्यादि का संधि विच्छेद करें?

(क) इतु + आदि

(ख) इति + यादि

(ग) इत् + आदि

(घ) इति + आदि

Ans. (घ)

11. तपोवन किस संधि का उदाहरण है?

(क) स्वर सन्धि

(ख) व्यंजन सन्धि 

(ग) विसर्ग सन्धि

(घ) इनमें से कोई नहीं

Ans. (ग)

Read more:-

SUPER TET Exam 2022 Hindi Practice SET: उत्तर प्रदेश में होने वाली सुपर टेट परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘हिंदी भाषा’ से यह महत्वपूर्ण सवाल, अभी देखें

इस आर्टिकल में हमने सुपर टेट परीक्षा (SUPER TET) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘हिंदी व्याकरण‘ के कुछ महत्वपूर्ण सवालों (Super TET Hindi Grammar MCQ) का अध्ययन किया है. सुपर टेट सहित सभी टीईटी परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं

Join us on Telegram (SUPER TET)


Spread the love

Leave a Comment