UGC NTA NET Exam 2022: यूजीसी नेट एग्जाम में शिक्षण अभिवृत्ति (Teaching Aptitude) से पूछे जाने वाले 15 संभावित सवाल, यहां पढ़िए

Spread the love

Teaching Aptitude MCQ for UGC NET: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट की परीक्षा इसी महीने (July) की शुरुआत में आयोजित की थी. एनटीए द्वारा यूजीसी नेट की परीक्षाएँ 8, 9, 11 व 12 जुलाई को आयोजित की जा चुकी हैं जबकि फेस -2 की परीक्षाएं 12, 13 व 14 अगस्त को आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में प्रतिवर्ष लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज के इस आर्टिकल में हम  यूजीसी नेट जनरल पेपर वन में टीचिंग एप्टीट्यूड से पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं, इन सवालों का अभ्यास आपको परीक्षा से पूर्व जरूर करना चाहिए.

शिक्षण अभिवृत्ति पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी—teaching aptitude important MCQ for UGC NET exam 2022

1. शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है:

A. केवल तर्कशक्ति का विकास करना

B. केवल चिंतन शक्ति का विकास करना

C. a तथा b दोनों

D. सूचनाएं देना

Ans- C

2. शिक्षण की गुणवत्ता किससे परिलक्षित होती है? 

A. कक्षा में विद्यार्थयों की उपस्थिति

B. विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 

C. विद्यार्थियों से पूछे जाने वाले प्रश्नों की गुणवत्ता

D. विद्यार्थियों में शांति बनाये रखने की अवधि

Ans- C

3. एक प्रभावी शिक्षण वह है, जो

A. कक्षा पर नियंत्रक रखता है

B. कम समय में ज्यादा सूचनाएं देता है।

C. विद्यार्थियों को अधिगम के लिये प्रेरित करता है 

D. गृहकार्य को सावधानीपूर्वक जांचता है

Ans- C

4. यदि आप एक शिक्षक हैं तो आप अपने विद्यार्थियों से किस प्रकार का व्यवहार करेंगे ?

A. स्वतांत्रिक 

B. लोकतांत्रिक

C. असामान्य

D. परिस्थितियाँ जैसी होगी

Ans- B

5. शिक्षकों के लिए शैक्षिक दर्शनशास्त्र का अध्ययन अनिवार्य है, क्योंकि –

A. कुछ शिक्षकों को ही दर्शनशास्त्र का ज्ञान होता है

B. अधिकांश शिक्षक गलत दर्शन को अपनाते हैं 

C. शिक्षक स्वयं का दर्शन विकसित करने में असफल रहते हैं।

D. अधिकांश शिक्षक शैक्षिक दर्शनशास्त्र से अनभिज्ञ होते हैं

Ans- C

6. आपके विचार में शिक्षण व्यवसाय क्या है?

A. निराशाजनक

B. रोजगारमूलक

C. सम्मानजनक

D. आरामदायक

Ans- C

7. पाठ्यक्रम में पाठ्य सहगामी क्रियाओं को क्यों शामिल किया जाता है?

A. शिक्षण को आसान एवं रुचिकर बनाने के लिये

B. शिक्षक की सहायता के लिये

C. अधिगमकर्ता को किसी विषय को अच्छी तरह से समझने में सक्षम बनाने के लिए

D. विद्यार्थियों में चिंतन कौशल का विकास करने के लिये

Ans- C

8. विद्यार्थी अध्यापक में किस गुण को सबसे अधिक पसन्द करते हैं?

A. आदर्शवादी दर्शन

B. करुणा

C. अनुशासन

D. मनोरंजक

Ans- A

9. विद्यार्थियों की प्रगति जानने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?

A. उनका परीक्षण करना

B. उनकी वृद्धि देखना

C. उनकी राय जानना

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A

10. विद्यार्थियों के व्यक्तित्व पर सबसे अधिक प्रभाव किसका पड़ता है?

A. माता-पिता का

B. अध्यपाक का

C. मित्र का

D. सहपाठी का

Ans- A

11. अधिगम का सर्वोच्च स्तर है:

A. समस्या समाधान 

B. अवधारणात्मक अधिगम

C. श्रृंखलाबद्ध अधिगम

D. मौखिक अधिगम

Ans- B

12. अधिगम प्रक्रिया के सुचारू रूप से संपन्न होने के लिये आवश्यक है  कि: –

A. विद्यार्थियों का सहयोग प्राप्त हो

B. विद्यार्थियों में सीखने की भावना हो 

C. शिक्षक, शिक्षण कार्य में निपुण हो

D. ये सभी

Ans- D

13. मानव द्वारा किया जाने वाला संप्रेषण किसके माध्यम से संपन्न होता है ?

A. मस्तिष्क

B. मुख

C. इंद्रियाँ

D. हाथ-पैर

Ans- C

14. यदि एक विद्यार्थी आपका सम्मान नहीं करता है तो आप क्या करेंगे ?

A. उसकी उपेक्षा कर देंगे

B. परीक्षा में उसे कम अंक देंगे

C. उसके अभिभावकों से कहेंगे

D. उसे दंडित करेंगे

Ans- A

12. अधिगम प्रक्रिया के सुचारू रूप से संपन्न होने के लिये आवश्यक है  कि: –

A. विद्यार्थियों का सहयोग प्राप्त हो

B. विद्यार्थियों में सीखने की भावना हो 

C. शिक्षक, शिक्षण कार्य में निपुण हो

D. ये सभी

Ans- D

13. मानव द्वारा किया जाने वाला संप्रेषण किसके माध्यम से संपन्न होता है ?

A. मस्तिष्क

B. मुख

C. इंद्रियाँ

D. हाथ-पैर

Ans- C

14. यदि एक विद्यार्थी आपका सम्मान नहीं करता है तो आप क्या करेंगे ?

A. उसकी उपेक्षा कर देंगे

B. परीक्षा में उसे कम अंक देंगे

C. उसके अभिभावकों से कहेंगे

D. उसे दंडित करेंगे

Ans- A

15. एकीकृत शिक्षा की सफलता किस पर निर्भर करती है?

A. समुदाय का समर्थन

B. शिक्षण अधिगम की उत्तम शिक्षण वस्तुयें

C. शिक्षण की अभिवृत्ति में परिवर्तन

D. पाठ्य-पुस्तकों की उत्कृष्टता

Ans- D

Read More:

UGC NET 2022: क्या है यूजीसी नेट परीक्षा का एक्ज़ाम पैटर्न, कौन-कौन से टोपिक पढ़ना है जरूरी

UGC NET 2021 Teaching Aptitude Paper 1: एग्जाम पैटर्न पर आधारित, इन प्रश्नो से चेक करे अपनी तैयारी


Spread the love

Leave a Comment