UP ki Pramukh Boliyan | उत्तर प्रदेश की बोलियां एवं क्षेत्र | Up GK

UP ki Pramukh Boliyan

 इस पोस्ट में हम जानेंगे उत्तर प्रदेश की प्रमुख बोलियों (UP ki Pramukh Boliyan

के बारे में  महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि कौन सी बोली किस क्षेत्र में बोली जाती है, साथ ही उससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी । उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से भी प्रश्न पूछे जाते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए हमने उत्तर प्रदेश की प्रमुख बोलियां आप सभी के साथ साझा की है तो आइए जाने उत्तर प्रदेश की प्रमुख बोलियां एवं उनके क्षेत्र जो इस प्रकार है।  


उत्तर प्रदेश में बोली जाने वाली बोलियां निम्न है। 

(1)  कौरवी ( खड़ी बोली)
(2)  ब्रज भाषा
(3)  कन्नौजी
(4)  बुंदेली
(5)  अवधी
(6)  भोजपुरी
(7)  बघेली



उत्तर प्रदेश की बोलियां एवं क्षेत्र

1. बुंदेली 

  • क्षेत्र –  झांसी, जालौन , ललितपुर, महोबा, हमीरपुर
  • ‘आल्हा खंड’  बुंदेली में ही लिखा गया है। 

2. ब्रजभाषा

  •  ब्रज पश्चिमी हिंदी की सबसे प्रमुख बोली है। 
  •  क्षेत्र –  मथुरा, अलीगढ़, एटा,बदायू, आगरा, मैनपुरी, बरेली
  •  रीतिकाल में इसी भाषा की प्रधानता थी। 

3. कन्नौजी बोली

  • क्षेत्र –  कन्नौज, कानपुर, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा

4. (खड़ी बोली) कौरवी

  • खड़ी बोली के प्रथम कवि अमीर खुसरो  थे। 
  •  सर्वप्रथम खड़ी बोली शब्द का प्रयोग लल्लू लाल एवं सदल मिश्र के द्वारा किया गया। 
  •  क्षेत्र-  मेरठ, मुरादाबाद,  बिजनौर, शामली, गौतम बुद्ध नगर, रामपुर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर। 
  • ‘प्रिय प्रवास’  खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य  है। 

5. अवधी बोली

  • क्षेत्र –  लखनऊ, फैजाबाद, प्रतापगढ़,  इलाहाबाद, मिर्जापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, कानपुर, आवसी, रायबरेली, बहराइच, बस्ती, गोंडा
  • ‘रामचरितमानस’ अवधि में रचित महाकाव्य है। 
  •  विदेश में ‘फिजी’ मे अवधी बोली  जाती है। 

6. बघेली बोली

  •  क्षेत्र –  बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, इलाहाबाद का एमपी से लगा हुआ हिस्सा। 

7. भोजपुरी

  •  हिंदी में बोलने वालों की सर्वाधिक संख्या भोजपुरी बोली की है। 
  •  क्षेत्र –  गोरखपुर, बस्ती, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, जैनपुर, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर
  • भोजपुरी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग रेंडम ने किया था। 
For more update please like our Facebook page…




Related Posts:

Leave a Comment