UPSSSC PET 2023 Exam Date: आयोग ने जारी की एग्जाम डेट, 28 तथा 29 अक्टूबर को होगी परीक्षा

Spread the love

UPSSSC PET 2023 Exam Date: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही PET परीक्षा (प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2023)

के लिए परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया गया है. आयोग द्वारा 4 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है कि प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा, 28 अक्टूबर 2023 (शनिवार) तथा 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी. 

जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एडमिट कार्ड तथा परीक्षा शहर की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. आयोग द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

ग्रुप सी तथा बी ग्रेड के पदों पर होगी भर्ती: UPSSSC PET 2023

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप सी तथा ग्रुप बी के पदों पर  होने वाली भर्तियों में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा पास करना जरूरी  होता है. यह एक प्रेलिम्स परीक्षा है तथा जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होंगे वह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए निकाली जाने वाली रिक्तियों में आवेदन कर पाएंगे.

UPSSSC PET 2023 का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1: अपने वेब ब्राउज़र को खोलें और Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsssc.gov.in/ पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “प्रवेश पत्र” या “प्रवेश पत्र डाउनलोड करें” अनुभाग को खोजें और उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: उपलब्ध परीक्षाओं की सूची में “PET 2023” या “Preliminary Eligibility Test 2023” को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपसी पंजीकरण संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने के लिए आपको प्रोम्प्ट किया जाएगा। अपने आवेदन के अनुसार सही जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5: आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, सटीकता की जाँच करें। फिर “सबमिट” या “प्रवेश पत्र डाउनलोड करें” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: आपका UPSSSC PET 2023 का प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। प्रवेश पत्र पर दी गई विवरण की पुष्टि करें, और अगर सब कुछ सही है, तो “डाउनलोड” पर क्लिक करें।

Download official press note here

Read More:

UPSSSC PET 2023: PET परीक्षा में पूछे जाएंगे भारत के ‘पर्वत और पठार’ से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, यहां पढ़ें 15 संभावित प्रश्न


Spread the love

Leave a Comment