UPSSSC PET: PET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, समाप्त होने वाली है पीईटी सर्टिफिकेट मान्यता

Spread the love

UPSSSC PET Certificate Expire soon: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा प्रदेश राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप सी पदों की भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की पात्रता को जांचने के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित कराई जाती है।

इस बार ये परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित की जा चुकी है, जिसमें 37 लाख से अधिक युवा उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। बता दे  इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले व्यक्तियों को ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हेतु PET सर्टिफिकेट दिया जाता है जिसकी वैधता 1 वर्ष की ही रहती है। पिछले वर्ष यानी 2021 की पीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की मान्यता जल्द ही समाप्त होने जा रही है।

समाप्त होने वाली है पीईटी मान्यता

दरअसल उत्तर प्रदेश प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने से लेकर  सर्टिफिकेट की मान्यता 1 वर्ष के पश्चात समाप्त हो जाती है। पिछले वर्ष 2021 को उत्तर प्रदेश प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर  को जारी किया गया था। देखा जाए तो सर्टिफिकेट की मान्यता 27 अक्टूबर तक ही वैध रहेगी ऐसे में अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के  सरकारी विभागों में ग्रुप सी पदों पर भर्ती हेतु  27 अक्टूबर तक ही आवेदन दे सकते हैं तथा इसके पश्चात अभ्यर्थी विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप सी की भर्ती हेतु मान्य नहीं होंगे। अतः 2022 के चयनित अभ्यर्थी ही आयोग की तरफ से मुख्य परीक्षा के आवेदन के लिए पात्र होंगे। इसीलिए अभ्यर्थी पीईटी परीक्षा परिणाम के इंतज़ार में है।

आपको बता दें कि 2022 में  उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) का आयोजन 15 व 16 अक्टूबर को जारी किया गया था पहले यह परीक्षा 18 सितंबर को होनी थी, लेकिन कुछ कारणवश परीक्षा की तिथि को बढ़ाते हुए 15 व 16 अक्टूबर को कर दिया गया था और अब यह 15 अक्टूबर को सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है, जिसमे करीब 37 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा का परिणाम  जारी होने का इंतजार है,  जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in  पर  परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-

UPSSSC PET 2022 ALL Shift Question Paper Download: यूपी पीईटी परीक्षा के सभी शिफ्ट के प्रश्न पत्र करें डाउनलोड

UPSSSC PET 2022 Answer Key Released (Unofficial): पीईटी परीक्षा की आंसर की यहां से करें डाउनलोड चेक करें अपना स्कोर


Spread the love

Leave a Comment