Uttarakhand Ke Pramukh Udyog: एक झलक राज्य के औद्योगिक विकास की ओर

Uttarakhand Ke Pramukh Udyog: इस पोस्ट  में हम (Uttarakhand Ke Pramukh Udyog) उत्तराखंड के उद्योग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर का अध्ययन करेंगे। जो कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि आप भी उत्तराखंड में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।  क्योंकि उत्तराखंड में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तराखंड सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने उत्तराखंड के उद्योग से संबंधित प्रश्न उत्तर को आप सभी के समक्ष प्रस्तुत किया है। आशा है यह प्रश्न आपके लिए उपयोगी साबित होंगे आगामी प्रतियोगी परीक्षा हेतु आप सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं!!!! 


Uttarakhand ke Udyog

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ उद्योगों के लिए भी प्रसिद्ध है। राज्य में विभिन्न उद्योग स्थानीय संसाधनों और अनुकूल वातावरण के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में विकसित हुए हैं। आइए, उत्तराखंड के प्रमुख उद्योग और उनके स्थानों पर नजर डालते हैं:

1. कृषि और बागवानी उद्योग (Agriculture and Horticulture Industry)

  • स्थान: अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, टिहरी गढ़वाल
    उत्तराखंड में धान, गेहूं, मंडुआ, सेब, आड़ू, आलू और लीची जैसी फसलें प्रमुख रूप से उगाई जाती हैं। देहरादून की बासमती चावल और रामगढ़-नैनीताल का फल उत्पादन देशभर में प्रसिद्ध है।

2. पर्यटन उद्योग (Tourism Industry)

  • स्थान: हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, औली, मसूरी, बद्रीनाथ, केदारनाथ
    हरिद्वार और ऋषिकेश धार्मिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि नैनीताल, मसूरी, और औली जैसे स्थान प्राकृतिक और एडवेंचर पर्यटन का केंद्र हैं। चार धाम यात्रा और वाइल्डलाइफ सेंचुरी जैसे जिम कॉर्बेट पार्क पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देते हैं।

3. जलविद्युत ऊर्जा उद्योग (Hydropower Industry)

  • स्थान: टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली
    उत्तराखंड की नदियों पर आधारित जलविद्युत परियोजनाएँ, जैसे टिहरी डैम, राज्य को ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बना रही हैं। यह राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

4. फार्मा और बायोटेक उद्योग (Pharma and Biotechnology Industry)

  • स्थान: हरिद्वार, रुद्रपुर, देहरादून
    हरिद्वार और रुद्रपुर औद्योगिक क्षेत्रों में फार्मास्युटिकल कंपनियों की बड़ी इकाइयाँ स्थित हैं। देहरादून में भी बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

5. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (Food Processing Industry)

  • स्थान: काशीपुर, हल्द्वानी, देहरादून
    फलों और सब्जियों की प्रोसेसिंग के लिए हल्द्वानी और काशीपुर में कई इकाइयाँ स्थापित हैं। देहरादून के बासमती चावल की पैकेजिंग और निर्यात भी प्रमुख है।

6. हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग (Handicrafts and Handloom Industry)

  • स्थान: अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी
    अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के ऊनी वस्त्र, लकड़ी की नक्काशी और पारंपरिक हस्तशिल्प न केवल राज्य के अंदर, बल्कि देश-विदेश में भी लोकप्रिय हैं।

7. सीमेंट और निर्माण सामग्री उद्योग (Cement and Construction Material Industry)

  • स्थान: रुद्रपुर, हरिद्वार
    रुद्रपुर और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्रों में सीमेंट और निर्माण सामग्री से जुड़े उद्योग प्रमुख हैं। यह उद्योग राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में सहायक हैं।

8. वन आधारित उद्योग (Forest-Based Industry)

  • स्थान: नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी
    उत्तराखंड के वनों से लकड़ी, जड़ी-बूटियाँ, और रेजिन का उत्पादन होता है। नैनीताल और चमोली में औषधीय पौधों की प्रोसेसिंग इकाइयाँ स्थित हैं।

9. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग (Information Technology Industry)

  • स्थान: देहरादून, हल्द्वानी
    देहरादून और हल्द्वानी जैसे शहरों में आईटी पार्क और स्टार्टअप्स तेजी से उभर रहे हैं। यह क्षेत्र राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहा है।

10. जैविक उत्पाद उद्योग (Organic Products Industry)

  • स्थान: अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल
    उत्तराखंड में जैविक खेती और उत्पादों का प्रसंस्करण तेजी से बढ़ रहा है। अल्मोड़ा और गढ़वाल क्षेत्र में उगाए जाने वाले जैविक उत्पादों की देश-विदेश में भारी मांग है।

उत्तराखंड के प्रमुख उद्योग राज्य के विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हर क्षेत्र की अपनी विशिष्टता और महत्व है। राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियाँ और प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग इसे एक औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरने में मदद कर रहा है।




Uttarakhand Udyog Important Question

1. राज्य  गठन के बाद औद्योगिक नीति घोषित की गई?

 उत्तर-  8 जुलाई 2001 को

2.  नई औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई?

 उत्तर-  2003 

3. नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को किस रूप में प्रोत्साहित करने की व्यवस्था है?

 उत्तर-  फोकस एरिया

4. नई औद्योगिक नीति में किसकी अध्यक्षता में उद्योग मित्र के गठन की व्यवस्था है?

 उत्तर-  मुख्यमंत्री की

5.  राज्य में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए  सरकार ने 2020 तक के लिए तैयार किया गया है?

 उत्तर-  विजन प्लान

6.  नई औद्योगिक नीति में राज्य में स्थापित होने वाले उद्योगों में कितने प्रतिशत तक स्थानीय लोगों को नियोजित करने की बाध्यता है?

 उत्तर-  70% तक

ये भी जाने: उत्तराखंड में वर्तमान में कौन क्या है?





7. राज्य की कौन सी संस्था देश की प्रथम एकीकृत औद्योगिक विकास निगम है?

 उत्तर- सिडकुल

8. क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक आस्थान है?

 उत्तर-  एकीकृत औद्योगिक आस्थान, पंतनगर

9.  किस औद्योगिक आस्थान में दवा एवं जड़ी बूटी संबंधी उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं?

 उत्तर-  सेलाकुई देहरादून में

10.  उत्तराखंड में सीमेंट की फैक्ट्री कहां पर स्थित है?

 उत्तर-  देहरादून

11.  अधिकांश मार्बल उद्योग  है?

 उत्तर-  देहरादून में

12.  राज्य की सबसे पुरानी सूती वस्त्र मिल कहां पर है?

 उत्तर-  काशीपुर में

13. धातु के बर्तन एवं अन्य उद्योग वस्तुओं के निर्माण कार्य के पुश्तैनी रूप से जुड़े हैं?

 उत्तर-  टम्टा  लोग

14.  चर्म उद्योग के लिए प्रसिद्ध स्थान है?

 उत्तर-  जोहारी  घाटी, नाचनी,मिलम  एवं लोहाघाट

15.  केंद्र सरकार ने पंचक्की (घराट)  लघु उद्योग का दर्जा कब दिया?

 उत्तर-  अप्रैल 2001 में

16. उत्तराखंड के किस शहर में खेल के सामान बनाए जाते हैं?

 उत्तर-  नैनीताल तथा देहरादून में

17.  राज्य के शिल्प उत्पादों को बाहर ब्रांड नेम से बेचा जाता है?

 उत्तर-  हिमाद्री

18. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास हेतु क्राफ्ट डिजाइन केंद्र की स्थापना की गई?

 उत्तर-   काशीपुर में

19. उत्तराखंड में SDRF  का गठन कब हुआ?

 उत्तर- 9  अक्टूबर 2013

20. राज्य में पूंजी निवेश तथा अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु गठित किया गया है?

 उत्तर-  औद्योगिक विकास निगम का



For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी जाने:



Leave a Comment