Uttrakhand ki Pramukh Yojana For Uksssc,Ukpsc & other State Exams

Spread the love

Uttrakhand Ki Pramukh Yojana

 इस पोस्ट में हम जानेंगे उत्तराखंड की प्रमुख योजनाओं (Uttrakhand ki Pramukh Yojana)एवं प्रमुख नीतियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इन प्रश्नों को ध्यान अवश्य पढ़ें। इसमें आपको उत्तराखंड में चल रही सभी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर प्राप्त होगी।


उत्तराखंड की प्रमुख योजनाएं और नीतियो से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

1. उत्तराखंड में सबला योजना कब से लागू की गई?
उत्तर- 19 नवंबर 2010

2. उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री आंचला अमृत योजना कब से लागू हुई? 
उत्तर- इस योजना की घोषणा 29 जून 2019 की गई थी एवं 7 मार्च 2019 से लागू की गई है

3. उत्तराखंड दाल पोषित योजना कब से लागू हुई?
उत्तर- 12 सितंबर 2019 से

4. उत्तराखंड में पंचायती राज्य विधेयक कब से लागू हुआ था?
उत्तर- 4 अप्रैल 2016 से

5.उत्तराखंड पंचायती राज विधेयक संशोधन कब हुआ था?
उत्तर-  जून 2019 में

6. उत्तराखंड में कृषि विविधीकरण योजना कब लागू हुई थी?
उत्तर- 2001

7. उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड को कब मंजूरी दी गई?
उत्तर- 13 अगस्त 2019

8. उत्तराखंड युवा नीति का शुभारंभ कब हुआ?
उत्तर- 5 अगस्त 2011

9. उत्तराखंड जननी सुरक्षा योजना का शुभारंभ कब हुआ?
उत्तर- 1 अप्रैल 2005

10. उत्तराखंड में वंदे मातरम योजना का शुभारंभ कब किया गया था?
उत्तर- 9 फरवरी 2004

11. वंदेमातरम योजना का संबंध किससे है?
उत्तर- गर्भवती महिलाओं से

12. गौरा देवी कन्या धन योजना कब लागू की गई?
उत्तर- 2009 में

13. उत्तराखंड में आपातकालीन सेवा योजना (108) कब से लागू हुई?
उत्तर- 15 मई 2008

14. आपातकालीन सेवा योजना को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय आपातकालीन सेवा योजना

15. उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यटन नीति की घोषणा कब की गई थी?
उत्तर- 26 अप्रैल 2001 को

16. उत्तराखंड में नई पर्यटन नीति की घोषणा कब की गई?
उत्तर- 8 अगस्त 2018

17. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन रोजगार योजना कब शुरू की गई?
उत्तर- 1 जून 2002(16 मई 2018 को इस योजना को संशोधित किया गया)

18. उत्तराखंड में केदारनाथ के लिए पवन हंस कंपनी द्वारा हेलीकॉप्टर सेवा कब प्रारंभ की गई?
उत्तर- 16 मार्च 2003

19. पवन हंस कंपनी का संबंध किससे है?
उत्तर- हेलीकॉप्टर सेवा से

20. उत्तराखंड में 22वे राज्य के रूप में VAT कब लागू किया गया?
 उत्तर- 1 अप्रैल 2005

21. देहरादून में आरबीआई का शाखा कार्यालय कब खोला गया था ?
उत्तर- 30 जून 2006

22. उत्तराखंड राज्य गठन के पश्चात औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई?
उत्तर- 8 जून 2001

23. उत्तराखंड में नई औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई थी?
उत्तर- 26 मार्च 2003

24. उत्तराखंड में औद्योगिक प्रोत्साहन नीति कब लागू की गई?
उत्तर- 1 अप्रैल 2008

25. उत्तराखंड में पौध रोपण नीति कब लागू की गई?
उत्तर- 6 जून 2006(पौधरोपण नीति लागू करने वाला भारत का प्रथम राज्य उत्तराखंड है।)

26. उत्तराखंड में खेल नीति कब से लागू की गई?
उत्तर- जनवरी 2006 से

27. अटल आदर्श योजना का शुभारंभ हुआ?
उत्तर- 9 नवंबर 2009

28. उत्तराखंड अटल आवास योजना का शुभारंभ कब हुआ?
उत्तर- मार्च 2009

29. उत्तराखंड में स्वास्थ्य व जनसंख्या नीति की घोषणा कब की गई?
उत्तर-2003

30. उत्तराखंड में अटल खाद्यान्न योजना कब से शुरू की गई?
उत्तर-11 फरवरी 2011

31. हमारी कन्या हमारा अभिमान परियोजना की शुरुआत कब की गई?
उत्तर- 2009 में

32. नंदा देवी कन्या धन योजना कब से शुरू हुई?
उत्तर- 2009

33. उत्तराखंड किशोरी शक्ति योजना की शुरुआत हुई?
उत्तर- 2001-02

34. उत्तराखंड में सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा परियोजना की शुरुआत कब से की गई?
उत्तर- मार्च 2009

35. उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण वर्ष की घोषणा कब की गई थी?
उत्तर- 2006-07

36. उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत कब की गई?
उत्तर- 2008 में

37. उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई?
उत्तर- जुलाई 2017

38. उत्तराखंड में डोली सेवा की शुरुआत कब से हुई?
उत्तर- 17 अप्रैल 2012

ये भी पढे: Nicknames of Famous Sports Person



39. उत्तराखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मातु पिता तीर्थ योजना की शुरुआत कब से की गई?
उत्तर- 2017 18 से

40. उत्तराखंड में मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना की शुरुआत कब से की गई?
उत्तर- 25 सितंबर 2014

41. उत्तराखंड में चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना कब से शुरू की गई?
उत्तर- 27 दिसंबर 2016

42. उत्तराखंड में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम कब से शुरू हुआ?
उत्तर-15 सितंबर 2017

43. उत्तराखंड में विज्ञान ग्राम संकुल परियोजना कब से शुरू की गई?
उत्तर- 22 सितंबर 2017

44. उत्तराखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना कब से शुरू की गई?
उत्तर- 3 अगस्त 2018

45. उत्तराखंड द्वारा पॉलिथीन को पूर्णता प्रतिबंधित कब किया गया?
उत्तर- 31 जुलाई 2018

46. उत्तराखंड में आपका बैंक आपके द्वार (इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंकिंग योजना) कब से शुरू की गई?
उत्तर- 1 सितंबर 2018

47. उत्तराखंड में गेहूं खाद्य नीति कब से जारी की गई?
उत्तर- 5 अप्रैल 2018

48. उत्तराखंड को राष्ट्रीय पुरस्कार से कब नवाजा गया?
उत्तर- 2000-01

49. उत्तराखंड में इको क्लब की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 1960 में

50. राज्य में समन्वित डेयरी विकास परियोजना कब से शुरू हुई?
उत्तर-2002-03 में

51. उत्तराखंड में हिंदी अकादमी की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 2009 देहरादून में

52. उत्तराखंड में बायोमास ऊर्जा उत्पादन नीति को कब मंजूरी मिली?
उत्तर- 26 अप्रैल 2018



For more update please like our Facebook page…

ये भी जाने:




Spread the love

Leave a Comment