World Nature Conservation Day 2022: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस आज, जानें प्रकृति की महत्ता, क्या है इस वर्ष की थीम

Spread the love

World Nature Conservation Day 2022: प्रतिवर्ष 28 जुलाई को “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस” मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे इंटरनेशनल यूनियन फार कंजरवेशन आफ नेचर यानी आईयूसीएन नामक संस्था का प्रयास है। हर वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी आज 28 जुलाई 2022 को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है, जिसके लिए इस वर्ष की थीम “वन और आजीविका: लोगों तथा पृथ्वी को बनाए रखना” निर्धारित की गई है। 

इस दिवस को सर्वप्रथम कब मनाया गया तथा इसकी शुरुआत किस प्रकार हुई, इससे संबन्धित कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। इस दिवस के जरिये लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा होगी, जिससे मानव अपनी रचनात्मकता के कारण हो रहे प्रकृति के क्षय को रोक सके। 

जानें क्या है इसे मनाने का उद्देश्य 

यह दिवस मनाने का उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण के लिए प्रकृति तथा जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जन-समाज में जागरूकता पैदा करना है, जो कि स्थिर तथा समृद्ध मानव जाति के लिए अत्यावश्यक है। इसके साथ ही यह जलवायु परिवर्तन के संबंध में सकारात्मक राय बनाने के रूप में भी चिन्हित किया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस लोगों को ऐसी वनस्पतियों तथा जीवों का महत्व बताता है, जो विलुप्ति की कगार पर हैं। 

प्रकृति “अमूल्य” है 

अक्सर ही हमें कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के विषय में सुनने को मिलता है। जिसका कारण किंचित ही मानव की ओर से प्रकृति के साथ बिगड़ा हुआ सामंजस्य है। हमारे द्वारा किए गए अत्याधुनिक आविष्कार अनेकों बार प्रकृति को हानि पहुँचते हैं, जो प्रकृति के साथ ही साथ मानव जाति तथा पृथ्वी दोनों के लिए नुकसानदेह है। प्रकृति के क्षय को रोकने के लिए मानव को अपने कार्यों तथा गतिविधियों को प्रकृति के अनुकूल बनाने की आवश्यकता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस इसी दिशा में लोगो का ध्यान ले जाने का प्रयास करता है।

ये भी पढ़ें-

REET 2022 Pre-result Analysis: इस वर्ष का पेपर रहा अपेक्षाकृत कठिन, कट-ऑफ हो सकता है विगत वर्ष से कम, जानें क्या है एक्स्पर्ट्स की राय 


Spread the love

Leave a Comment