मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 2020: राज्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में उस राज्य से संबंधित करंट अफेयर्स अवश्य पूछा जाता है। इस आर्टिकल में हम मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 2020 (MP Current Affairs In Hindi) का अध्ययन करेंगे, जो कि मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षा जैसे MP Police Constable, MP Group 5, Group 2, MPPSC, MPTET जैसी अन्य सभी परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है उन सभी परीक्षाओं में मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
Read More:-
MP Budget 2019 Important Questions
Madhya Pradesh Current Affairs
MP Current Affairs In Hindi
1. मध्यप्रदेश उपचुनाव में कितनी सीटों पर मतदान हुए हैं?
उत्तर- 28 सीटों पर
2. मध्य प्रदेश की पहली किसान रेल कहां पर चलाई गई है?
उत्तर- लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन, इंदौर
3. वर्ष 2021 का 12 विश्व हिंदी सम्मेलन मध्य प्रदेश के किस जिले में आयोजित किया जाएगा?
उत्तर- देवास में ( वर्ष 2018 में 11वां विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस में आयोजित हुआ था.)
4. मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?
उत्तर- अंशिका गुप्ता ( सीधी जिले से)
5. मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना मे कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?
उत्तर- इस योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 10000 रुपए तक निशुल्क उपचार एवं दवाई दी जाएगी जिसमें सामान्य बीमारी के लिए 5 लाखों रुपए तथा गंभीर बीमारी के लिए 10 लाख रुपए तक का प्रावधान है
6. मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया है, ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश कौन सा राज्य बन गया है?
उत्तर- दूसरा ( महाराष्ट्र पहला राज्य)
7. वर्ष 2019 की 63 वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2019 का आयोजन मध्य प्रदेश में कहां पर किया गया?
उत्तर- भोपाल
8. एकीकृत वाहन पंजीकरण शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर- मध्य प्रदेश
9. सुनीता चंद्रा जो पूर्व भारतीय हॉकी टीम की कप्तान थी जिनका हाल ही में निधन हो गया है वह कहां की निवासी थी?
उत्तर- भोपाल
10. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में किस राज्य ने पहला स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर- मध्य प्रदेश
11. निमाड़ मैच महोत्सव 2020 का आयोजन मध्य प्रदेश के किस शहर में किया गया?
उत्तर- कसरावद खरगोन जिस का शुभंकर चिल्ली चाचा था
12. राष्ट्रीय जन सम्मेलन 2020 का आयोजन कब और कहां पर किया गया?
उत्तर- 11 फरवरी 2020 को भोपाल मे
13. राष्ट्रीय जल सम्मेलन 2020 की अध्यक्षता किसने की ?
उत्तर- राजेंद्र सिंह ने
[adsforwp id=”13533″]
14. किस राज्य ने भूमि रिकॉर्ड और सेवा सूचकांक 2020 में पहला स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर- मध्य प्रदेश
15. भूमि रिकॉर्ड और सेवा सूचकांक किसके द्वारा जारी किया जाता है?
उत्तर- (NCAER) नेशनल काउंसिल ऑफ़ अप्लाइड इकोनामिक रिसर्च द्वारा
16. वर्ष 2020 का नमस्ते ओरछा कार्यक्रम कहां पर आयोजित किया गया?
उत्तर- ओरछा में
17. ड्रोन के जरिए साफ सफाई करने वाला भारत का पहला शहर कौन सा है?
उत्तर- इंदौर
18. वह कौन सा राज्य है जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बच्चों को घर पर मध्यान भोजन पहुंचाया?
उत्तर- मध्य प्रदेश
19. चरण पादुका योजना की शुरुआत किस राज्य सरकार के द्वारा की गई?
उत्तर- मध्य प्रदेश
20. चरण पादुका योजना का उद्देश्य क्या था?
उत्तर- नंगे पांव चलने वाले प्रवासी मजदूरों को जूते और चप्पल उपलब्ध करवाना
21. मध्यप्रदेश राज्य किस को पीछे छोड़ते हुए 2 वर्ष 2020 के लिए सबसे ज्यादा गेहूं खरीद करता राज्य बन गया है?
उत्तर- उड़ीसा
22. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य ने किस अभियान की शुरुआत की है?
उत्तर- धन्यवाद मां , वर्ष 2020 की थीम जैवविविधता रखी गई थी
23. एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना कहां पर स्थापित की गई?
उत्तर- रीवा में
24. मध्यप्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कौन सी योजना का शुभारंभ किया गया?
उत्तर- “इंतजार आपका”
25. मध्यप्रदेश में डिजिटल शिक्षा के लिए कौन सा एप्प विकसित किया गया है?
उत्तर- “टॉप पेरेंट्स ऐप”
26. ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर क्या रख दिया गया है?
उत्तर- अटल बिहारी वाजपेई चंबल प्रगति मार्ग
27. “एक मास्क अनेक जिंदगी” कार्यक्रम की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर- मध्य प्रदेश शहरी विकास और आवास मंत्रालय द्वारा
28. स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के अनुसार कौन सा शहर लगातार चौथी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया?
उत्तर- इंदौर
29. मध्य प्रदेशमैं कहां पर नई डीआरडीओ अनुसंधान परीक्षा साला खोली जाएगी?
उत्तर- मुरैना जिला कैलारस जोरा क्षेत्र में
30. मध्य प्रदेश में जनजाति गौरव दिवस कब मनाया गया?
उत्तर- 25 से 27 नवंबर
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान:-
मध्य प्रदेश मासिक करेंट अफेयर्स 2019
म.प्र.के प्रशिक्षण संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र
National Park of Madhya Pradesh (In Hindi)
mp sports awards 2018 in Hindi
मध्य प्रदेश के प्रमुख खनिज उत्पादक जिले
[To Get latest Study Notes Join Us on Telegram- Link Given Below]
For Latest Update Please join Our Social media Handle
Follow Facebook – Click Here |
Join us on Telegram – Click Here |
Follow us on Twitter – Click Here |