MP Samvida Varg 3 Exam: संविदा वर्ग 3 परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए पढ़ें ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ के ये, 15 संभावित सवाल

Spread the love

Samvida varg 3 Bal Vikas MCQ: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी MPPEB के द्वारा मध्य प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु संविदा वर्ग 3 परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2022 से 26 मार्च 2022 तक ऑनलाइन मोड में किया जाना है। जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की चाह रखने वाले 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है, यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस आर्टिकल में हम संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ के कुछ महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं, जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इन सवालों को परीक्षा से पूर्व एक बार जरूर पढ़ें.

संविदा वर्ग 3 परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए CDP के इन सवालों का अभ्यास जरूर करें—Bal Vikas Important MCQ for Samvida Varg 3 Exam 2022

Q. विकास के क्रमिक एवं मंद गति से चलने वाली प्रक्रिया है । “इसका संबंध निम्न में से किस विचारक से है ?

[A] लास्की

[B] मॉस्लो

[C] स्कीनर

[D] अरस्तू

Ans-(C)

Q “विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है ” ।यह विचार किस से संबंधित है ?

[A] अन्तः सम्बन्ध का सिद्धान्त

[B] निरन्तरता का सिद्धान्त

[C] एकीकरण का सिद्धान्त

[D] अन्तः क्रिया का सिद्धान्त

Ans-(B)

Q. मानव विकास कुछ विशेष सिद्धांतों पर आधारित है |निम्नलिखित में से कौन – सा मानव विकास का सिद्धांत नही है ?

[A] आनुक्रमिकता

[B] सामान्य से विशिष्ट

[C] प्रतिवर्ती

[D] निरन्तरता

Ans-(C)

Q. बाल विकास का निम्नलिखित में से कौन – सा सिद्धांत यह बताता है की बालकों का विकास उनकी व्यक्तिकता के अनुरूप होता है ?

[A] वैयक्तिक अन्तर का सिद्धांत

[B] निरन्तरता का सिद्धांत

[C] विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धांत

[D] परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त

Ans-(A)

Q. आनुवंशिक गुणों का स्थानांतरण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में होता है ।

[A] सिर्फ माता से

[B] सिर्फ पिता से

[C] माता एवं पिता दोनों से

[D] माता पिता एवं उनके पूर्वजों से

Ans-(D)

Q. “शारीरिक एवं मानसिक विशेषताओं का माता – पिता से संतानों में हस्तांतरण अनुवांशिकता कहलाता है”।अनुवांशिकता के संदर्भ में निम्न कथन किस विचारक का है ?

[A] एच.ए. पेटरसन

[B] अब्राहम मास्लो

[C] जेम्स ड्रेवर

[D] वुडवर्थ

Ans-(C)

Q. निम्नलिखित में से कौन – सा मुख्य रूप से अनुवांशिकता संबंधी कारक है 

[A] आंखों का रंग

[B] सामाजिक गतिविधियों में भागीदारिता

[C] समक्ष व्यक्तियों के समूह के प्रति अभिवृत्ति

[D] चिंतन पैटर्न

Ans-(A)

Q. माता – पिता से संतानों को प्राप्त होने वाले गुणों को कहते है ।

[A] वंश

[B] वंशानुक्रम

[C] वातावरण

[D] इनमे सं कोई नही

Ans-(B)

Q. निम्नलिखित में से कौन – सा किसी बच्चे पर अनुवांशिकता का प्रभाव है ?

a – विशिष्ट शारीरिक लक्षण

b – विशिष्ट बुद्धि

c – विशिष्ट चरित्र

[A] केवल a

[B] केवल b

[C] a और b

[D] ये सभी

Ans-(D)

Q. समाजीकरण का अर्थ है ।

[A] सामाजिक मानदंड का कठोरता से पालन करना

[B] समाज में समायोजित होना

[C] सामाजिक मानदंडों के विरुद्ध विद्रोह करना

[D] सामाजिक विविधता को समझना

Ans-(B)

Q. किसी बालक के समाजीकरण में धर्म का महत्व है ।

a – आदर्शों में

b – अनुकरण में

c – संस्कार में

[A] केवल a

[B] केवल b

[C] केवल c

[D] ये सभी

Ans-(D)

Q. समाजीकरण की प्रक्रिया में अनुकरण को उपयोगी तथा विकासात्मक बनाने के लिए आवश्यक तत्व है ।

[A] परिवार और पड़ोसी

[B] गांव एवं शहर

[C] देश एवं राजनीति

[D] परिवहन एवं संचार साधन

Ans-(A)

Q. पियाजे के अनुसार 2 से 7 वर्ष क बीच का एक बच्चा संज्ञानात्मक विकास की ……….अवस्था मे है ।

[A] औपचारिक संक्रियात्मक

[B] मूर्त संक्रियात्मक

[C] संवेदी – गतिक

[D] पूर्व संक्रियात्मक

Ans-(D)

Q………..के विचार से बच्चे सक्रिय ज्ञान -निर्माता तथा नन्हे वैज्ञानिक हैं .जो संसार के बारे में अपने सिद्धांतों की रचना करते हैं ।

[A] स्किनर

[B] पॉवलॉव

[C] युंग

[D] पियाजे

Ans-(D)

Q. वाइगोत्स्की के अनुसार . बच्चे सीखते है ।

[A] जब पुनर्बलन प्रदान किया जाता है

[B] परिपक्व होने से

[C] अनुकरण से

[D] व्यस्को और सम व्यस्को के साथ परस्पर क्रिया से

Ans-(D)

Read more:-

MP Samvida Varg 3 Child Centred Education MCQ: ‘बाल केंद्रित शिक्षा’ पर आधारित है ऐसे सवाल जो MP TET Grade 3 की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़ें

MP Samvida Varg 3 CDP Fast Revision MCQ: परीक्षा हॉल में जाने से पूर्व CDP के इन सवालों को हल कर, चेक करें अपनी तैयारी का स्तर

यहाँ हमने MPTET Grade 3 के लिए ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ (Samvida varg 3 Bal Vikas MCQ) के महत्वपूर्ण प्रश्न शेअर किए है, MP TET सहित सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment