CTET 2022-23: अगले माह होने वाली सीटेट परीक्षा में शामिल होने से पूर्व, ‘गणित शिक्षण’ के इन महत्वपूर्ण सवालों का अभ्यास जरूर करें

Spread the love

CTET Math Pedagogy Important Practice MCQ: वर्ष 2011 से शुरु की गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 16वा संस्करण के आयोजन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2022 से शुरू हो चुकी है जो कि 24 नवंबर तक चलेंगी, देश के केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना लिए लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल होंगे देखा जाए तो अब परीक्षा के प्रारंभ होने में कुछ 1 सप्ताह का समय बाकी है, ऐसे में एक बेहतर रणनीति के तहत पढ़ाई पर फोकस ही सफलता का पहला साधन होगा ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए, ताकि पर्याप्त समय के भीतर ही सिलेबस पूरा किया जा सके.

जैसा कि आप जानते हैं परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन होगा ऐसे में मॉक टेस्ट का अभ्यास नियमित रूप से करना बेहद आवश्यक है, इस परीक्षा के संदर्भ में हम नियमित रूप से विभिन्न विषयों के प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवा रहे हैं. उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज हम ‘गणित शिक्षण’ से जुड़े सवालों को आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें आप को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए

गणित शिक्षण के बेहद जरूरी सवाल जो, सीटेट में आपके अंको को बढ़ाएंगे—CTET math pedagogy important practice MCQ Test 2022

Q.1 कक्षा II के छात्रों को 35 लिखने के लिए कहा गया तो कुछ ने 305 लिखा। अध्यापक के रूप में आप इसको कैसे संबोधित करेंगे?

1. यह बता कर कि यह गलत है और उन्हें सही उत्तर प्राप्त करने के लिए कहेंगे

2. श्यामपट्ट पर सही उत्तर लिख कर

3. उनको अपनी कापी में दस बार सही उत्तर लिखने के लिए देकर

4. उन्हें मूर्त पदार्थ से विनिमेय नियम समझा कर

Ans- 4 

Q.2 गणित के प्रथमिक पाठ्यक्रम में प्रतिचित्रण (मानचित्रण) के कौन से पहलूं विद्यमान हैं?

(A) मानचित्र का अर्थांकन 

(B) बिना पैमाने वाले आलेख

(C) संकेतों (प्रतीकों) का प्रयोग

(D) पैमाने के अनुसार आलेख खींचना

1. A, C, D

2.A, B, C

3. B, C, D

4. C, D, A

Ans- 2 

Q.3. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से विषय प्राथमिक विद्यालयों में गणित पाठ्यक्रम का भाग नहीं है।

1. पूर्णांक

2. चौपड़ (टाइलिंग)

3. अनुमान लगाना

4. सममिति

Ans- 1 

Q.4 मानकों का प्रयोग निम्नलिखित में से किन अवधारणाओं को समझाने के लिए किया जा सकता है?

1. संख्या बोध, भिन्न, प्रतिरूप

2. भिन्न स्थानीय मान, आयतन

3. संख्या बोध, प्रतिरूप, आयतन

4. संख्या बोध, चौपड़ (टाइलिंग), स्थानीय मान.

Ans- 1 

Q.5 निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही हैं?

(A) समस्या समाधान में लड़के, लड़कियों से अधिक योग्य हैं।

(B) ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को गणित कठिन लगता है।

(C) अध्यापक के विचारों का असर गणित सीखने वालों के प्रदर्शन पर होता है।

1. A

2. B

3. C 

4. A और B

Ans- 3 

Q.6 प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों को आंकड़ों का संग्रहण और अर्थाकन पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी योजना उत्तम है?

1. अभ्यास के लिए ढेर सारे प्रश्न उपलब्ध कराना

2. विद्यार्थियों से सर्वेक्षण का संचालन करवाना

3. कक्षा में क्विज (प्रश्नोत्तरी) का संचालन करना

4. कक्षा में सामूहिक परिचर्चा (विचार विमर्ष) का संचालन करना

Ans- 2 

Q.7 निम्नलिखित में से किसे संरचनात्मक (रचनावादी) गणित कक्षा का लक्षण माना जा सकता है?

1. गणितीय परिभाषाओं को कंठस्थ करने को उच्च मान देना

2. अध्यापक का केवल सही उत्तरों को केंद्रित करना

3. विद्यार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों को ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत समझना

4. विद्यार्थियों में पारस्परिक क्रियाओं को हतोत्साहित करना

Ans- 3 

Q.8 गणित के स्वरूप के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है? 

1. गणित में प्रतिरूपों और संबंधों की पढ़ाई सम्मिलित है।

2. गणित संख्याओं की पढ़ाई तक सीमित है।

3. गणित में अमूर्तीकरण और मानसदर्शन (दृश्यीकरण) सम्मिलित है। 

4. गणित वास्तविक संसार से जुड़ा है

Ans- 2 

Q.9 निम्नलिखित में से क्या विद्यार्थियों में त्रिविम (दिवस्थान) समझ को विकसित करने के लिए संभवत: उपयुक्त नहीं है?

1. भारत के मानचित्र में विभिन्न शहरों के बीच दूरी का परिकलन करना।

2. इसकी कल्पना करना कि दी हुई रेखाओं पर मोड़ने से एक कागज का टुकड़ा कैसा दिखेगा

3. निर्देश देना कि वे विद्यालय से घर कैसे जा सकते हैं

4. पेंसिल के ऊपरी दृश्य का पार्शव दृश्य से सुमेलन करना

Ans- 1 

Q.10 समतल आकृतियों के क्षेत्रफल को मापने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

1. विद्यार्थियों को अवसर दिया जाना चाहिए कि वे विभिन्न सूत्रों की खोज करें

2. क्षेत्रफल मापने वाले सूत्रों को क्षेत्रों के अनुमान से पहले पढ़ाया जाना चाहिए

3. मापन के औपचारिक मानकों का परिचय और परिपालन के लिए ग्रिड पेपर लाभदायक साधन हो सकता है.

4. क्षेत्रफल मापने के लिए नियमित आकृति वाले चौपड़ बिछाना (टाइलिंग) लाभदायक हो सकते है

Ans- 2 

Q.11 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

1. एक अभाज्य संख्या में जब दूसरी अभाज्य संख्या जोड़ी जाए, तो सदा एक अभाज्य संख्या प्राप्त होगी

2. एक अभाज्य संख्या को दूसरी अभाज्य संख्या से गुणा किया जाए तो सदा एक अभाज्य संख्या प्राप्त होगी

3. अभाज्य संख्याओं के गुणनखंड नहीं होते हैं

4. अभाज्य संख्याएँ अपरिमित रूप से अनेक हैं

Ans- 4 

Q.12 गणित की अवधारणाओं के पदानुक्रमित संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

1. गुणन का गठन योग की अवधारणा पर हुआ है

2. भाग का गठन व्यवकलन की अवधारणा पर हुआ है

3. पूर्णांकों का गठन प्राकृतिक संख्याओं की अवधारणा पर हुआ है। 

4. भिन्नों का गठन दशमलव की अवधारणा पर हुआ है

Ans- 4 

Q.13 प्राथमिक स्तर पर भिन्नों को पढ़ाने के लिए वांछनीय क्रियाकलाप को पहचानिए ।

1. भिन्न की प्रतिदिन की अवधारणओं का, कक्षा की पढ़ाई में हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए

2. प्राथमिक स्तर पर केवल आधे और चौथाई का परिचय दिया जाना चाहिए

3. भिन्न की अवधारणा को विभिन्न स्थितियों में प्रदर्शित किया जाना चाहिए

4. महत्व दिया जाना चाहिए कि अंश और हर, पृथक संख्याएँ हैं

Ans- 3 

Q.14 प्राथमिक स्तर पर गणित के आकलन के विषय में निम्नलिखित में से क्या वांछनीय नहीं है?

1. आवधारणाओं की समझ के आकलन पर महत्व दिया जाना चाहिए

2. एक विलक्षण परीक्षा प्रतिरूप का ही अनुकरण करना चाहिए

3. विद्यार्थियों के संदर्भ के प्रति आकलन को अतिसंवेदनशील होना चाहिए

4. यह आवश्यक है कि सभी बच्चों को उनकी गणितीय रुचि के अनुसार चुनौती दी जाए

Ans- 2 

Q.15 निम्नलिखित में से मुक्त सिरे वाले प्रश्न को पहचानिए:

1. एक गत्ते के डिब्बे का आयतन 480 घन मीटर है। यदि इसकी लंबाई और चौड़ाई क्रमश: 10m और 8m है, तो इसकी ऊंचाई क्या होगी?

2. एक गत्ते के डिब्बे की चौड़ाई उसकी लंबाई की 4/5 है और ऊंचाई, चौड़ाई की तीन चौथाई है। यदि डिब्बे का आयतन 480 घन मीटर है, तो इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई ज्ञात कीजिए

3. दो संख्याओ का गुणन फल 36 है संख्याये बताइए

4. एक बड़े 3360 वर्ग मीटर वाले खेत मे480 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले कितने आयताकार भूखंड समा सकते हैं?

Ans- 3 

Read More:

CTET MATHS PEDAGOGY: गणित शिक्षण के बेहद चुनिंदा सवाल जो, सीटेट परीक्षा में आपको बेहतर अंक दिलाने में सहायक होंगे, अभी पढ़े!

CTET Math Pedagogy प्रैक्टिस सेट: गणित शिक्षण शास्त्र के ऐसे सवाल जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं, अभी देखें

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘गणित शिक्षण शास्त्र’ से पूछे जाने वाले (CTET Math Pedagogy Important Practice MCQ) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment