UPSSSC PET 2022: भारत के भूगोल के अंतर्गत ‘जलवायु’ से जुड़े ऐसे सवाल, जो PET परीक्षा में आपको एक से दो अंक दिलाएंगे

Spread the love

Geography MCQ Based on Climate of India: उत्तर प्रदेश के लाखों युवा प्रतिवर्ष सरकारी नौकरी पाने का सपना लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं उन्हीं परीक्षाओं में से एक उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा जिसका आयोजन यूपीएसएसएससी के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है  इस साल PET परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित होगी जिसमें लगभग 37 लाख से अधिक युवा शामिल होंगे यदि आपने भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है यहां हम परीक्षा के पैटर्न के अनुसार भारत की भूगोल से पूछे जाने वाले जलवायु के प्रश्नों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जहां से परीक्षा में आपको एक से 2 सवाल देखने को मिल सकते हैं इसलिए इन सवालों पर एक नजर जरूर डालें.

परीक्षा के पैटर्न पर आधारित ‘भारत की जलवायु’ से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न—Climate of India Important MCQ for UPSSSC PET 2022

1. भारत में शीतकालीन वर्षा कहाँ से उत्पन्न होने वाले चक्रवातों का परिणाम है? 

(1) अरब सागर

(2) बंगाल की खाड़ी

(3) लाल सागर

(4) भूमध्य सागर

Ans-  4

2. इनमें से किस राज्य को बार-बार चक्रवात का सामना करना पड़ता है?

(1) ओडिशा

(2) केरल

(3) गुजरात

(4) जम्मू और कश्मीर

Ans- 1

3. गर्मियों के समय भारत के महान मरुस्थल से चलने वाली गर्म हवा क्या कहलाती है? 

(1) लू

(2) खेजड़ी

(3) सुखोवेय

(4) कारबुरान

Ans-   1 

4. भारत के किस भाग में सबसे पहले मानसून प्रवेश करता है? 

(1) केरल

(2) अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह

(3) पश्चिमी बंगाल

(4) तमिलनाडु

Ans- 2

5. निम्नलिखित में से कौन-सा चक्रवात नहीं है?

(1) हुदहुद

(2) फाइलिन

(3) ओखी

(4) दागर

Ans- 4

6. उत्तरी भारत में शीतकालीन वर्षा का कारण है? 

(1) दक्षिणी पश्चिमी मानसून

(2) पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ

(3) शीत लहर

(4) इनमें से सभी

Ans- 2

7. भारत के किस राज्य में ग्रीष्म ऋतु में सामान्यतया ‘काल ‘वैशाखी’ हवायें चलती हैं?

(1) पश्चिम बंगाल

(2) असम

(3) उड़ीसा

(4) बिहार

Ans-  1 

8. भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक वर्ष में सर्वाधिक वर्षा होती है? (Raj Police-2020)

(1) मासिनराम

(2) देहरादून

(3) डिब्रूगढ़

(4) कोलकाता

Ans- 1 

9. ‘वायु गुणवत्ता’ व ‘मौसम पूर्वानुमान’ का सूत्रपात कहलाता है?

(1) VATAVARAN

(2) MAUSAM

(3) SAFAR

(4) WINDEX

Ans- 3

10. वर्षा के दौरान हवा के मौसमी दिशा परिवर्तन को क्या कहा जाता है?

(1) चक्रवात

(2) डोलड्रम्स्

(3) मानसून

(4) उपरोक्त में कोई नहीं.

Ans- 3

11. पृथ्वी पर सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान का नाम क्या है?

(1) ईटानगर

(2) मेसिनराम / मासिनराम

(3) चेरापुंजी

(4) उपरोक्त में कोई नहीं

Ans- 2

12. किन महीनों को निवर्तन मानसून के महीने’ कहा जाता है?

(1) अक्टूबर नवम्बर

(2) अगस्त सितम्बर

(3) जुलाई अगस्त

(4) सितम्बर अक्टूबर

Ans- 1

13. भारत में मानसूनीवर्षा की कौन सी विशेषता/विशेषताएँ है हैं?

(A) मानसूनी वर्षा मुख्यतया स्थलाकृति से परिचालित होती है।

(B) मानसूनी वर्षा की समुद्र से दूरी बढ़ने के साथ कम होने की प्रवृत्ति है।

(C) मानसून अपसरण (लौटना) से मध्यवर्ती भारत में तीव्र वर्षा होती है

सही उत्तर का चयन नीचे दिये कोड से कीजिए: कोड:

(1) केवल (A) सही है।

(2) (B) और (C) सही हैं।

(3) (A) (B) और (C) सही हैं। 

(4) (A) और (B) सही हैं।

Ans- 4 

14. शीतकालीन मानसून की दिशा है –

(1) दक्षिण से उत्तर

(2) उत्तर से दक्षिण

(3) उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व

Ans- 3

15. भारतीय मानसून को प्रभावित करने वाला ‘अल नीनो’ है –

(1) समुद्री तूफान

(2) उष्ण कटिबंधीय विक्षोभ

(3) गर्म महासागरीय धारा

(4) टाइफून

Ans- 3

Read more:

UPSSSC PET Indian Geography: PET परीक्षा में पूछे जाएंगे भारत के ‘पर्वत और पठार’ से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, यहां पढ़ें 15 संभावित प्रश्न

UPSSSC PET 2022 Geography: भारत के प्रमुख ‘खनिज संसाधन’ से पूछे जाने वाले संभावित सवालों को परीक्षा से पूर्व एक नजर जरूर पढ़ ले

इस आर्टिकल में हमने आगामी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) में भूगोल से जुड़े कुछ (Geography MCQ Based on Climate of India) सम्भावित सवालों का अध्ययन किया है परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे Telegram Channel के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment