CTET 2022-23: सीटेट Online Exam में पूछे गए बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न, यहां पढ़िए

Spread the love

Bal Vikas Previous Year Question for CTET: देश के लाखों के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, अभ्यर्थी आवेदन 24 नवंबर तक दे सकेंगे। यह परीक्षा वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में सीबीएसई के द्वारा आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा इस वर्ष पूर्व की तरह ही स्वीट द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कराई जाएगी। इस लेख में हम सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए पिछले वर्षो में पूछे गए बाल विकास से संबंधित सवाल शेयर करने जा रहे हैं जिन के अध्ययन से अभ्यर्थी बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप भी सीटेट परीक्षा का हिस्सा बनने वाले हैं तो लेख में शेयर किए हुए सवालों को अपने बेहतर तैयारी के लिए एक बार अवश्य पढ़ ले।

बता दे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभयर्थी ही देश की आगामी सरकारी शिक्षक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन दे सकते हैं। अतः शिक्षक बनने के उत्सुक अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे सीटेट परीक्षा मे अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करें।

बाल विकास के ऐसे सवाल, जो पिछले वर्ष ऑनलाइन Mode पर आयोजित परीक्षा में पूछे जा चुके हैं—Bal Vikas previous year question for CTET Exam 2022 Paper 1 & 2

1. जीन प्याजे अपने संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त में, संज्ञानात्मक संरचनाओं को ……….. के रूप में वर्णित करते हैं।

(1) विकास का समीपस्थ क्षेत्र

(2) स्कीमा / मनोबंध

(3) मनोवैज्ञानिक उपकरणों

(4) उद्दीपक-अनुक्रिया संबंध

Ans- 2 

2. एक प्रगतिशील कक्षा में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस प्रकार देखा जाना चाहिए?

(1) योग्यता-आधारित समूह बनाने का मापदंड

(2) अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया की परियोजना के लिए महत्त्वपूर्ण

(3) अधिगम की प्रक्रिया में बाधा।

(4) अध्यापक के पक्ष पर असफलता।

Ans- 2 

3. जन्म से किशोरावस्था तक बच्चों में विकास किस क्रम में होता है?

(1) मूर्त, अमूर्त, सांवेदिक

(2) अमूर्त, मूर्त, सांवेदिक

(3) सांवेदिक, मूर्त, अमूर्त

(4) अमूर्त, सांवेदिक, मूर्त

Ans- 3

4. एक समावेशी कक्षा में ………  पर जोर होना चाहिए।

(1) सामाजिक पहचान के आधार पर छात्रों के अलगाव 

(2) हर बच्चे के सामर्थ्य को अधिकतम करने के लिए अवसर प्रदान करने

(3) प्रदर्शन- अभिमुखी लक्ष्यों 

(4) अविभेदी / समरूपी निर्देशों

Ans- 2 

5. कोहलबर्ग के नैतिक-विकास सिद्धांत के तीसरे स्तर “पारंपरिक नैतिकता की दूसरी अवस्था को क्या कहा जाता है?

(1) कानून और आदेशपालन अभिविन्यास

(2) आज्ञापालन और दण्ड अभिविन्यास

(3) सामाजिक समझौते और व्यक्तिगत आधार अभिविन्यास

(4) “अच्छा लड़का” “अच्छी लड़की” अभिविन्यास

Ans- 3 

6. रीना कक्षा में दी गई किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए अलग -अलग तरकीबों के बारे में सोचती है। यह निम्न में से किसका प्रतीक हैं?

(1) अल्प बोधगम्यता

(2) मानसिक क्षति

(3) अपसारी सोच

(4) अभिसारी सोच

Ans- 3 

7. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) के अनुसार, निम्न में से किस शब्दावली का प्रयोग उपयुक्त है?

(1) छात्र जिसे शारीरिक दिव्यांगता है।

(2) छात्र जिसका अशक्त शरीर है।

(3) मंदित छात्र

(4) विकलांग छात्र

Ans- 1 

8. एक रचनावादी प्ररिप्रेक्ष्य में बच्चों को किस प्रकार समझा जाता है ?

(1) छोटे वयस्कों के रूप में

(2) असभ्य जीव के रूप में जिन्हें सभ्य बनाने की जरूरत है।

(3) अपने पर्यावरण को समझने की जिज्ञासा लिए हुए।

(4) निष्क्रिय प्राणी के रूप में

Ans- 1 

9. 9 वर्षीय लीला ने बटनों के संग्रह को उनके माप के अनुसार वर्गीकृत किया। उसने सभी समूहों के बटनों को एकत्रित किया। फिर उन्हें उनके छेदों के आधार पर दोबारा वितरित किया। जीन पियाजे संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार लीला विकास के………. चरण पर है।

(1) पूर्व संक्रियात्मक

(2) अमूर्त संक्रियात्मक

(3) मूर्त संक्रियात्मक

(4) संवेदी-गामक 

Ans- 3 

10. एक रचनावादी कक्षा में निम्न में से किस पर महत्व दिया जाना चाहिए?

(1) निर्माणात्मक आकलन

(2) मानकीकृत एवं समरूप आकलन

(3) संकलनात्मक आकलन 

(4) एक आयामी आकलन

Ans- 1 

11. राजू 61 के स्थान पर 16 लिखता है और b और d अक्षरों में अकसर भ्रमित होता है। यह किसके प्राथमिक लक्षण है?

(1) शैक्षिक असहायता

(2) लेखन वैफल्य

(3) पठन वैफल्य

(4) स्वलीनता विकार

Ans- 3 

12. जब बच्चे अपने अनुभवों को अपने वर्तमान स्कीमा में समाहित करते हैं, तो इसको…..कहते हैं।

(1) आत्मसातीकरण

(2) समायोजन

(3) केन्द्रीयता

(4) संरक्षणता

Ans- 1 

13. एक प्रगतिशील कक्षा में:

(1) शिक्षण पाठ्यपुस्तक केन्द्रित होता है। 

(2) योगात्मक परीक्षा पर बल दिया जाता है।

(3) विद्यार्थी अध्ययन में सक्रिया भूमिका भूमिका निभाते हैं।

(4) अध्यापक दण्ड और पुरस्कार द्वारा छात्रों के शिक्षण को दिशा देता है।

Ans- 3 

14. जब कोई अध्यापिका किसी विद्यार्थी को उसके विकास निकट दूरस्थ क्षेत्र (ZPD) पर पहुँचाने के लिए सहायता को उसके निष्पादन के वर्तमान स्तर के अनुरूप ढालती है, तो अध्यापिका किस नीति का प्रयोग कर रही है?

(1) सहयोगात्मक अधिगम का प्रयोग

(2) अंतर पक्षता का प्रदर्शन

(3) स्कैफोल्डिंग

(4) विद्यार्थी में संज्ञानात्मक द्वंद्व पैदा करना

Ans- 3 

15. लेव वायगोत्स्की के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत को………..कहा जाता है क्योंकि वे तर्क देते हैं कि बच्चों का सीखना संदर्भ में होता है।

(1) मनोगतिक

(2) मनोलैंगिक

(3) सामाजिक-सांस्कृतिक

(4) व्यवहारात्मक

Ans- 3

Read More:

CTET Exam 2022: सीटेट परीक्षा में वर्ष 2011 से 2021 के मध्य पूछे गए, CDP के 15 महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए

CTET CDP Previous Year MCQ: सीटेट परीक्षा में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से पूछे गए इन सवालों को हल कर चेक करें, अपनी तैयारी का स्तर

यहां हमने सीटेट परीक्षा में CDP से (Bal Vikas Previous Year Question for CTET) विगत वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।

Join us on Telegram – Click Here 
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment