CTET 2023: सीटेट की पिछली शिफ्ट में गणित पेडगॉजी से पूछे गए सवाल, यहां पढ़िए!

Spread the love

CTET Math Pedagogy Exam Analysis Question: सीटेट परीक्षा के आयोजन का क्रम आज यानी 17 जनवरी 2023 से दोबारा शुरू हो चुका है जिसकी पहली शिफ्ट में शामिल अभ्यर्थियों की फीडबैक के अनुसार परीक्षा में पूछे जा रहे सवालों के पैटर्न में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं, ऐसे में आगामी दिनों में आपका एग्जाम भी होने वाला है परीक्षा में पूछे जा रहे सवालों  का एनालिसिस करते रहे ताकि बेहतर अंक हासिल किए जा सके. इस आर्टिकल में हम ‘गणित पेडगॉजी’ से पूछे गए प्रश्नों को आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें एग्जाम में जाने से पहले एक नजर जरूर पढ़े.

सीटेट 2022 में पूछे जा रहे हैं गणित पेडगॉजी से जुड़े कुछ ऐसे सवाल है, अभी देखें—CTET math pedagogy exam analysis question

1. प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे गणित में क्या सीखते हैं, इसके आकलन का ध्यान किस पर नहीं होना चाहिए?

1. तर्क कौशल का विकास

2. गणित की समस्याओं का जवाब देने में सटीकता

3. गणितीय अवधारणाओं को समझना 

4. गणितीय भाषा का विकास

Ans- 1 

2. ज्यामितीय निरूपण, जो पूरे और उसके अंश के बीच सम्बन्ध दिखाता है, कहलाता है?

1. चित्र

2. पाई चार्ट

3. दण्ड आलेख

4. चित्रलेख

Ans- 2 

3. निम्नलिखित में से कौन-सी एक गणितीय प्रक्रिया नहीं है?

1. रटना

2. आकलन

3. मानसदर्शन

4. मापन

Ans- 3 

4. निम्नलिखित में से क्या गणितीय तर्कणा का सूचक है?

(1) परिकलन में निपुणता की क्षमता 

(2) विभिन्न परिस्थितियों में सही सूत्रों को स्मरण करने की क्षमता।

(3) गणितीय संकल्पनाओं की परिभाषा देने की क्षमता 

(4) गणितीय प्रक्रिया की तर्कसंगतता देने की क्षमता

Ans-  4 

5. गणित में नैदानिक परीक्षण का उद्देश्य है?

1. बच्चों की समझ में अन्तर जानना

2. माता-पिता को प्रतिक्रिया देना

3. प्रगति रिपोर्ट भरना

4. अन्तिम अवधि की परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र की योजना बनाना

Ans- 1

6. वॉन हेले के स्तर जिस विकास की अवस्थाओं का संकेत करते हैं, वह है।

(1) भिन्न

(2) ज्यामितीय चिंतन

(3) संख्या की संकल्पना

(4) स्थानीय मान

Ans- 2 

7. निम्नलिखित समुच्चयों में से कौन सा गणित में प्रश्न हल करने का कौशल है?

(1) चित्रांकन करना, पीछे से हल करना, रट लेना । 

(2) कंठस्थ करना, अनुमान लगाकर परीक्षण करना, चित्रांकन करना । 

(3) विवेचन करना, चर का प्रयोग करना, प्रतिरूप देखना 

(4) प्रयत्न – त्रुटि विधि, चित्रांकन करना, कंठस्थ करना

Ans-  3

8. एक संख्या का दशमलव निरुपण समझने के लिए निम्निखित में कौन-सी पूर्व जानकारी का ज्ञान होना चाहिए?

(1) योग

(2) व्यकलन

(3) गुणा

(4) स्थानीय मान

Ans- 4 

9. गणित की प्रकृति के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?

(1) प्राथमिक स्तर पर गणित प्रत्यक्ष है और कल्पना की आवश्यकता नहीं है।

(2) गणितीय ज्ञान की संरचना में तर्क कौशल महत्त्वपूर्ण है। 

(3) गणितीय संकल्पनाओं की प्रकृति श्रेणीबद्ध है।

(4) गणित में विचारों के सही संचारण के लिए विशेष शब्दावली का प्रयोग होता है

Ans- 1 

10. कौन सा कार्य अध्यापक से संबंधित नही है।

(1) योजना

(2) बजट बनाना

(3) शिक्षण

(4) मार्ग दर्शन

Ans- 2 

11. निम्नलिखित में से कौन सा क्रियाकलाप बच्चों में त्रिविम समझ को विकसित करने के लिए अधिक उपयुक्त है ?

(1) चंद्रमा के उदय होने का समय लिखना ।

(2) संख्याओं को संख्या रेखा पर निरूपित करना 

(3) बोतल के ऊपरी दृश्य को चित्रित करना ।

(4) मानचित्र पर शहरों का स्थान निर्धारण करना ।

Ans- 3

12. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन.सी.एफ.) 2005 की अनुशंसा के अनुसार प्राथमिक विद्यालय का गणित पाठ्यक्रम

(1) गणितीय संकल्पनाओं में कठोरता देने वाला होना चाहिए। 

(2) छात्रों को प्रगामी गणित के लिए तैयार करने वाला होना चाहिए। 

(3) कार्यविधिक ज्ञान पर केंद्रित होना चाहिए।

(4) छात्रों के प्रतिदिन के अनुभवों से संबंधित होना चाहिए।

Ans-  4 

13. गणितीय अध्यापन को प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता नहीं है?

(1) एक नई संकल्पना का परिचय देने के लिए समय के नियम का कठोरता से पालन करना। 

(2) प्रतिदिन के अनुभवों के साथ संबंध स्थापित करना 

(3) एक ही संकल्पना के लिए विभिन्न शिक्षण- अधिगमों का प्रयोग

(4) छात्रों की त्रुटियों के प्रतिरूपों पर केंद्रित होना।

Ans- 1 

14. गणित के संदर्भ में, ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यालय में आने वाले बच्चों के लिए निम्न में से कौन सा कथन सही है

(1) उन्हें गणित का कोई ज्ञान नहीं है। 

(2) उनके पास मौखिक गणितीय परंपराओं और ज्ञान की प्रचुरता है।

(3) उन्हें विधिवत गणित सीखने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह उनके काम नहीं आएगा 

(4) उनकी गणित में संचारण निपुणता निकृष्ट है।

Ans- 2

15. निम्नलिखित में से कौन सा कथन विद्यार्थियों द्वारा गणित में की गई अशुद्धियों के समसामयिक निरीक्षण पर प्रकाश नहीं डालता है?

(1) वे जानकारी प्राप्त करने का मूल्यवान स्रोत हैं।

(2) वे अध्यापिका का उसकी कक्षाओं की आयोजना तैयार करने में मार्गदर्शन कर सकती हैं।

(3) उन्हें अनदेखा कर देना चाहिए।

(4) वे अधिगम का हिस्सा हैं।

Ans- 3

Read More:

CTET Exam Analysis (17 Jan 2023): सीटीईटी परीक्षा में पूछे जा रहे हैं कुछ ऐसे प्रश्न, परीक्षा के बाद क्या बोले अभ्यर्थी?

CTET 2023: सीटेट परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन के अंतर्गत पूछे जा रहे हैं निपुण भारत से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, अभी पढ़े

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment