CTET HINDI Pedagogy Quiz: हिंदी पेडगॉजी के 15 महत्वपूर्ण सवालों को हल कर, जांचे! आगामी सीटेट परीक्षा में अपनी तैयारी का लेबल

Spread the love

Hindi Pedagogy Top 15 MCQ for CTET 2022: देश के अलग-अलग राज्यों में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन बेहद जल्दी किया जाएगा फिलहाल सीबीएससी के द्वारा परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है जिसमें शामिल होने के लिए लगभग 30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन किए हैं ऐसे में यदि आप भी परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां हम रिक्शा के लिए उपयोगी ‘हिंदी भाषा शिक्षण’ के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, जो आगामी सीटेट एग्जाम की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है.

हिंदी शिक्षण के ऐसे सवाल जो दिसंबर में होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी देखें—Hindi pedagogy top 15 MCQ for CTET exam 2022

1. विद्यार्थी विशेष की समस्या को पहचानकर उसके अनुसार शिक्षण विधि में सुधार  ————- का एक महत्वपूर्ण अंग है।

1. पोर्टफोलियो

2. जाँच-सूची 

3. परीक्षा

4. आकलन

Ans- 4 

2. एक भाषा शिक्षक विद्यार्थियों के आकलन के दौरान, विदयार्थियों के बारे में जानकारी संकलित करता है। करती है।

1. तकनीकी शब्दावली तथा भाषा द्वारा विद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि देने के लिए।

2. शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक पहलुओं से जुड़े विविध उपकरणों एवं प्रविधियों का उपयोग करना।

3. उनके निष्पादन के आधार पर, उन्हें उत्कृष्ट, औसत, एवं कमजोर श्रेणी में वर्गीकृत करने के लिए।

4. भाषा की कक्षा में अधिक से अधिक, शिक्षण सहायक सामग्री के उपयोग के उद्देश्य के लिए।

Ans- 2 

3. एक बच्ची अपनी विद्यालयी शिक्षा अपनी मातृभाषा में आरंभ करती है तथा वह हाईस्कूल पूरा करने तक उसमें और अनेक भाषाएँ जोड़ने की ओर अग्रसर होती हैं। इस भाषा शिक्षा युक्ति को क्या कहते हैं?

1. मातृभाषा प्रथम नीति

2. भाषा नीति के रूप में त्रिभाषा सूत्र

3. मातृभाषा आधारित बहुभाषिकता 

4. भाषाओं के लिए नई शिक्षा नीति

Ans- 3 

4. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कहती है ————–

1. विद्यालय में अधिगम के लिए ‘बहुभाषिकता और भाषाओं की शक्ति आवश्यक है।

2. आगे की शिक्षा को सहज बनाने के लिए विद्यालय के प्राथमिक चरण में माध्यम के रूप में अंग्रेज़ी भाषा हो। 

3. सभी भाषा अधिगम मातृभाषा में ही होना चाहिए।

4. बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार अनेक भाषाएँ सीखनी चाहिए।

Ans- 1 

5. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, निम्नलिखित में से भारत सरकार की कौन-सी पहल, इस बात पर बल देती है कि विद्यार्थी अधिकांश रूप से प्रमुख भारतीय भाषाओं की उल्लेखनीय एकता के बारे में जानेंगे।

1. एक भारत श्रेष्ठ भारत

2. स्वच्छ भारत अभियान

3. सर्व शिक्षा अभियान

4. डिजिटल इंडिया अभियान

Ans- 1 

6. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इस बात का समर्थन करती है कि –

1. मातृभाषा सभी भाषाओं और विषय-वस्तु सीखने के लिए अनिवार्य है।

2. बुनियादी स्तर से विद्यार्थी शिक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेज़ी है।

3. त्रिभाषा सूत्र के अंतर्गत विदेशी भाषा का अध्ययन 

4. त्रिभाषा सूत्र के अंतर्गत शास्त्रीय भाषा का अध्ययन

Ans- 1 

7. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विदेशी भाषाओं जैसे – कोरियन, जापानी, थाई, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, पुर्तगाली और रूसी के अध्ययन की ————– के रूप में अनुशंसा की गई है।

1. त्रिभाषा सूत्र के अंग के रूप में

2. अतिरिक्त भाषाओं के रूप में

3. व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंग के रूप में 

4. कौशल विकास के अंग के रूप में

Ans- 2 

8. सचिन कुछ विशेष सूचना जानने के लिए कोई एक पाठ्य सामग्री पढ़ती है। इस प्रकार के पठन को क्या कहते है?

1. बारीकी से पठन

2. सरसरी तौर पर पठन

3. द्रुतगामी पठन

4. गहन पठन

Ans- 1 

9. प्राथमिक स्तर पर पढ़ना सीखने में सबसे कम महत्त्वपूर्ण है

1. अनुमान लगाना

2. सन्दर्भानुसार अर्थ

3. अक्षरों की पहचान

4. पढ़ने का उद्देश्य

Ans- 3 

10. जब पाठक पाठ्य सामग्री का केन्द्रीय भाव तथा सार खोजने के लिए तीव्रता से पढ़ता/ पढ़ती है और लेखक के उददेश्य तथा लिखने की व्यवस्था को समझना चाहता/चाहती है। यह प्रक्रिया —————– के अंतर्गत आती है।

1. स्किमिंग रीडिंग

2. स्कैनिंग रीडिंग

3. गहन रीडिंग

4. विस्तारित रीडिंग

Ans- 1 

11. कक्षा तीन की अध्यापिका अपने शिक्षार्थियों को विशेषण पढ़ाते समय उन सभी शब्दों की सूची बनाने के लिए कहती है जो किसी वाक्य में व्यक्ति या वस्तू की खूबी का वर्णन करें। यह कार्य सहपाठियों के साथ चर्चा करके करने के लिए कहती है। शब्द संपदा बढ़ाने का यह कौन सा तरीका है?

1. शब्दों के साथ संबंध बैठाना।

2. वर्णन करने वाले शब्द।

3. संदर्भ में विशेषण

4. संदर्भ में शब्द संपदा ।

Ans- 4 

12. अश्विन किसी पाठ्य सामग्री में से और दूसरों द्वारा बोली गई किसी भी बात में से कुछ शब्दों की पहचान कर लेता है। परन्तु इन शब्दों का प्रयोग स्वयं नहीं कर पाता है। इन शब्दों को किस श्रेणी में रखेंगे?

1. सक्रिय शब्द संपदा

2. कठिन शब्द

3. निष्क्रिय शब्द संपदा

4. कम प्रयुक्त होने वाले शब्द

Ans- 3 

13. ‘उत्पाद शब्द संपदा’ से क्या तात्पर्य है?

1. जिन शब्दों को हम सुनते और पढ़ते हैं और उनकी पहचान करते हैं।

2. वे शब्द जिनका हम बोलते समय प्रत्यास्मरण करते हैं। 

3. वे शब्द जिन्हें हम लेखन और वाचन में प्रयुक्त करते हैं। 

4. वे शब्द जिन्हें हम श्रवण व लेखन के दौरान पहचान नहीं पाते हैं।

Ans- 3 

14. संकेत भाषा क्या है?

1. व्याकरण के साथ एक स्वाभाविक भाषा है 

2. स्वाभाविक भाषा नहीं है

3. व्याकरण के बिना एक स्वाभाविक भाषा है

4. बधिर समुदाय के लिए हाव-भाव समूह है।

Ans- 1 

15. भाषा के क्रियात्मक पहलू को भाषा अधिगम के ———— साथ बढ़ावा मिलता है। 

1. संप्रेषणात्मक उपागम

2. संरचनात्मक उपागम

3. रचनात्मक उपागम 

4. परंपरागत उपागम

Ans- 1 

Read More:

CTET 2022: इन बदलावों के साथ आयोजित होगी सीटेट परीक्षा, परीक्षा तिथि को लेकर जाने नई अपडेट

KVS PRT EXAM 2023: जल्द आयोजित होने वाला है केवीएस पीआरटी एग्जाम, सीडीपी के यह सवाल दिलाएंगे परीक्षा में बेहतर अंक, अभी पढ़े

सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment