CTET Math Pedagogy: CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘गणित शिक्षण’ से जुड़े ऐसे सवाल

Spread the love

Math Pedagogy Model MCQ Test for CTET: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा दिसंबर से जनवरी माह के मध्य सीटेट परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें शामिल होने के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने अपने  रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं यदि आप ही इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं यहां हम परीक्षा के लिए बेहद उपयोगी गणित शिक्षण से जुड़े कुछ बेहद रोचक प्रश्नों को लेकर आए हैं जहां से सीटेट में हमेशा सवाल पूछे (Math Pedagogy Model MCQ Test for CTET

) जाते हैं बेहतर अंक हासिल करने के लिए इन सवालों का अभ्यास एक बार अवश्य करें.

गणित शिक्षण के जरूरी सवालों के जवाब, क्या? आप जानते हैं अभी पढ़े—math pedagogy model MCQ test for CTET exam 2022

1. स्थानीय मान की संकल्पना के शिक्षण के लिए अध्यन कक्षा में भिन्न-भिन्न प्रकार की सामग्री जाता है जैसे-गिनतारा, डीन्स ब्लाक, रु 1, रू10, रु 100 के नकली मुद्रा नोट उपरोक्त स्थिति में अध्यापक डीन्स सिद्धांत के नियम का आश्रय रहा है?

1. गतिक नियम

2. गणितीय परिवर्तनशीलता नियम

3. बोधात्मक परिवर्तनशीलता नियम

4. रचनात्मक नियम

Ans- 3 

2. त्रुटियाँ, गणित में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह वाक्य —————- 

1. गलत है क्योंकि त्रुटियाँ गणित के प्रति लापरवाही वाली अभिवृति को दर्शाती है।

2. सही है, क्योंकि शिक्षक को यह समझने में मदद मिलती है कि गणितीय अवधारणाओं का निर्माण कैसे किया

3. गलत है, क्योंकि गणित त्रुटिरहित विषय है।

4. सही है, क्योंकि त्रुटियाँ कम बुद्धिलब्धि (IQ) को दर्शाती है।

Ans- 2 

3. छात्रों को जब दो भिन्नो का योग करने के लिए कहा जाता है, तब बहुधा इस साधारण त्रुटि का सामना होता है अंश को अंश में जोड़ देते हैं। और हरको हर मे इस भ्रान्ति का क्या संभावित कारण हो सकता है?

1. अध्यापक की संकल्पनात्मक समझ में कमी

2. कक्षा में छात्रों के ध्यान में कमी

3. योग में सीखे गए तथ्यों का सामान्यीकरण भिन्नो पर लागू करना

4. शिक्षण अधिगम सामग्री का सुलभता से नहीं प्राप्त होना।

Ans- 3 

4. छात्रों की आँकड़ों के संग्रहण की समझ के आकलन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त रचनात्मक कार्य है।

1. कक्षा में विचार विमर्श

2. वर्ग पहेली

3. सर्वेक्षण पर आधारित परियोजना

4. भूमिका अभिनय

Ans- 3 

5. प्राथमिक स्तर पर छात्रों को गणितीय क्रियाकलापों में व्यस्त रखना बहुल तरीकों से सहायक हो सकता है जैसे कि

a. छात्रों को कई अमूर्त अवधारणाओं का अन्वेषण करने और परिकलन रणनीतियों को सीखने के अवसर प्रदान करता है।

b. समय-सारणी में दिए गए खाली कालंशो का उपयोग करने में सहयता करता है।

c. छात्रों को उनकी गणितीय समझ एवं विवेचन को और गहन करने में सहायता करता है।

d. संकलित आकलन के उपकरण का कार्य करता है।

सही का चुनाव किजीए।

1. (a) और (d)

2. (b) और (c)

3. (b) और (d)

4. (a) और (c)

Ans- 4 

6. ज्यामिति को गणित का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र माना गया है और प्राथमिक गणित का यह एक अभिन्न भाग होना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि

1. सभी छात्र ज्यामिति में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं, क्योंकि यह समझने में सरल है।

2. ज्यामिति गतिविधि उन्मुख है और खेलने का समय देती है।

3. कई प्रसिद्ध गणितज्ञों ने ज्यामिति के विकास में सहयोग दिया है।

4. ज्यामिति के अनुभव, दैनिक जीवन में अधिगम और गणितीय विचारों एवं अवधारणाओं के अधिगम और दृश्यीकरण में सहायता करते हैं।

Ans- 4 

7. सुश्री श्रेया,  एक प्राथमिक कक्षा की गणित अध्यापिका अपने शिक्षार्थियों को दो-अंकों वाली  संख्याओं का योग पढ़ाने के लिए विविध विधियों का उपयोग करती हैं, जैसे कि

(i)   23    + 46      69      (ii) 20+3      40+6     60+9 = 69 (iii) 23+46 = (20+3)+(40+6)                 = (20+40)+(3+6)                 = 60+9 = 69 

उसकी शैक्षिक बिधि के लिए निम्न में से कौन-सा कथन अत्यंत उपयुक्त है?

Options:

1.  केवल गणितीय संचारण पर बल दे रही हैं।

2. वह अपने छात्र को गणित में प्रश्नों को हल करने के लिए विविध उपागम को प्रस्तुत कर रही है।

3. बहु बहुल विधियों का उपयोग करके छात्र को भ्रमित कर रही हैं।

4. एक प्रश्न को हल करने के लिए वह अधिक समय व्यर्थ कर रही है।

Ans- 2 

8. कंचो के खेल में, रेनू बार (4) को हार जाती है। उसके पास सात (7) कंचे बचे है। उसने कितने कंचो के साथ खेल किया था? उपरोक्त प्रश्न उदाहरण है

1. योग पर संदर्भात्मक प्रश्न का

2. खुले सिरे वाले प्रश्न का

3. बहुविकल्पीय प्रश्न का

4. व्यवकलन पर संदर्भात्मक प्रश्न का

Ans- 1 

9. हम षष्टिक पद्धति का उपयोग कहाँ पर करते हैं?

1. आंकड़ो के प्रमाणीकरण / परिमाणन के लिए

2. कोणों को मापने के लिए

3. दूरी को फुट और गंज में मापने के लिए

4. हिंदी – अरबी संख्यांकों को लिखने के लिए

Ans- 2 

10. कक्षा और ।। में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा 2005 की दृष्टि से गणित के शिक्षण और अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

1. कलन विधि और रटान्त अधिगम पर जोर देना।

2. कक्षा I और II में केवल मौखिक प्रश्नों को करवाना चाहिए।

3. गणित को अन्य विषयों जैसे भाषा, कला, और पर्यावरण अध्ययन आदि के साथ समाकलित किया जाना चाहिए।

4. कक्षा I और II में गणित को नहीं पढ़ाया जाना चाहिए।

Ans- 3 

11. रचनावादी कक्षा में दशमलवों के गुणन का परिचय देने के लिए निम्न में अत्याधिक उपयुक्त कौन सा है?

1. दशमलव को प्रदर्शित करने के लिए ग्राफ (ग्रिड) का उपयोग करना और उसके बाद के गुणन का परिचय देना।

2. दशमलव को भिन्न में परिवर्तित करना और फिर गुणन करना

3. दशमलव को पूर्ण संख्याओं में परिवर्तित करना और फिर गुणन करना ।

4. औपचारिक कलनविधि का उपयोग करके प्रश्न को हल करना और उसके बाद अभ्यास के लिए कार्य पत्रिका देना

Ans- 1 

12. प्रतिशतता’ की अवधारणा पढ़ाते हुए कक्षा में विषय त्यौहारों के मौसम में विक्री और छूट पर विचार विमर्श-प्रारंभ किया गया। कक्षा में इस प्रकार की चर्चा

1. छात्रों के बाद-विवाद कौशल को बढ़ाने में सहायक होती है।

2. छात्रों को एक-दूसरे के विचार सुनने में सहायक होती है और उन्हें अपने तर्क प्रस्तुत करने को प्रोत्साहित करती है जिससे उनकी वाचन कला में बढ़ोतरी होती है।

3. इससे बचना चाहिए, क्योंकि इससे कक्षा में शोर के स्तर में वृद्धि होती है और दूसरों की शांति भंग होती है।

4. छात्रों को कक्षागत गणित और बाहरी दुनिया के गणित में संबंध बनाने में मदद मिलती है, जिससे उनकी संकल्पनात्मक समझ में बढ़ोतरी होती है।

Ans- 4 

13. बच्चों के गणितीय चिंतन के आकलन के लिए निम्न प्रश्नों में से कौन-सा अत्यन्त उपयुक्त है? 

1. 4.25 0.5 को हल करो।

2. यदि एक फल की कीमत ₹4.25 प्रति किलोग्राम है, तो आप 0.5 Kg के लिए कितना खर्च करेंगे।

3. यदि 4.25 को 0 से के बीच की किसी संख्या से गुणा किया जाए, तो गुणनफल 4.25 के कम या अधिक होगा। स्पष्ट कीजिए।

4. 4.25 को 0.5 से गुणा करने की मानक कलन विधि की व्याख्या कीजिए।

Ans- 3 

14. इनमें से कौन-सी गतिविधि, एक शिक्षिका, कक्षा II के बच्चों को एक अंकीय संख्याओं के व्यवकलन पढ़ाने के लिए उपयोग कर सकती है?

1. 6 बिन्दु बनाना और उनमें से 2 बिन्दुओं पर गोला बना देना, फिर बच्चों से बचे हुए बिन्दुओं को गिनने के लिए कहना । यही गतिबिधि समान प्रकार के उदहरणों से दोहराना ।

2. श्यामपट्ट पर 6- 2 = 4 लिखना और बच्चों को उसे 10 बार अपनी कॉपी में लिखने के लिए कहना ।

3. शिक्षिका बच्चों को श्यामपट्ट पर लिखे सभी सवालों को जोर से पढ़ने के लिए कहती है।

4. शिक्षिका बच्चों को बहुत सारी संख्यात्मक समस्याएं, जैसे 17-8, 14-12 आदि अभ्यास करने के लिए देती हैं।

Ans- 1 

15. रेहाना गणित की एक अच्छी अध्यापिका बनना चाहती है। गणित की अच्छी अध्यापिका बनने के लिए उसमें ————— होना / होनी  चाहिए।

1. छात्रों को गणित ओलंपियाड के लिए तैयार करने का कौशल

2. संकल्पनात्मकता समझ और गणितीय ज्ञान को वास्तविक जीवन से संबंधित करने की क्षमता

3. सिद्धांतों और सूत्रों को स्मरण करने की क्षमता

4. मानसिक गणित की समस्याओं को हल करने की क्षमता

Ans- 2 

Read More:

CTET 2022: सीटेट के 16वे संस्करण के आयोजन का समय बेहद नजदीक, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के इन महत्वपूर्ण सवालों से करें, परीक्षा की तैयारी

CTET 2022: बाल विकास के ऐसे ही सवाल, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में आपके अंकों को बढ़ाएंगे

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘ गणित पेडागोजी’ से पूछे जाने वाले (Math Pedagogy Model MCQ Test for CTET) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment