CTET EVS NCERT Question: ईवीएस एनसीआरटी पर आधारित बेहद रोचक प्रश्नोत्तरी, CTET 2022 में शामिल होने से पूर्व, जरूर पढ़ें

Spread the love

Important Questions for NCERT Based EVS: सीटेट 2022 के आयोजन का समय बेहद करीब आ चुका है आने वाले दिसंबर माह से यह परीक्षाएं ऑनलाइन सीबीटी मोड पर प्रारंभ हो जाएंगे जोकि जनवरी 2023 तक चलेंगे फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है यदि आपने भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने आवेदन किए हैं  तो बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल करने के लिए एक रणनीति के तहत पढ़ाई पर फोकस करना बेहद जरूरी है यहां हम शिक्षण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवा रहे हैं इसी श्रंखला को जारी रखते हुए आज हम ‘पर्यावरण अध्ययन’ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से हमेशा पूछे जाने वाले प्रश्नों को लेकर आए हैं, जिन्हें आपको एग्जाम हॉल में जाने से पूर्व एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए.

पर्यावरण अध्ययन में अच्छे अंक पाने के लिए, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के इन सवालों को जरूर पढ़ें—CTET NCERT based EVS important question and answer

प्रश्न. बांस के मजबूत खम्बो पर जमीन से लगभग 3 से 3.5 मी. (10 से 12 फीट ऊंचे ऊंचाई पर बने घर जिनकी छते ढालू होती है किस राज्य में बने होते हैं

उत्तर– असम

प्रश्न. पत्थर एवं लकड़ी से बने ढालु छतो वाले घर कहां पर पाए जाते हैं-

उत्तर-  मनाली/हि. प्रदेश

प्रश्न. राजस्थान में मिट्टी से बने घरों को गोबर से लीपा जाता है 

उत्तर- क्यों ताकि दीमक ना लगे

प्रश्न. सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी की होती है?

उत्तर- हिरण

प्रश्न. मिट्टी के घर जिनकी छते कटीली झाड़ियों से छाई रहती है, एवं इनके फर्श को गोबर से लीपा जाता है, किस राज्य में बने होते हैं 

उत्तर- राजस्थान

प्रश्न. नारियल से बना हुआ टेपिओका कहा खाया जाता है –

उत्तर- केरल

प्रश्न 2. टेपिओका का दूसरा नाम क्या हैं –

उत्तर- कोप्पा

प्रश्न. अवियल (मिश्रित सब्जी) कहा खाई जाती हैं।

उत्तर- केरल

प्रश्न. सरसों के तेल में बनी हुई मछली प्रसिद्ध है

उत्तर- जम्मू कश्मीर

प्रश्न. नारियल के तेल में बनी हुई समुंद्री मछली प्रसिद्ध है: 

उत्तर- गोवा

प्रश्न. बांस के कोपल, और मूमोज किस राज्य में प्रसिद्ध है –

उत्तर- नागालैंड

प्रश्न. लाल चिटी की चटनी किस राज्य में प्रसिद्ध है

उत्तर- छतीसगढ़

प्रश्न. सरसों का साग, मक्के की रोटी, पूड़ी, भटूरे

उत्तर- पंजाब

प्रश्न. केले के फूलों की सब्जी किस राज्य में खाई जाती है

उत्तर- केरल

प्रश्न. एस्किमो जनजातियों के निवास स्थान को क्या कहते हैं

उत्तर- इग्लू

प्रश्न. यह एक प्रकार का लकड़ी का घर होता है, जो पानी पर तैरता रहता है, इस पर लकड़ी की खूबसूरत नक्काशी भी होती है। जिसे खत्मबंद कहते हैं यह घर जम्मू-कश्मीर व केरल राज्य में पाई जाती हैं इनका उपयोग पर्यटन के लिए होता है, कहलाते

उत्तर- हाउसबोट

प्रश्न. नक्काशीरहित हाउसबोट कहलाते हैं

उत्तर- डोंगे

प्रश्न. पत्थर के बने घर जिनकी फर्श और छत में लकड़ी की बनी होती है, इनकी छते ढलान वाली एवं वर्ष से ढकी होती है, कहां पाए जाते हैं

उत्तर- लद्दाख

प्रश्न. लद्दाख की चंगपा जनजाती याक के बालों की पतियों से टैंट बनाते हैं जिसे क्या कहते हैं

उत्तर- रैवो

प्रश्न. खिरगीज जनजाति का ग्रीष्मकालीन आवास कहलाता है-

उत्तर-  यूर्त

प्रश्न. आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है?

उत्तर- संयुक्त राज्य अमरीका

प्रश्न. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं?

उत्तर – थियोफ्रेस्टस

प्रश्न. पेड़ में छेद करने वाले पक्षी को कहते हैं

उत्तर- कठफोड़वा

Read More:

CTET EVS Pedagogy PYQ’s: जल्द आयोजित होगा सीटेट का 16वा संस्करण, पिछले वर्ष EVS पेडगॉजी से पूछे गए इन सवालों को हल कर, जाने! परीक्षा का पैटर्न

CTET Exam 2022-23: पर्यावरण अध्ययन में रेलगाड़ी से पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़िए

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पूछे जाने वाले ‘पर्यावरण अध्ययन’ (Important Questions for NCERT Based EVS) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment