CTET August 2023: पर्यावरण पेडगॉजी के इन रोचक सवालों से करें, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की पक्की तैयारी

Spread the love

EVS Pedagogy Model Question Answer for CTET Exam 2023: केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य सीटेट परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को पूरे भारतवर्ष में एक ही दिन ऑफलाइन माध्यम से किया जा रहा है पिछले कुछ वर्षों से यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही थी, किंतु अब पुनः पुराने पैटर्न को लागू किया गया है इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए लाखों उम्मीदवारों ने अपने आवेदन किए हैं ऐसे में यदि आप भी उनमें से एक हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है. इस आर्टिकल में हम शिक्षक पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार पर्यावरण पेडगॉजी से पूछे जाने वाले चुनिंदा प्रश्नों को शेयर करने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास आपको एग्जाम की दृष्टिकोण से अवश्य करना चाहिए,

सीटेट परीक्षा में अच्छा Score दिलाएंगे पर्यावरण पेडगॉजी के यह सवाल, अभी पढ़े—EVS model test paper for CTET exam 2023 paper 1

Q. प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस पढ़ाने का एक प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को इस योग्य बनाना है कि-

A. वे ऐसे कौशल अर्जित करें जिनसे वे स्वतंत्र रूप से पर्यावरण को बचाने हेतु क्रियाकलाप करें।

B. उच्च प्राथमिक स्तर की पढ़ाई हेतु पर्यावरण संबंधी प्रत्यय अर्जित करें।

C. विद्यार्थियों को कक्षा की शिक्षा को स्कूल से बाहर के जीवन से जोड़ने में मदद करना है।

D. परंपरागत विषयों के परे विद्यार्थियों की रूचि का विकास करने में मदद करना।

Ans- (C)

Q. कक्षा I तथा II में ई. वी. एस के लिए कोई निर्धारित पाठ्य पुस्तकें नहीं हैं। निम्नलिखित में से इसका सबसे उपयुक्त कारण क्या है?

A. ई.वी.एस की पाठ्य-पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए स्कूल के बस्ते को भारी बना देती हैं।

B. कक्षा I और II के विद्यार्थी ई.वी.एस को सरलता से नहीं समझते हैं।

C. ई.वी.एस को भाषा तथा गणित के साथ एकीकृत किया गया है।

D. कक्षा | एवं II के विद्यार्थी ई.वी.एस जैसे एक अतिरिक्त विषय का बोझ नहीं डाला ज सकता है।

Ans- (C)

Q. विद्यार्थियों को पौधों एवं वृक्षों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए निम्न में से कौन सी सार्वधिक उपयुक्त नीति है?

A. लकड़ी के लट्ठों के गोदाम का भ्रमण करना।

B. वनों को काटने से बचाने के लिए पोस्टर बनाना।

C. वनों के संरक्षण पर नाटक करना।

D. एक पेड़ को अपनाना तथा उसकी देख-भाल करना।

A. A, C और D

B. B, C और D

C. C और D

D. केवल D

Ans- (B)

Q. एक ई.वी.एस के शिक्षक के लिए, विद्यार्थी के ई.वी.एस के ज्ञान का मूल्यांकन करते हेतु निम्न में से कौन सी पद्धति सही है?

A. मानकीकृत टेस्ट जो राष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के लिए उपयुक्त हों।

B. शिक्षक द्वारा बनाए उपकरण जो शिक्षक की अपनी शिक्षण के अनुकूल हों।

C. परीक्षा विभागों द्वारा विकसित किए हुए सर्वसामान्य टेस्ट।

D. शिक्षक द्वारा बनाए उपकरण जो उसके विद्यार्थियों, उसकी शिक्षण प्रणाली तथा स्थानीय प्रसंगों के अनुकूल हों।

Ans- (D)

Q. आदर्श रूप से निम्न में से कौन सा विकल्प विद्यार्थियों द्वारा किए गए क्रिया कलापों के पश्चात उनके सीखने को दृढ़ करने के लिए होना चाहिए?

A. घर पर किए गए क्रिया कलाप

B. शिक्षक द्वारा क्रिया-कलापों का स्पष्टीकरण

C. कक्षा में आपसी विचार विमर्श

D. ई.वी.एस की कॉपी में रिकॉर्ड बनाए रखना

Ans- (C)

Q. निम्न में से किस का उपयोग ई.वी.एस के शिक्षकों द्वारा अपने विद्यार्थियों के प्रमाणिक सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए होगा ?

A. तिमाही टेस्ट

B. दत्त कार्य की नोटबुक

C. पोर्टफोलियो

D. कक्षा में व्यवहार

Ans- (C)

Q. “हम चीजें कैसे बनाते हैं” पढ़ाने में निम्नलिखित में से कौनसी युक्ति अथवा स्रोत सबसे अधिक उपयुक्त है।

A. किसी ऐतिहासिक भवन का भ्रमण करना और उसके निर्माण सामग्री तथा निर्माण नमूनों को पहचानना।

B. विभिन्न क्षेत्र के लोगों द्वारा सिर पर धारण करने वाले पहनावे पर चर्चा करना।

C. संदर्भ पुस्तकों से विभिन्न प्रकार के बर्तनों के विषय में अनुदेशन

D. खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार के औजारों की आकृति चित्रों को विद्यार्थियों के साथ साझा करना।

Ans- (A)

Q. तीसरी कक्षा के विद्यार्थी अपने परिवार के सदस्यों के विषय में सीखते हुए चौथी कक्षा में परिवार वृक्ष की ओर बढ़ते हैं तथा पांचवी कक्षा में परिवार परगमन के विचार की तरफ बढ़ते हैं। इस थीम में पाठ्यचर्या उपागम है-

A. अमूर्त से मूर्त

B. वैश्विक से स्थानीय

C. स्थानीय से वैश्विक

D. सामान्य से विशिष्ट

Ans- (C)

Q. निम्नलिखित में से कौन सा से तत्व एक अध्यापक को पर्यावरण अध्ययन के पाठ योजना में रखने के लिए विचार करना चाहिए?

A. अनुदेशन विशिष्ट उद्देश्य

B. छात्रों की पर्यावरण सजगता

C. प्रमुख अवधारणाएं और प्रक्रिया- कौशल

D. सामान्य उद्देश्य

A. केवल A

B. केवल C

C. A, B और C

D. A, C और D

Ans- (D)

Q. दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन सी युक्ति पर्यावरण अध्यापन के लिए सबसे अधिक उचित है-

A. श्रवण पाठ्य-वस्तु तैयार की जाएं

B. स्पर्श वस्तुओं या बड़े अक्षरों में विषय-वस्तु का उपयोग किया जाए।

C. अवधारणाओं की सरल चित्रों तथा मूर्त ठोस वस्तुओं द्वारा व्याख्या की जाए।

D. जहां तक संभव हो पाठ्य-वस्तु से अधिक मूर्त निश्चित बनाएं।

A. केवल A

B. केवल B

C. केवल C

D. A, B और D

Ans- (D)

Q. सलीम प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को ‘जल’ विषय पढ़ाने के लिए क्षेत्र भ्रमण करना चाहता है। इनमें से कौन सी जगह उचित रहेगी-

A. जल संचय यंत्र

B. जोहड़

C. बावड़ी

D. खेजड़ी

A. A और C

B. A केवल

C. A और D

D. A, B और C

Ans- (D)

Read More:

CTET 2023: CDP में ‘चिंतन’ पर आधारित ऐसे ही सवाल सीटीईटी परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं, इन्हें जरूर पढ़ें

CTET 2023: हिंदी भाषा शिक्षण के ऐसे ही सवाल सीटीईटी परीक्षा में हर बार देखने को मिलते हैं, इन्हें जरूर पढ़ें

सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओ के सभी नवीनतम न्यूज़ एवं अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वैबसाइट को नियमित विजिट करते रहे। साथ ही हमारे टेलीग्राम चेनल के सदस्य जरूर बने। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया!!

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment