CTET 2023: पर्यावरण पेडगॉजी के बेहद रोचक सवाल जो CTET परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं, अभी पढ़ें

Spread the love

EVS Pedagogy Model Test Paper For CTET 2023: सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कि जुलाई में आयोजन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है जो कि 26 मई तक जारी रहेगी. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन कर सकते हैं. वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली इस शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इस आर्टिकल में हम पर्यावरण शिक्षण से जुड़े कुछ रोचक प्रश्नों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जिनका अभ्यास आपको एग्जाम में शामिल होने से पूर्व एक बार अवश्य करना चाहिए.

जुलाई में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बेहतर स्कोर दिलाएंगे, EVS के यह सवाल—CTET 2023 EVS Pedagogy Model Test Paper

1. लोकेश भूमि भरण और उसके प्रभाव के विषय पर बात कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को समीपवर्ती भूमि भरण क्षेत्र पर जाने के लिए कहा तथा उसके विवरण / केस स्टडी तैयार करने के लिए कहा। यह क्रियाकलाप महत्वपूर्ण है, क्योंकि

a. यह विद्यार्थियों को कारण- प्रभाव सम्बन्ध खोजने में सहायक है।

b. यह विद्यार्थियों के एक क्षेत्र के भू-भरण क्षेत्र को जानने में सहायक है।

c. यह छात्रों के कक्षा से बाहर जाने व आनंद देने में सहायक है।

d. यह छात्रों को समस्या के विश्लेषण तथा उसके हल के विषय में सोचने में सहायक है।

1. a और b केवल

2. b और c

3. c. और d केवल

4. B. c और d

Ans- 3 

2. विद्यार्थियों को पर्यावरण समस्याओं तथा उनके समाधान संबंधित मॉडल बनाने और राष्ट्रीय प्रदर्शिनी में भाग लेने के लिए कहा जाता है। यह विद्यार्थियों को संलग्न रखने का अच्छा तरीका है, क्योंकि-

1. विद्यार्थी मॉडल बनाने में व्यस्त और संलग्न रहेंगे। 

2. मॉडल बनाने में कीमती सामान खरीदने में आनन्द मिलता है।

3. मॉडल बनाने से विद्यार्थियों में सृजनशीलता और समालोचनात्मक सोच का विकास होता है। 

4. मॉडल निर्माण से कक्षा की नीरसता भंग होती हैं।

Ans- 3 

3. पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका निम्नलिखित में से कौन-से क्रियाकलाप का अपने विद्यार्थियों में प्रक्रिया कौशल उपयोग कर सकती हैं?

1. नृत्य करना

2. बागवानी करना

3. वाचन करना

4. गायन करना

Ans- 2

4. बगीचे में दो बर्तनों में बीन के बीज बोये गए। अध्यापक ने राधा को एक बर्तन को छाया में और दूसरा सूर्य के प्रकाश में रखने के लिए विकसित करने के लिए कहा। राधा को प्रतिदिन के अवलोकन का रिकॉर्ड रखने को कहा। इससे राधा को सहायता मिलेगी-

1. आत्मविश्वास बढ़ाने में

2. अवलोकन कौशल विकसित करने में

3. संप्रत्ययों की प्रस्तुति में

4. समयबद्धता और अनुशासन में

Ans- 2 

5. एक पर्यावरण अध्यापक अपने विद्यार्थियों को एक पर्यावरण संरक्षक कैसे बना सकता है? सर्वश्रेष्ठ संभावना चुनिए –

1. उन्हें वस्तुओं के पुनः उपयोग, पुनःचक्रण में लाने को कहना।

2. उन्हें नए संसाधन विकसित करने को कहना ।

3. उन्हें अपने इलाके के एक पौधे पेड़ का देखभालकर्ता बनाकर ।

4. उन्हें प्रकृति को हानि न पहुँचाने के लिए कहकर ।

Ans- 3 

6. निम्नलिखित में कौन-सा/से उद्देश्य खोज आधारित शिक्षण से प्राप्त होता है?

a. विद्यार्थियों की जिज्ञासा में वृद्धि होती है।

b. विद्यार्थियों की सीखने में व्यस्तता

c. छात्रों में परस्पर सामाजिक अंत क्रिया 

d. निम्न स्तरीय संज्ञानात्मक प्रक्रिया का विकास

1. केवल c और d 

2. केवल a और b

3. केवल a, b और d 

4. केवल a, b और c

Ans- 4 

7. छात्रों में शिक्षण योग्यता सुधारने के लिए अनुभव- जन्य शिक्षण महत्वपूर्ण है। इनमें से कौन-सी उपलब्धि अनुभव-जन्य शिक्षण से प्राप्त की

a. ज्ञानेन्द्रिय अनुभव

b. ठोस अनुभव

c. ज्ञान वृद्धि व ग्रेड अंकों में वृद्धि 

d. कौशल प्रक्रिया में सुधार

1. a, b और d

2. b और c

3. केवल d

4. c और d

Ans- 1 

8. सचिन सामाजिक आर्थिक अभावग्रस्त पृष्ठभूमि से संबंध रखता है। उसकी कक्षा अध्यापिका श्रीमती खुराना को उसकी सहायता करनी चाहिए और कक्षा में ऐसा वातारण और स्थिति बनानी चाहिए जिससे

1. उसके सांस्कृति और सामाजिक परिवेश को सम्मान से देखा जाए।

2. उसके क्षेत्रीय भाषा बोली को हतोत्साहित करें और अंग्रेजी पर जोर दिया जाए।

3. उसे एक अलग समूह के रूप में चिन्हित करें। 

4. उसे वे शिष्टाचार और आदतें सिखाएं जिन्हें वह सोचती है कि उसके पास कमी है।

Ans- 1 

9. निम्नलिखित में से कौन एक पर्यावरण अध्ययन के अध्यापक के लिए ई.वी.एस कक्षा को प्रभावशाली बनने में सहायक होगा 

a. विद्यालय का बगीचा

b. सम्प्रेषण तकनीकी

c. सूचना व सम्प्रेषण तकनीकी 

d. विद्युत उपकरण व टेलीविजन

1. केवल a और c 

2. b. c और d

3. केवल b और c

4. केवल a

Ans- 1 

10. श्रीमती मेहरा अपने छात्रों के परस्पर सम्बन्धों सामाजिक विशेषताओं गुणों का विकास करना चाहती हैं वे अपनी पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में किस आकलन के साधन का उपयोग करें?

a. लिखित प्रश्न उत्तर

b. चर्चा द्वारा

c. सामूहिक क्रियाकलाप

d. मौखिक प्रश्न उत्तर

1. केवल b और c

2. a, b और c

3. b, c और d 

4. केवल c और d 

Ans- 1 

11. पर्यावरण अध्ययन के अध्यापक श्री मेहरा जी अपनी कक्षा में हमेशा भारत का मानचित्र लेकर जाते हैं. क्योंकि

1. मानचित्र अच्छी प्रकार से बने होते हैं, उन्हें विद्यार्थी पसन्द करते हैं।

2. विद्यार्थी मानचित्र देखकर आनंदित होते हैं। 

3. मानचित्र छात्रों को स्थान और दिशाओं की स्थिति को समझाने में सहायक होते हैं।

4. छात्र कक्षा में शान्त और सावधान बैठे रहते हैं।

Ans- 3 

12. अर्जुन अक्सर, पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में विद्यार्थियों से, खेल के मैदान से लौटते हुए क्या देखा, उसके विषय में रोचक प्रश्न पूछते हैं। इस प्रकार के विद्यार्थियों के किस कौशल का आकलन करते हैं.

1. श्रवण कौशल

2. चिन्तन कौशल

3. अवलोकन कौशल 

4. संवेगात्मक कौशल

Ans- 3 

13. प्राथमिक स्तर के लिए कौन-सी विधि पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के लिए अच्छी नहीं है?

1. विद्यार्थियों को अवलोकन के लिए कहना

2. कक्षा- अध्यापन में प्रत्यय तथ्य देना

3. क्षेत्र भ्रमण

4. लघु चलचित्र देखना

Ans- 2 

14. श्रीमती मनीषा पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण के लिए अच्छा वातारण बनाना चाहती हैं। वे योजना बनाती हैं

1. सप्ताहांत में अतिरिक्त कक्षा लेना

2. विद्यार्थियों को लिखित सामग्री देना

3. उनके द्वारा दी गई सामग्री को याद करना

4. आस-पास के क्षेत्र के सर्वे का आयोजन करना

Ans- 4 

15. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण —————- उपागम का अनुसरण करता है।

1. समाजिक रचनावादी

2. साहचर्यवादी

3. व्यवहारवादी 

4. अवलोकन जन्य अधिगम

Ans- 1

Read more:

CTET 2023: जुलाई में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाएंगे, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के कुछ ऐसे सवाल, अभी पढ़े

MP Jail Prahari, Forest Guard Admit Card Out: जेल प्रहरी तथा वन रक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड 

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment