UPSSSC PET MCQ Geography: प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने के लिए, भूगोल के इन सवालों का अभ्यास जरूर करें

Spread the love

Geography MCQ Test for UPSSSC PET Exam: उत्तर प्रदेश में 15-16 अक्टूबर को PET परीक्षा आयोजित की जानी है जिस में शामिल होने के लिए इस वर्ष आवेदकों की संख्या में दुगनी वृद्धि हुई है ऐसे में अभ्यर्थियों के  मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी बता दी थी इस परीक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले वर्ष 2021 से की गई है. जिसमें क्वालीफाई अभ्यर्थियों को समूह ‘ग’ लेवल के पदों पर आवेदन करने का मौका मिलेगा.

 यदि आप भी आगामी PET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां हम भारत का भूगोल से पूछे जाने वाले प्रश्नों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जहां से आपको परीक्षा में एक से दो प्रश्न देखने को मिल सकते हैं, इसलिए इन्हें एक नजर अवश्य पढ़ लेवे.

Read more: UPSSSC PET 2022 Geography MCQ: अगले माह होने वाली PET परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘भूकंप और ज्वालामुखी’ के ऐसे सवाल, अभी पढ़े

उत्तर प्रदेश PET परीक्षा में शामिल होने से पूर्व भारत के भूगोल  के इन रोचक सवालों का अभ्यास जरूर करें—Geography Quick Revision MCQ Test for UPSSSC PET Exam 2022

1. एण्डीज पर्वत के संदर्भ में कथनों पर विचार कीजिए –

1. यह विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला है।

2. यह एक वलित पर्वतमाला है।

3. इसका निर्माण दक्षिणी अमेरिकन प्लेट तथा प्रशांत महासागरीय प्लेट के अभिसरण से हुआ है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) केवल 1 व 3 

(d) उपर्युक्त सभी

Ans- d

2. वह कौन-सी पर्वतमाला है जो यूरोपीय रूस को एशियाई रूस से अलग करती है?

(a) यूराल

(b) जूरा

(c) आल्प्स

(d) पिरेनीज

Ans- a

3. यूरोप व एशिया के मध्य सीमा बनाने वाले पर्वत हैं –

(a) एटलस व यूराल

(b) यूराल व कॉकेशस

(c) आल्प्स व यूराल

(d) पिरेनीज व आल्प्स

Ans- b 

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. पिरेनीज पर्वत- फ्रांस व स्पेन के मध्य सीमा बनाता है।

2. आल्प्स पर्वत फ्रांस व जर्मनी के मध्य सीमा बनाता है। 

3. जूरा पर्वत – फ्रांस व स्विट्ज़रलैण्ड के मध्य सीमा बनाता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1 व 2 

(b) केवल 1 व 3

(c) केवल 2 व 3

(d) उपर्युक्त सभी

Ans- b 

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउण्ट एल्ब्रुस है।

2. अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउण्ट केन्या है।

3. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउण्ट कोशियुश्को है। 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 व 3 

(c) केवल 1 व 3 

(d) उपर्युक्त सभी

Ans- c 

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. एण्डीज पर्वत अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है।

2. एटलस पर्वत का विस्तार मोरक्को, अल्जीरिया व ट्यूनिशिया देशों में है।

3. एटलस पर्वत की सर्वोच्च चोटी माउण्ट टुब्कल मोरक्को देश में है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1 व 2

(b) केवल 2 व 3

(c) केवल 1 व 3

(d) उपर्युक्त सभी

Ans- b 

7. ड्रेकन्सबर्ग पर्वत के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?

(a) इसका विस्तार दक्षिणी अफ्रीका देश में है। 

(b) इसकी सर्वोच्च चोटी थबाना नेत्याना है।

(c) इससे ऑरेन्ज व वॉल नदियों का उद्गम होता है।

(d) इस पर्वत से गर्म चिनूक पवनें प्रवाहित होती है।

Ans- d 

8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. एण्डीज पर्वतमाला पर विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपैक्सी स्थित है। 

2. एण्डीज पर्वतमाला पर विश्व की सबसे ऊँची झील टीटिकाका स्थित है। 

3. एण्डीज पर्वतमाला की सर्वोच्च पर्वतचोटी एकांकागुआ है। 

4. एण्डीज पर्वतमाला पर चिम्बोरेजो ज्वालामुखी पाया जाता है। 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1 व 2 

(b) केवल 2 व 3 

(c) केवल 3 व 4

(d) उपर्युक्त सभी

Ans- d 

9. निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) आल्प्स पर्वत की सर्वोच्च चोटी माउण्ट ब्लांक है। 

(b) माउण्ट ब्लांक फ्रांस राष्ट्र में स्थित है।

(c) माउण्ट ब्लांक यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी है।

(d) आल्प्स पर्वत एक नवीन वलित पर्वत है।

Ans- c 

10. यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी है-

(a) माउण्ट लोगान

(b) माउण्ट मैक्किन्ले

(c) माउण्ट ब्लांक

(d) माउण्ट एल्ब्रुस

Ans- d 

11. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए

   सूची-I                        सूची-II

A. केप लीविन              1. रूस

B. ओजार्क पठार          2. संयुक्त राज्य अमेरिका

C. कटंगा पठार            3. ऑस्ट्रेलिया

D. कामचटका प्रायद्वीप  4. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए

(a) A-3, B-4, C-2, D-1

(b) A-3, B-2, C-4, D-1

(c) A-3, B-4, C-1, D-2

(d) A-2, B-3, C-4, D-1

Ans- b 

12. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे बड़ा पठार है?

(a) कोकोनिनो

(b) एक्वेरियस

(c) कोलेरेडा

(d) कोलम्बिया

Ans- c 

13. व्हाइट पर्वत पाए जाते हैं –

(a) कनाडा में

(b) नार्वे में

(c) रूस में

(d) यू.एस.ए. में

Ans- d

14. अफ्रीका का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट किलिमंजारो अवस्थित है –

(a) केन्या में

(b) मलावी में

(c) तन्जानिया में

(d) जाम्बिया में

Ans- c 

 15. अरावली श्रेणियाँ किस राज्य में स्थित हैं?

(a) राजस्थान

(b) हिमाचल प्रदेश

(c) ओडिशा

(d) आन्ध्र प्रदेश

Ans- a 

Read more:

UPSSSC PET Indian Geography: PET परीक्षा में पूछे जाएंगे भारत के ‘पर्वत और पठार’ से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, यहां पढ़ें 15 संभावित प्रश्न

UPSSSC PET 2022 Geography: भारत के प्रमुख ‘खनिज संसाधन’ से पूछे जाने वाले संभावित सवालों को परीक्षा से पूर्व एक नजर जरूर पढ़ ले

इस आर्टिकल में हमने आगामी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) में भूगोल से जुड़े कुछ (Geography MCQ Test for UPSSSC PET Exam) सम्भावित सवालों का अध्ययन किया है परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे Telegram Channel के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment